UP Police SI Admit Card OUT: यूपी पुलिस एसआई एडमिट कार्ड uppbpb.gov.in पर जारी, Direct Link
UP Police SI Admit Card OUT: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड uppbpb.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

UP Police SI Admit Card OUT: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड uppbpb.gov.in पर जाकर या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर डाउनलोड कर सकते हैं। इससे पहले एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी की गई थी जिससे उन्हें अपने परीक्षा शहर व सटीक परीक्षा तिथि की जानकारी मिल गई थी। उम्मीदवारों को अपनी पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि के माध्यम से लॉगिन करना होगा और एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। यूपी पुलिस एसआई लिखित परीक्षा 14 और 15 मार्च 2026 को राज्य के 75 जिलों में होगी। दोनों दिन परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 तक और दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 तक होगी। इस भर्ती के जरिए यूपी पुलिस में 4543 सब इंस्पेक्टरों की नियुक्ति होगी। यूपी पुलिस में उपनिरीक्षक व समकक्ष 4543 पदों पर भर्ती के लिए 15 लाख 75 हजार 760 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इसमें 1166386 पुरुष और 409374 महिला अभ्यर्थी हैं।
कैसे डाउनलोड करें यूपी पुलिस एसआई एडमिट कार्ड ( How to download UP Police SI Admit Card )
- uppbpb.gov.in पर जाएं।
- यूपी पुलिस एसआई एडमिट कार्ड पर क्लिक करें।
- अपनी पंजीकरण संख्या व जन्मतिथि डालें।
- सब्मिट करने पर आपकी एडमिट कार्ड सामने आ जाएगा। ध्यान रहें इसे एडमिट कार्ड न समझें।
यूपी पुलिस एसआई एग्जाम गाइडलाइंस भी जारी
1. बोर्ड द्वारा जारी प्रवेश पत्र के साथ परीक्षा दिवस पर परीक्षा प्रारंभ होने से 02 घंटा पूर्व प्रवेश
पत्र, आधार कार्ड / पहचान पत्र (डी०एल०, पासपोर्ट), काला / नीला बाल प्वाइंट पेन के साथ
उपस्थित हों। परीक्षा प्रारंभ होने से 30 मिनट पूर्व प्रवेश द्वार बंद कर दिया जाएगा तथा इसके
बाद किसी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
2. जिन अभ्यर्थियों द्वारा अपने आवेदन पत्र को आधार नंबर के द्वारा पंजीकृत नहीं किया गया है,
अथवा आवेदन के चरण में आधार नम्बर मिसमैच पाये गये हैं उनसे अपेक्षा है कि वह अनिवार्यतः
परीक्षा प्रारंभ होने से 02.30 घंटा पूर्व परीक्षा केन्द्र पर रिपोर्ट करें, जिससे निर्धारित समयावधि
में उनका सत्यापन किया जा सके। अभ्यर्थी अपना अपडेटेड एवं अनलॉक्ड आधार कार्ड के साथ
लिखित परीक्षा हेतु उपस्थित होगें।
3. अभ्यर्थियों से अपेक्षा है कि असुविधा से बचने के लिए परीक्षा केन्द्र पर समय से पहुँचें। अभ्यर्थी प्रवेश पत्र पर अंकित सभी निर्देशों का अध्ययन कर लें तथा उसका अनुपालन सुनिश्चित करें।
4. किसी अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा देने का प्रयास करने वाले व्यक्ति की पहचान हेतु तकनीकी
प्रबंध किया गया है। ऐसे व्यक्तियों तथा अभ्यर्थियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की
जाएगी।
5. परीक्षा केन्द्रों पर पाठ्य सामग्री (मुद्रित या लिखित), कागज के टुकड़े, ज्यामितीय-पेंसिल बाक्स,
प्लास्टिक पाउच, किसी भी प्रकार का कैल्कुलेटर, क्रेडिट / डेबिट कार्ड, स्केल,कॉपी, पेन ड्राइव,
इरेजर, लॉग टेबुल / इलेक्ट्रानिक पेन /स्कैनर, डिजिटल पेन, इलेक्ट्रानिक गैजेट जैसे-मोबाइल
फोन, चाभी, कैमरा, किसी प्रकार की घड़ी, ज्वैलरी, स्मार्ट वाच, ब्लूटूथ डिवाइस, इयरफोन,
माइक्रो फोन, पेजर, हेल्थ बैण्ड, बटुआ / पर्स, काला चश्मा, हैण्डबैग, टोपी, खुला या पैक किया हुआ खाने का सामान, सिगरेट,लाइटर, माचिस, गुटखा लाना पूर्ण रूप से वर्जित है। परीक्षा अवधि में अभ्यर्थी के पास उपरोक्त वर्जित सामग्री पाए जाने पर उपयुक्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
बोर्ड ने दी चेतावनी
बोर्ड ने परीक्षा की सुचिता बनाए रखने के लिए कड़ी चेतावनी भी दी है। कहा है कि कोई भी व्यक्ति परीक्षा सामग्री या उससे जुड़ी किसी भी जानकारी को किसी भी माध्यम से साझा करते, परीक्षा केंद्र से ओएमआर शीट ले जाते अथवा परीक्षा से जुड़ी सामग्री अनाधिकृत रूप से रखे पाया गया तो उसे गंभीरता से लिया जाएगा। सोशल मीडिया पर चर्चा व बहस करने वालों को जेल भी भेजा जाएगा। भर्ती बोर्ड ने प्रश्न पत्रों या प्रश्नों पर चर्चा करने वालों को उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम-2024 के तहत कार्यवाई की चेतावनी दी है।
यूपी एसआई भर्ती में कौन कौन से पद
4543 यूपी पुलिस भर्ती में 4242 सब इंस्पेक्टर, 135 पीएसी प्लाटून कमाण्डर, विशेष सुरक्षा बल के 60 प्लाटून कमाण्डर और बंदायू, लखनऊ व गोरखपुर के लिए गठित महिला पीएसी वाहिनियों में 106 महिला प्लाटून कमाण्डर पद पर नियुक्ति होनी है।
यूपी एसआई लिखित परीक्षा का पैटर्न क्या है
लिखित परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी। यह 400 अंकों की होगी। 2 घंटे का समय होगा। कुल प्रश्न 160 होंगे। सामान्य हिंदी, मूलविधि/संविधान/सामान्य ज्ञान, संख्यात्मक व मानसिक योग्यता परीक्षा, मानसिक अभिरुचि परीक्षा/ बुद्धिलब्धि परीक्षा/ तार्किक परीक्षा से 40-40 प्रश्न आएंगे। चारों सेक्शन 100-100 नंबर के होंगे।
प्रत्येक विषय में 35 फीसदी अंक और कुल 50 प्रतिशत अंक प्राप्त न करने वाले अभ्यर्थी भर्ती के पात्र नहीं होंगे।
यूपी एसआई फिजिकल टेस्ट
शारीरिक दक्षता परीक्षा के संभावित नियम इस प्रकार है- पुरुषों के लिए - 4.8 किमी की दौड़ 28 मिनट में पूरी करनी होगी।
महिलाओं को 16 मिनट में 2.4 किमी दौड़ना होगा।




साइन इन