up board result 2026 kab aaega upmsp 10th 12th result date check scorecard at upmsp upmspeduin UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट कब आएगा? जानें कहां और कैसे कर सकेंगे मार्कशीट डाउनलोड, Career Hindi News - Hindustan
More

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट कब आएगा? जानें कहां और कैसे कर सकेंगे मार्कशीट डाउनलोड

UP Board Result 2026 Date: यूपी बोर्ड की ओर से जल्द ही 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी किया जाएगा।प्रदेश के करीब 52 लाख से अधिक छात्र अपनी मेहनत का फल देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Sun, 5 April 2026 07:50 AMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट कब आएगा? जानें कहां और कैसे कर सकेंगे मार्कशीट डाउनलोड

UP Board 10th, 12th Result 2026 kab Aayega: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में शामिल हुए लाखों छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश बोर्ड अब किसी भी समय वर्ष 2026 के परीक्षा परिणामों की घोषणा कर सकता है। प्रदेश के करीब 52 लाख से अधिक छात्र अपनी मेहनत का फल देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि अप्रैल के अंतिम सप्ताह या मई की शुरुआत में नतीजों का आधिकारिक एलान कर दिया जाएगा। हालांकि रिजल्ट तिथि की बोर्ड द्वारा आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

34,637 परीक्षार्थियों का रिजल्ट अटका?

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 12वीं के उन स्कूलों को अंतिम चेतावनी जारी की है, जिन्होंने अभी तक छात्रों के प्रैक्टिकल अंक ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड नहीं किए हैं। बोर्ड के अनुसार, प्रदेश के 652 स्कूलों की इस लापरवाही के कारण लगभग 34,637 परीक्षार्थियों का रिजल्ट अटक गया है। बोर्ड ने कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट कर दिया है कि यदि ये अंक निर्धारित समय के भीतर जमा नहीं किए गए, तो संबंधित सभी छात्र फेल माने जाएंगे।

6 और 7 अप्रैल तक करें इंटरनल मार्क्स अपलोड

छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in को 6 और 7 अप्रैल 2026 के लिए फिर से खोलने का फैसला किया है। इंटरनल एग्जामिनर्स के पास अंकों को ऑनलाइन फीड करने का यह आखिरी मौका होगा। स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि वे बिना किसी देरी के वेबसाइट के होम पेज पर दिए गए लिंक के माध्यम से छूटे हुए प्राप्तांक अपलोड करें, ताकि रिजल्ट समय पर घोषित किया जा सके।

डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करने का तरीका

यूपी बोर्ड ने छात्रों की सुविधा के लिए इस बार तकनीकी इंतजाम पुख्ता किए हैं। जैसे ही रिजल्ट घोषित होगा, छात्र आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जाकर अपनी मार्कशीट देख और डाउनलोड कर सकेंगे।

रिजल्ट चेक करने के सरल स्टेप्स:

सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।

2. होमपेज पर 'UP Board High School (Class X) Result 2026' या 'UP Board Intermediate (Class XII) Result 2026' के लिंक पर क्लिक करें।

3. अपना रोल नंबर (Roll Number) और एडमिट कार्ड पर दिया गया स्कूल कोड दर्ज करें।

4. सबमिट बटन दबाते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।

5. भविष्य के लिए अपनी डिजिटल मार्कशीट का प्रिंटआउट जरूर ले लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:12वीं आर्ट्स के बाद करियर की नई उड़ान, इन 8 क्षेत्रों में है पैसा और पहचान
ये भी पढ़ें:12th PCB के बाद डॉक्टर बनना ही जरूरी नहीं, इन 6 क्षेत्रों में बनाएं शानदार करियर
ये भी पढ़ें:बिना NEET भी चमकेगा करियर, 12वीं के बाद इन 5 कोर्सेज से बनें मेडिकल एक्सपर्ट

मार्कशीट में इन जानकारियों को जरूर चेक करें

रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद छात्रों को अपनी मार्कशीट में दी गई जानकारियों का मिलान सावधानी से करना चाहिए। मुख्य रूप से इन डिटेल्स की जांच करें:

छात्र का नाम और माता-पिता का नाम (स्पेलिंग के साथ)।

रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर।

विषयवार प्राप्त अंक और कुल योग।

पास/फेल का स्टेटस और ग्रेड।

यदि मार्कशीट में कोई गलती नजर आती है, तो छात्र तुरंत अपने स्कूल के प्रधानाचार्य से संपर्क कर सकते हैं या बोर्ड को सुधार के लिए आवेदन भेज सकते हैं।

कहां चेक कर सकेंगे यूपी बोर्ड रिजल्ट

यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटर रिजल्ट upresults.nic.in, upmsp.edu.in, results.upmsp.edu.in के अलावा लाइव हिंदुस्तान वेबसाइट पर भी चेक किया जा सकेगा। नतीजे घोषित किए जाने पर आप आसानी से लाइव हिन्दुस्तान में अपना रोल नंबर डालकर रिजल्ट (UPMSP 10th 12th Result 2026 ) चेक कर सकेंगे।

पिछले साल टॉपर कौन था?

पिछले साल 2025 की बात करें तो यूपी बोर्ड 10वीं में जालौन के यश प्रताप सिंह ने 600 में से 587 अंक यानी 97.83 फीसदी मार्क्स हासिल पूरे प्रदेश में 10वीं में टॉप किया था। इंटर में प्रयागराज की महक जायसवाल ने 500 में से 486 अंक यानी 97.20 फीसदी मार्क्स हासिल कर पूरे प्रदेश में टॉप किया था।

भारी ट्रैफिक से निपटने के विकल्प

रिजल्ट जारी होने के तुरंत बाद वेबसाइट पर करोड़ों की संख्या में हिट्स आते हैं, जिससे साइट क्रैश होने की संभावना रहती है। ऐसे में छात्र घबराएं नहीं। यूपी बोर्ड का रिजल्ट डिजिलॉकर और एसएमएस के जरिए भी देखा जा सकता है।

SMS के लिए अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाकर 'UP10 RollNumber' या 'UP12 RollNumber' टाइप करें और इसे बोर्ड द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर पर भेज दें। आपका रिजल्ट तुरंत आपके इनबॉक्स में होगा।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और HPBOSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।