UPMSP UP Board 12th CBSE students 634 times more UP Board secure 95 marks which board benefit high scoring यूपी बोर्ड से 634 गुना CBSE विद्यार्थियों को 95 प्रतिशत अंक, 12वीं किस बोर्ड से करने में फायदा, कौन सा स्कोरिंग, Career Hindi News - Hindustan
More

यूपी बोर्ड से 634 गुना CBSE विद्यार्थियों को 95 प्रतिशत अंक, 12वीं किस बोर्ड से करने में फायदा, कौन सा स्कोरिंग

यूपी बोर्ड की तुलना में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में 95 प्रतिशत या अधिक अंक पाने वाले मेधावियों की संख्या 634 गुना से अधिक है।

Sat, 16 May 2026 06:41 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान
share
यूपी बोर्ड से 634 गुना CBSE विद्यार्थियों को 95 प्रतिशत अंक, 12वीं किस बोर्ड से करने में फायदा, कौन सा स्कोरिंग

यूपी बोर्ड की तुलना में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में 95 प्रतिशत या अधिक अंक पाने वाले मेधावियों की संख्या 634 गुना से अधिक है। सीबीएसई ने 13 मई जबकि यूपी बोर्ड ने 23 अप्रैल को 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया था। यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में पंजीकृत 25,75,460 परीक्षार्थियों में से 24,86,072 सम्मिलित हुए और इनमें से 19,98,317 (80.38 प्रतिशत) सफल रहे। वहीं, सीबीएसई की इंटरमीडिएट परीक्षा में देश-विदेश में पंजीकृत 17,80,365 छात्र-छात्राओं में से 17,68,968 शामिल हुए और उनमें से 15,07,109 (85.20 फीसदी) पास हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या यूपी बोर्ड से ज्यादा स्कोरिंग है CBSE बोर्ड, 95% अंक वाले 121 गुना ज्यादा

दोनों बोर्ड के परीक्षा परिणाम का विश्लेषण करने पर रोचक तथ्य देखने को मिले हैं। सबसे खास बात यह है कि सीबीएसई में 95 प्रतिशत या अधिक अंक हासिल करने वाले मेधावियों की संख्या 17113 है जबकि यूपी बोर्ड के महज 27 छात्र-छात्राओं को ही 95 फीसदी या अधिक नंबर मिल सके हैं। इस लिहाज से यूपी बोर्ड की तुलना में सीबीएसई के 634 गुना मेधावियों को यह जादुई आंकड़ा पार करने में सफलता मिली है। इसी प्रकार यूपी बोर्ड के 831 विद्यार्थियों को 90 प्रतिशत या अधिक नंबर मिले हैं जबकि सीबीएसई के 94028 होनहारों को 90 फीसदी या अधिक नंबर मिले हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:CBSE 10वीं का दूसरा बोर्ड एग्जाम आज से, 6 लाख छात्र फिर आजमा रहे किस्मत

अंग्रेजी में सीबीएसई के 2401 मेधावियों को मिले पूरे 100 अंक

सीबीएसई के 2401 मेधावियों को 12वीं अंग्रेजी की परीक्षा में शत-प्रतिशत अंक मिले हैं। विषयवार शतकवीरों की संख्या देखें तो जीव विज्ञान में 1343, गणित में 1283, भौतिक विज्ञान में 1061, सिविक्स में 725 होनहारों ने 100 नंबर के प्रश्नपत्र में पूरे 100 अंक हासिल किए हैं। अर्थशास्त्र में 435, इतिहास में 409, भूगोल में 284, गृह विज्ञान में 222 और संस्कृत में 119 परीक्षार्थियों को शत-प्रतिशत नंबर मिले हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:12वीं के बाद सही करियर कैसे चुनें? अपनाएं ये टिप्स, मिलेगी पक्की सफलता
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।