UPMSP UP Board Result 2026 kab aaega updates : up board 10th 12th result kab aayega date soon UPMSP UP Board Result kab aayega : 25 से 29 अप्रैल के बीच आ सकता है यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट, Career Hindi News - Hindustan
More

UPMSP UP Board Result kab aayega : 25 से 29 अप्रैल के बीच आ सकता है यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट

यूपी बोर्ड की 10वीं 12वीं परीक्षा का परिणाम 25 से 29 अप्रैल के बीच संभावित है। पिछले साल एक अप्रैल तक मूल्यांकन पूरा हो गया था और परिणाम 25 अप्रैल को घोषित हुआ था। इस साल चार अप्रैल तक कॉपियां जांची गई है।

Tue, 7 April 2026 07:49 AMPankaj Vijay हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share
UPMSP UP Board Result kab aayega : 25 से 29 अप्रैल के बीच आ सकता है यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम 25 से 29 अप्रैल के बीच संभावित है। पिछले साल एक अप्रैल तक मूल्यांकन पूरा हो गया था और परिणाम 25 अप्रैल को घोषित हुआ था। इस साल चार अप्रैल तक कॉपियां जांची गई है। इस लिहाज से 25 से 29 के बीच परिणाम घोषित करने की तैयारी चल रही है। इस बार बोर्ड ने मूल्यांकन अवधि को 1 अप्रैल से 4 अप्रैल तक बढ़ा दिया था। ईद व राम नवमी के अवकाश के कारण मूल्यांकन कार्य में थोड़ी देरी हुई।

10 अप्रैल तक विवरण में संशोधन का मौका

यूपी बोर्ड की 10वीं-12वीं परीक्षा में पंजीकृत छात्र-छात्राओं के विवरण जैसे नाम, माता-पिता का नाम, विषय, जेंडर आदि में संशोधन के लिए दस अप्रैल तक का मौका दिया गया है। पिछले साल परिणाम तैयार होने के पहले तक संशोधन की अनुमति दी गई थी। हालांकि इस साल बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने साफ कर दिया है कि दस अप्रैल के बाद संशोधन का कोई मौका नहीं मिलेगा। दस अप्रैल के बाद पांचों क्षेत्रीय कार्यालयों के अपर सचिवों से प्रमाण पत्र लिया जाएगा कि उनके यहां संशोधन का कोई प्रकरण नहीं है।

upmsp.edu.in पर आएगा परिणाम

विद्यार्थी यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। इसके अलावा लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट www.livehindustan.com/career/results/up-board-result पर जाकर भी नतीजे चेक कर सकेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP बोर्ड का बड़ा फैसला, छूटे हुए प्रैक्टिकल के लिए 9-10 अप्रैल को आखिरी मौका!

UPMSP UP Board 10th 12th Result 2026: कहां और कैसे चेक कर सकेंगे यूपी बोर्ड रिजल्ट

स्टेप 1: यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।

स्टेप 2: होमपेज पर UP Board 10th Result 2026/UP Board 12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: यहां अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।

स्टेप 4: स्क्रीन पर यूपी बोर्ड रिजल्ट खुल जाएगा।

स्टेप 5: इसे चेक और डाउनलोड करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रिजल्ट घोषित करने से पहले यूपी बोर्ड ने छात्रों के लिए जारी किया अहम नोटिस
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट कब आएगा? ऐसे कर सकेंगे मार्कशीट डाउनलोड

ठगों के चंगुल में ना फंसें

साइबर ठग परीक्षार्थियों और अभिभावकों को फोन करके नंबर बढ़ाने के नाम पर ठगी करने लगे हैं। इस बीच बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने परीक्षार्थियों, अभिभावकों एवं आम जनमानस से अनुरोध किया है कि ऐसे किसी भी फोन कॉल, मैसेज या ईमेल का संज्ञान न लें। यूपी बोर्ड कभी भी व्यक्तिगत रूप से परीक्षार्थियों से संपर्क नहीं करता है। अपनी व्यक्तिगत जानकारी, रोल नंबर या बैंक विवरण किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें। ऐसे कॉल आने पर उसे रिकॉर्ड करें और तत्काल मोबाइल नंबर के साथ अपने जिले के जिला विद्यालय निरीक्षक को सूचित करें अथवा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। यूपी बोर्ड उत्तर प्रदेश पुलिस के सक्रिय सहयोग से ऐसे साइबर अपराधियों की पहचान कर इनके विरुद्ध आईटी एक्ट एवं भारतीय न्याय संहिता की गंभीर धाराओं के तहत कठोर दंडात्मक कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित करेगा।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।