Sarkari Job: bihar 20,937 SI posts approved with 50% promotion quota; 485 new traffic police jobs created Sarkari Job Alert 2026: बिहार पुलिस के 20,937 SI पदों पर बड़ा फैसला, 50% पर प्रमोशन और ट्रैफिक में नई भर्तियां, Career Hindi News - Hindustan
More

Sarkari Job Alert 2026: बिहार पुलिस के 20,937 SI पदों पर बड़ा फैसला, 50% पर प्रमोशन और ट्रैफिक में नई भर्तियां

Bihar Sarkari Job Alert 2026: बिहार सरकार ने यातायात पुलिस की विभिन्न श्रेणियों में 485 नए पदों के सृजन को मंजूरी दे दी है। पुलिस सब-इंस्पेक्टर के 20,937 पदों में से 50% (पचास प्रतिशत) पदों को 'प्रोन्नति' के लिए चिन्हित किया जाएगा।

Wed, 29 April 2026 11:06 PMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
Sarkari Job Alert 2026: बिहार पुलिस के 20,937 SI पदों पर बड़ा फैसला, 50% पर प्रमोशन और ट्रैफिक में नई भर्तियां

Bihar Sarkari Job Alert 2026: बिहार सरकार ने राज्य की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने और सड़कों पर बढ़ते ट्रैफिक के दबाव को कम करने के लिए दो बड़े और ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में गृह विभाग (आरक्षी शाखा) के उन प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई है, जो न केवल पुलिस बल की संख्या बढ़ाएंगे, बल्कि सेवारत पुलिसकर्मियों के प्रमोशन का रास्ता भी साफ करेंगे। इन फैसलों का सीधा असर बिहार की जनता की सुरक्षा और शहरों की यातायात व्यवस्था पर पड़ेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LIC हाउसिंग फाइनेंस में 180 जूनियर असिस्टेंट की भर्ती; ग्रेजुएशन पास करें अप्लाई

1. चार प्रमुख शहरों को मिलेगी नई 'यातायात पुलिस'

बिहार के बढ़ते शहरीकरण को देखते हुए सरकार ने राज्य के चार महत्वपूर्ण शहरों— भागलपुर, मुजफ्फरपुर, बिहारशरीफ (नालंदा) और गयाजी (गया) की ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने का जिम्मा उठाया है।

इन शहरों में यातायात के सुचारू संचालन के लिए BPR&D (पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो) के 2015 के मानकों के अनुरूप नए पदों के सृजन को मंजूरी दी गई है। इसके तहत यातायात पुलिस की विभिन्न श्रेणियों में 485 नए पदों का सृजन किया जाएगा। इसके अलावा, पहले से सृजित कुल 1606 पदों को भी इन शहरों के लिए विशेष रूप से आरक्षित किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के 208 ब्लॉकों में खुलेंगे डिग्री कॉलेज, 9152 पदों पर होगी बंपर बहाली

2. पुलिस अवर निरीक्षक के 20,937 पदों पर बड़ा अपडेट

बिहार पुलिस के सुदृढ़ीकरण की दिशा में दूसरा सबसे बड़ा फैसला पुलिस सब-इंस्पेक्टर और इसके समकक्ष पदों को लेकर लिया गया है। बढ़ती जनसंख्या के अनुपात में पुलिस बल की कमी को पूरा करने के लिए सरकार ने पहले ही 20,937 पदों का सृजन किया था।

अब कैबिनेट ने यह निर्णय लिया है कि इन कुल 20,937 पदों में से 50% (पचास प्रतिशत) पदों को 'प्रोन्नति' के लिए चिन्हित किया जाएगा। इसका मतलब है कि विभाग में लंबे समय से सेवा दे रहे योग्य पुलिसकर्मियों को अब समय पर प्रमोशन मिल सकेगा। बाकी के 50% पदों पर सीधी नियुक्ति की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। सीधी बहाली के पद आधे हो गए पुलिस में, आधे पद अब प्रमोशन से भरे जाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में वन रक्षक के 708 पदों पर निकली भर्ती, 12वीं पास करें आवेदन

क्यों जरूरी थे ये फैसले?

बिहार सरकार का मानना है कि केवल नई भर्ती ही काफी नहीं है, बल्कि विभाग के भीतर काम कर रहे जवानों का मनोबल बढ़ाना भी जरूरी है। प्रोन्नति के लिए 50% पद आरक्षित करने से विभाग में वर्षों से काम कर रहे अनुभवी अधिकारियों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा, जिससे पुलिस की कार्यक्षमता बढ़ेगी।

वहीं, यातायात के लिए 485 नए पदों का सृजन यह सुनिश्चित करेगा कि सड़कों पर केवल सिपाही ही नहीं, बल्कि तकनीकी रूप से सक्षम अधिकारी भी तैनात हों जो आधुनिक ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम को संभाल सकें।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।