BPSC 72th CCE: खुशखबरी! बीपीएससी 72वीं का नोटिफिकेशन जारी, 1230 पदों पर होगी बंपर बहाली; यहां देखें पूरी डिटेल
BPSC 72th CCE Notification 2026: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने एकीकृत 72वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है । इस बार आयोग ने कुल 1230 पदों पर नियुक्तियों की घोषणा की है।

BPSC 72th CCE Notification 2026: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने एकीकृत 72वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है । बिहार सरकार के विभिन्न विभागों में प्रशासनिक और पुलिस सेवाओं सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं । राज्य की प्रतिष्ठित सेवाओं में शामिल होने का सपना देख रहे युवाओं के लिए यह एक बड़ा अवसर है। इस बार आयोग ने कुल 1230 पदों पर नियुक्तियों की घोषणा की है, जिनमें महिलाओं के लिए 359 पद आरक्षित रखे गए हैं । आवेदन प्रक्रिया 7 मई 2026 से शुरू होगी। उम्मीदवार 31 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
प्रमुख पद और रिक्तियों का विवरण
बिहार प्रशासनिक सेवा (SDM/वरीय समाहर्त्ता) -100 पद
पुलिस उपाधीक्षक (DSP) के 22 पद
राजस्व अधिकारी - 365 पद
ग्रामीण विकास पदाधिकारी- 65 पद
राज्य-कर सहायक आयुक्त- 76 पद
सहकारिता प्रसार पदाधिकारी- 130 पद
प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी- 70 पद
इन पदों के अलावा अन्य पद शामिल हैं।
शैक्षणिक योग्यता:
संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के लिए अभ्यर्थी का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या उसके समतुल्य परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। हालांकि, कुछ विशेष पदों जैसे वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी के लिए वाणिज्य, गणित, सांख्यिकी या अर्थशास्त्र में स्नातक होना आवश्यक है।
आयु सीमा (01.08.2026 तक):
न्यूनतम आयु पद के अनुसार 20, 21 या 22 वर्ष । अधिकतम आयु अनारक्षित पुरुष के लिए 37 वर्ष, अनारक्षित महिला, पिछड़ा और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 40 वर्ष, तथा अनुसूचित जाति/जनजाति के लिए 42 वर्ष निर्धारित है। बिहार सरकार के सरकारी सेवकों को आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी, बशर्ते उन्होंने 5 से अधिक अवसरों का उपभोग न किया हो।
परीक्षा का पैटर्न और चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया दो मुख्य चरणों में संपन्न होगी।
प्रारंभिक परीक्षा (PT): यह 150 अंकों की वस्तुनिष्ठ (Objective) परीक्षा होगी, जिसके लिए 2 घंटे का समय मिलेगा। इसमें 1/3 नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान है। यदि अभ्यर्थी किसी प्रश्न का उत्तर नहीं देना चाहता, तो उसे विकल्प (E) चुनना अनिवार्य होगा। पीटी केवल एक जांच परीक्षा है, जिसके आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए रिक्तियों के 10 गुना उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू: मुख्य परीक्षा में सामान्य हिंदी (क्वालीफाइंग), सामान्य अध्ययन के दो पत्र और निबंध (300-300 अंक) शामिल होंगे। इसके अलावा, एक वैकल्पिक विषय की परीक्षा वस्तुनिष्ठ (MCQ) आधारित होगी, जिसके अंक मेरिट लिस्ट में नहीं जुड़ेंगे।
आवेदन शुल्क और जरूरी निर्देश
अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा शुल्क 100 रुपये निर्धारित है 。 ध्यान दें कि जो अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन में आधार संख्या नहीं देंगे, उन्हें 200 रुपये अतिरिक्त बायोमेट्रिक शुल्क देना होगा। आरक्षण का लाभ केवल बिहार के मूल निवासियों को ही मिलेगा। विवाहित महिलाओं के लिए जाति या क्रीमीलेयर रहित प्रमाण पत्र उनके पिता के नाम और पते से निर्गत होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर निर्देश पढ़ सकते हैं और आवेदन कर सकते हैं।




साइन इन