UP Police SI Exam Rules : guidelines of upprpb upp up si upsi released uppbpb dress code entry time timing UP SI Exam : यूपी पुलिस SI परीक्षा में कब तक एंट्री, क्या अनिवार्य, डॉक्यूमेंट लिस्ट समेत 5 अहम नियम जारी, Career Hindi News - Hindustan
More

UP SI Exam : यूपी पुलिस SI परीक्षा में कब तक एंट्री, क्या अनिवार्य, डॉक्यूमेंट लिस्ट समेत 5 अहम नियम जारी

UP Police SI Exam Rules, Guidelines : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड के साथ एग्जाम गाइडलाइंस भी जारी कर दी है। अभ्यर्थियों को ढाई घंटा पहले पहुंचने के लिए कहा गया है।

Wed, 11 March 2026 08:24 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
UP SI Exam : यूपी पुलिस SI परीक्षा में कब तक एंट्री, क्या अनिवार्य, डॉक्यूमेंट लिस्ट समेत 5 अहम नियम जारी

UP Police SI Exam Rules, Guidelines : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड के साथ एग्जाम गाइडलाइंस भी जारी कर दी है। अभ्यर्थियों को ढाई घंटा पहले पहुंचने के लिए कहा गया है। आधा घंटा पहले गेट बंद कर दिए जाएंगे। उन्हें अपने एडमिट कार्ड के साथ एक फोटो आईडी भी लाना होगा। यूपी पुलिस एसआई लिखित परीक्षा 14 और 15 मार्च 2026 को राज्य के 75 जिलों में होगी। दोनों दिन परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 तक और दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 तक होगी। इस भर्ती के जरिए यूपी पुलिस में 4543 सब इंस्पेक्टरों की नियुक्ति होगी। यूपी पुलिस में उपनिरीक्षक व समकक्ष 4543 पदों पर भर्ती के लिए 15 लाख 75 हजार 760 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इसमें 1166386 पुरुष और 409374 महिला अभ्यर्थी हैं।

यूपी पुलिस एसआई एग्जाम के लिए 5 अहम नियम जारी

1. यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा जारी एडमिट कार्ड के साथ परीक्षा दिवस पर परीक्षा शुरू होने से 2 घंटे पहुंचें।

2. क्या क्या डॉक्यू्मेंट लाएं, कौन सा पैन लाएं

अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड / पहचान पत्र (डीएल, पासपोर्ट) जरूर लाएं। अपने साथ काला या नीला बाल प्वाइंट पेन साथ लाएं

3. 30 मिनट पहले बंद हो जाएंगे गेट

परीक्षा प्रारंभ होने से 30 मिनट पूर्व प्रवेश द्वार बंद कर दिया जाएगा तथा इसके बाद किसी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। यानी सुबह की शिफ्ट में 9.30 बजे और दोपहर की शिफ्ट में 2.30 बजे गेट बंद कर दिए जाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी पुलिस एसआई एडमिट कार्ड uppbpb.gov.in पर जारी, Direct Link

4 . इन्हें ढाई घंटा पहले आना होगा

जिन अभ्यर्थियों द्वारा अपने आवेदन पत्र को आधार नंबर के द्वारा पंजीकृत नहीं किया गया है, अथवा आवेदन के चरण में आधार नम्बर मिसमैच पाये गये हैं उनसे अपेक्षा है कि वह अनिवार्यतः परीक्षा प्रारंभ होने से 02.30 घंटा पूर्व परीक्षा केन्द्र पर रिपोर्ट करें, जिससे निर्धारित समयावधि में उनका सत्यापन किया जा सके। अभ्यर्थी अपना अपडेटेड एवं अनलॉक्ड आधार कार्ड के साथ लिखित परीक्षा के लिए उपस्थित होगें।

5. ये चीजें लाना बैन

परीक्षा केन्द्रों पर पाठ्य सामग्री (मुद्रित या लिखित), कागज के टुकड़े, ज्यामितीय-पेंसिल बाक्स, प्लास्टिक पाउच, किसी भी प्रकार का कैल्कुलेटर, क्रेडिट / डेबिट कार्ड, स्केल,कॉपी, पेन ड्राइव, इरेजर, लॉग टेबुल / इलेक्ट्रानिक पेन /स्कैनर, डिजिटल पेन, इलेक्ट्रानिक गैजेट जैसे-मोबाइल फोन, चाभी, कैमरा, किसी प्रकार की घड़ी, ज्वैलरी, स्मार्ट वाच, ब्लूटूथ डिवाइस, इयरफोन, माइक्रो फोन, पेजर, हेल्थ बैण्ड, बटुआ / पर्स, काला चश्मा, हैण्डबैग, टोपी, खुला या पैक किया हुआ खाने का सामान, सिगरेट,लाइटर, माचिस, गुटखा लाना पूर्ण रूप से वर्जित है। परीक्षा अवधि में अभ्यर्थी के पास उपरोक्त वर्जित सामग्री पाए जाने पर उपयुक्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कोर्ट ने सबूतों के अभाव में बरी युवक को दिल्ली पुलिस में भर्ती से रोका

बोर्ड बोला - एमडिट कार्ड पर दी गई गाइडलाइंस का पालन करें

बोर्ड ने कहा है कि अभ्यर्थियों से अपेक्षा है कि असुविधा से बचने के लिए परीक्षा केन्द्र पर समय से पहुंचें। अभ्यर्थी प्रवेश पत्र पर अंकित सभी निर्देशों का अध्ययन कर लें तथा उसका अनुपालन सुनिश्चित करें। किसी अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा देने का प्रयास करने वाले व्यक्ति की पहचान के लिए तकनीकी प्रबंध किया गया है। ऐसे व्यक्तियों तथा अभ्यर्थियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

बोर्ड ने दी चेतावनी

बोर्ड ने परीक्षा की सुचिता बनाए रखने के लिए कड़ी चेतावनी भी दी है। कहा है कि कोई भी व्यक्ति परीक्षा सामग्री या उससे जुड़ी किसी भी जानकारी को किसी भी माध्यम से साझा करते, परीक्षा केंद्र से ओएमआर शीट ले जाते अथवा परीक्षा से जुड़ी सामग्री अनाधिकृत रूप से रखे पाया गया तो उसे गंभीरता से लिया जाएगा। सोशल मीडिया पर चर्चा व बहस करने वालों को जेल भी भेजा जाएगा। भर्ती बोर्ड ने प्रश्न पत्रों या प्रश्नों पर चर्चा करने वालों को उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम-2024 के तहत कार्यवाई की चेतावनी दी है।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और Board Results 2026 देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पा