cbse class 10 second board exam 2026 started 6 lakh students appearing for improvement and compartment CBSE 10वीं का दूसरा बोर्ड एग्जाम आज से, 6 लाख छात्र फिर आजमा रहे किस्मत; देखें पूरा शेड्यूल, Career Hindi News - Hindustan
More

CBSE 10वीं का दूसरा बोर्ड एग्जाम आज से, 6 लाख छात्र फिर आजमा रहे किस्मत; देखें पूरा शेड्यूल

CBSE ने 10वीं के दूसरे बोर्ड एग्जाम 15 मई 2026 से शुरू कर दिए हैं। करीब 6 लाख छात्र कंपार्टमेंट और नंबर सुधारने के लिए परीक्षा दे रहे हैं। जानिए पूरा शेड्यूल और जरूरी गाइडलाइंस।

Fri, 15 May 2026 08:46 AMHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
CBSE 10वीं का दूसरा बोर्ड एग्जाम आज से, 6 लाख छात्र फिर आजमा रहे किस्मत; देखें पूरा शेड्यूल

देशभर में शुक्रवार से CBSE 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। इस परीक्षा को ऐसे छात्रों के लिए बड़ा मौका माना जा रहा है जो फरवरी-मार्च 2026 में हुई मुख्य बोर्ड परीक्षा में या तो किसी विषय में फेल हो गए थे या फिर अपने नंबर बेहतर करना चाहते हैं। पहले ही दिन गणित स्टैंडर्ड और गणित बेसिक का पेपर कराया जा रहा है। सुबह से ही परीक्षा केंद्रों के बाहर छात्रों और अभिभावकों की भीड़ देखने को मिली।

करीब 6 लाख छात्र दे रहे परीक्षा

इस साल CBSE की दूसरी परीक्षा में लगभग 6 लाख छात्र शामिल हो रहे हैं। बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक 85 हजार से ज्यादा छात्र कंपार्टमेंट कैटेगरी में हैं, जबकि 5 लाख 25 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों ने अपने अंक सुधारने के लिए आवेदन किया है। इससे साफ है कि बड़ी संख्या में छात्र अपने रिजल्ट को बेहतर बनाने की कोशिश कर रहे हैं ताकि आगे एडमिशन और करियर में उन्हें फायदा मिल सके।

एक ही शिफ्ट में होगी पूरी परीक्षा

CBSE ने सभी परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में आयोजित करने का फैसला किया है। परीक्षा सुबह 10:30 बजे से शुरू होकर दोपहर 1:30 बजे तक चलेगी। कुछ व्यावसायिक और स्किल आधारित विषयों की परीक्षा दो घंटे की रखी गई है। बोर्ड ने सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और जांच के इंतजाम भी कड़े किए हैं।

जानिए कब होगा कौन सा पेपर

  • 15 मई को मैथ्स स्टैंडर्ड और मैथ्स बेसिक की परीक्षा हो रही है।
  • 16 मई को अंग्रेजी कम्युनिकेटिव और अंग्रेजी लैंग्वेज एंड लिटरेचर का पेपर होगा।
  • 18 मई को साइंस की परीक्षा आयोजित की जाएगी।
  • 19 मई को हिंदी, उर्दू, पंजाबी, बंगाली, तमिल, तेलुगु, मराठी, गुजराती, मलयालम, संस्कृत, फ्रेंच और जर्मन समेत कई भाषा विषयों की परीक्षा होगी।
  • इसी दिन हिंदुस्तानी म्यूजिक, रिटेल और टूरिज्म जैसे विषयों की परीक्षा भी आयोजित की जाएगी।
  • 20 मई को पेंटिंग, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के पेपर होंगे।21 मई को सोशल साइंस के साथ परीक्षा खत्म होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अब मेरिट नहीं, पहले होगा एग्जाम; नर्सिंग एडमिशन का पूरा सिस्टम बदला

छात्रों के लिए CBSE की सख्त गाइडलाइन

CBSE ने छात्रों के लिए कई जरूरी निर्देश जारी किए हैं। बोर्ड ने साफ कहा है कि सुबह 10 बजे के बाद किसी भी छात्र को परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं मिलेगी। विद्यार्थियों को समय से पहले सेंटर पहुंचने की सलाह दी गई है ताकि जांच प्रक्रिया आसानी से पूरी हो सके।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी बोर्ड में फेल छात्रों को 5-10 बोनस अंक से पास कराने की तैयारी, किसे फायदा

यूनिफॉर्म और एडमिट कार्ड जरूरी

बोर्ड ने कहा है कि सभी छात्रों को स्कूल यूनिफॉर्म पहनकर ही परीक्षा देने आना होगा। इसके अलावा एडमिट कार्ड और स्कूल आईडी कार्ड साथ लाना अनिवार्य है। बिना जरूरी दस्तावेजों के छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:70 हजार बेटियों को यूपी सरकार देगी इलेक्ट्रिक स्कूटी, अब कॉलेज का सफर होगा आसान

मोबाइल और स्मार्ट वॉच पूरी तरह बैन

परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर और किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाने पर पूरी तरह रोक लगाई गई है। बोर्ड ने छात्रों से केवल जरूरी स्टेशनरी सामान ही साथ लाने को कहा है। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा जांच के दौरान नियमों का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई भी की जा सकती है।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।