SSB Recruitment 2026: SSB Invites Applications for 1060 Constable Posts; Check Eligibility and Dates SSB Recruitment 2026: SSB में कांस्टेबल के 1060 पदों पर निकली वैकेंसी, 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन, Career Hindi News - Hindustan
More

SSB Recruitment 2026: SSB में कांस्टेबल के 1060 पदों पर निकली वैकेंसी, 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन

SSB Recruitment 2026: सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने कांस्टेबल के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 1060 रिक्त पदों को भरा जाएगा।

Wed, 18 March 2026 09:44 PMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
SSB Recruitment 2026: SSB में कांस्टेबल के 1060 पदों पर निकली वैकेंसी, 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन

SSB Recruitment 2026: रक्षा क्षेत्र में अपना करियर बनाने और देश सेवा करने का जज्बा रखने वाले युवाओं के लिए एक शानदार अवसर सामने आया है। गृह मंत्रालय के अधीन सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने कांस्टेबल के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 1060 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती के अंतर्गत कांस्टेबल के 827 पद और हेड कांस्टेबल के 233 पद शामिल हैं।

एसएसबी द्वारा जारी इस विज्ञापन ने उन अभ्यर्थियों में नई उम्मीद जगा दी है जो लंबे समय से सुरक्षा बलों में शामिल होने के लिए तैयारी कर रहे थे। आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी और योग्य उम्मीदवार एसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट ssbrectt.gov.in पर जाकर अपना फॉर्म भर सकेंगे।

शैक्षणिक योग्यता:

अधिकांश पदों के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (मैट्रिक) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। कांस्टेबल (ड्राइवर) पद के लिए उम्मीदवार के पास वैध 'हेवी व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस' होना चाहिए। तकनीकी पदों (जैसे बढ़ई, लोहार आदि) के लिए संबंधित ट्रेड में आईटीआई (ITI) सर्टिफिकेट या कार्य अनुभव की आवश्यकता हो सकती है।

आयु सीमा:

इन पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष निर्धारित की गई है (पदों के अनुसार इसमें थोड़ा अंतर हो सकता है)। सरकारी नियमों के अनुसार, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में विशेष छूट प्रदान की जाएगी।

महत्वपूर्ण तिथियां और आवेदन शुल्क

इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर अपना आवेदन पूरा कर लें:

ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 21 मार्च 2026 (नोटिफिकेशन के अनुसार)

आवेदन की अंतिम तिथि: 20 अप्रैल 2026

आवेदन शुल्क: सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 100 रुपये है, जबकि एससी, एसटी, पूर्व सैनिकों और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन पूरी तरह से निःशुल्क रखा गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कोल इंडिया में 1600 अप्रेंटिस पदों पर निकली बंपर भर्ती,10वीं पास भी करें अप्लाई
ये भी पढ़ें:600 JBT शिक्षक पदों पर निकली वैकेंसी, 12वीं पास और TET क्वालीफाइड भरें फॉर्म
ये भी पढ़ें:BPSC सिविल जज भर्ती के लिए कल तक भरें फॉर्म, जानें योग्यता, आयु सीमा

चयन प्रक्रिया: कैसे होगा सिलेक्शन?

एसएसबी कांस्टेबल बनने के लिए उम्मीदवारों को चार मुख्य चरणों से गुजरना होगा:

शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET): इसमें दौड़, लंबाई और सीने की माप शामिल होगी।

लिखित परीक्षा: शारीरिक परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को कंप्यूटर आधारित या ओएमआर आधारित लिखित परीक्षा देनी होगी।

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और स: ट्रेड से संबंधित पदों के लिए उम्मीदवारों के कौशल की जांच की जाएगी।

चिकित्सा परीक्षण : अंतिम रूप से चयनित होने के लिए उम्मीदवार का शारीरिक और मानसिक रूप से फिट होना अनिवार्य है।

आवेदन कैसे करें?

योग्य उम्मीदवार एसएसबी की भर्ती वेबसाइट ssbrectt.gov.in पर जाकर 'Apply' लिंक पर क्लिक करें। यहां आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक दस्तावेज और फोटो-सिग्नेचर अपलोड करने होंगे। आवेदन जमा करने के बाद उसका प्रिंटआउट लेना न भूलें।

एसएसबी में चयनित उम्मीदवारों को न केवल एक आकर्षक वेतन (पे-लेवल 3) मिलेगा, बल्कि उन्हें देश की सीमाओं की रक्षा करने का गौरवपूर्ण अवसर भी प्राप्त होगा।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।