UP SI Exam Special Trains List : यूपी पुलिस एसआई परीक्षार्थियों के लिए स्पेशल ट्रेनें चला रहा रेलवे, देखें लिस्ट
UP SI Exam Special Trains List : यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए पूर्वोत्तर रेलवे, उत्तर रेलवे और उत्तर मध्य रेलवे ने विशेष इंतजाम किया है। स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। ट्रेन नंबर 04220 लखनऊ- वाराणसी परीक्षा विशेष 14 और 15 मार्च को लखनऊ से 18.20 बजे चलेगी।

UP SI Exam Special Trains List : यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में 14 और 15 मार्च को लखनऊ में उमड़ने वाली परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों की भीड़ की संभावना के मद्देनजर रेलवे ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इस कड़ी में जहां वह लखनऊ से वाराणसी और प्रयागराज के लिए परीक्षा विशेष ट्रेन 14 और 15 मार्च को चलाने जा रहा है वहीं स्टेशन पर भीड़ प्रबंधन के लिए इंतजाम करने भी शुरू कर दिए हैं। उत्तर रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय के अनुसार ट्रेन नंबर 04220 लखनऊ- वाराणसी परीक्षा विशेष 14 और 15 मार्च को लखनऊ से 18.20 बजे चलेगी। ट्रेन रास्ते में बाराबंकी, दरियाबाद, रुदौली, अयोध्या कैंट, अयोध्या धाम पर रुकेगी। गोशाईगंज, अकबरपुर, मालीपुर, शाहगंज, जौनपुर पर रुकेगी। ट्रेन नंबर 04222 लखनऊ- प्रयागराज संगम परीक्षा विशेष 14 और 15 मार्च को लखनऊ से 17.45 बजे चलेगी। ट्रेन रास्ते में बछरावां, हरचंदपुर, रायबरेली जंक्शन, फुरसतगंज, गौरीगंज, अमेठी, मां चंडिका देवी धाम अंतू, मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन, बिश्नाथगंज, मऊ आइम्मा, सिवैथ, फाफामऊ, प्रयाग में रुकेगी।
उधर, लखनऊ रेलवे प्रशासन के अनुसार उक्त दोनों ही दिनों में प्रतिदिन एक लाख परीक्षार्थी और अभिभावकों के आने की संभावना है। प्लेटफार्म पर भीड़ न हो, इसके लिए होल्डिंग एरिया बना दिया गया है। यहां से ट्रेन के अनुसार परीक्षार्थियों को प्लेटफार्म पर भेजा जाएगा।
अतिरिक्त टिकट काउंटर बनाए जा रहे हैं। सुरक्षा के लिए जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम लगातार निगरानी करेगी। स्थानीय पुलिस स्टेशन परिसर और उसके बाहर की व्यवस्था संभालेगी।
रेलवे के तीनों जोन संचालित करेंगे स्पेशल ट्रेन
एनसीआर के प्रयागराज मंडल ने तीन ट्रेनें कानपुर (64212, 54154, 64646) व एक इटावा (19812) से चलेगी। वहीं उत्तर रेलवे की लखनऊ मंडल ने ट्रेन नंबर 04222 लखनऊ से प्रयागराज के लिए 14 व 15 मार्च के लिए संचालित किया है। इसी तरह पूर्वोत्तर रेलवे ने ट्रेन नंबर 05179-80 छपरा-प्रयागराज रामबाग विशेष ट्रेन का संचालन किया है। इस दौरान कंट्रोल रूम ने भीड़ का नियंत्रण करने के लिए विशेष टीम का गठन किया है।

गाजियाबाद से वाया मेरठ सहारनपुर तक एग्जाम स्पेशल ट्रेन
रेलवे चलाएगा एग्जाम स्पेशल : दरोगा भर्ती के लिए रेलवे ने दो दिन के लिए गाजियाबाद से वाया मेरठ सहारनपुर तक एग्जाम स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेन शनिवार और रविवार को गाजियाबाद और सहारनपुर के लिए चलेगी। उत्तर रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया ये ट्रेन सहारनपुर से सुबह 11:30 बजे चलेगी और मेरठ सिटी स्टेशन पर दोपहर 1:35 बजे पहुंचेगी।

वाराणसी, गोरखपुर, आजमगढ़
वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि गाड़ी सं-05179 छपरा-प्रयागराज रामबाग 13 एवं 14 मार्च को छपरा से शाम 6:30 बजे प्रस्थान करेगी। बलिया पहुंचने के बाद 7:35 बजे रवाना होगी। गाजीपुर सिटी से 9:20 बजे, वाराणसी से 10 बजे रवाना होगी। 2:30 बजे प्रयागराज रामबाग पहुंचेगी। वापसी में 14 मार्च को गाड़ी सं 05180 रामबाग-छपरा परीक्षा विशेष गाड़ी रामबाग से 09:45 बजे प्रस्थान करेगी। ज्ञानपुर होते हुए वाराणसी जं से 1:40 बजे रवाना होगी। बलिया से 4:10 बजे छूटकर 5:45 बजे छपरा पहुंचेगी। मेमू रैक से संचालित गाड़ी सं-05192 आजमगढ़-गोरखपुर परीक्षा विशेष गाड़ी 13, 14 एवं 15 मार्च को आजमगढ़ से दो बजे प्रस्थान करेगी। मऊ, भटनी, देवरिया सदर से होकर 6:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में 13, 14 एवं 15 मार्च को गाड़ी सं 05191 गोरखपुर-आजमगढ़ परीक्षा विशेष ट्रेन गोरखपुर से आठ बजे प्रस्थान करेगी। दूसरे दिन 12:30 बजे आजमगढ़ पहुंचेगी। 05185 गोरखपुर-बलिया गाड़ी 13, 14 एवं 15 मार्च को गोरखपुर से 8:30 बजे प्रस्थान कर देवरिया सदर 8:58 बजे पहुंचेगी।
आलमबाग व कैसरबाग से अतिरिक्त बसें मिलेंगी
क्षेत्रीय प्रबंधक अमरनाथ सहाय ने बताया कि लगभग 88000 परीक्षार्थी आएंगे। इनमें अंबेडकर नगर, औरैया, अयोध्या, बाराबंकी, इटावा, हरदोई, जौनपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, खीरी, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली, सीतापुर, सुलतानपुर, उन्नाव और बनारस से परीक्षार्थी लखनऊ परीक्षा देने के लिए आ रहे हैं। इन शहरों के बीच आलमबाग और कैसरबाग बस अड्डे से अतिरिक्त बसों का संचालन होगा।
यह बसें 17 शहरों से आने वाले परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए चलाई जाएगी। रोडवेज बसों में फ्री सेवा मान्य नहीं होगा।
दो दिन में 17 शहरों से शहर में आएंगे परीक्षार्थी
यूपी पुलिस एसआई भर्ती के लिए दो दिवसीय लिखित परीक्षा 14-15 मार्च को होना हैं। इस दौरान 17 जिलों से परीक्षार्थी लखनऊ पहुंचेंगे। परीक्षार्थियों के आवागमन को देखते हुए रोडवेज प्रशासन 16 मार्च तक अतिरिक्त बसें संचालित करेगा। अभ्यर्थियों को लखनऊ तक और लखनऊ से विभिन्न शहरों के बीच सुरक्षित और समयबद्ध बसा यात्रा उपलब्ध कराने की तैयारी पूरी कर ली है।




साइन इन