UP Police Admit Card 2026 OUT, Link: 32000 यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड uppbpb.gov.in पर जारी, डाउनलोड
UPPRPB UP Police Constable Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। uppbpb.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

UPPRPB UP Police Constable Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने 32000 यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि अभी उन्हीं उम्मीदवारों के एडमिट जारी किए गए हैं जिनका एग्जाम 8 जून 2026 को है। 9 जून की परीक्षा के एडमिट कार्ड 6 जून को और 10 जून की परीक्षा के एडमिट कार्ड 7 जून को जारी किए जाएंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का आधिकारिक लिंक परीक्षा से ठीक 4 दिन पहले बोर्ड के पोर्टल पर लाइव किया जा रहा है। इससे पहले सभी अभ्यर्थियों की एग्जाम सिटी जारी की जा चुकी है।
कैसे डाउनलोड करें यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड
स्टेप 1- सबसे पहले uppbpb.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2 - इसके बाद होम पेज दिख रहे उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के अन्तर्गत लिखित परीक्षा के प्रवेश पत्र डाउनलोड किये जाने हेतु लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3- कैंडिडेट लॉग इन पर क्लिक करें।
स्टेप 4- रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि डालें। साइन इन करें।
स्टेप 5- आपकी स्क्रीन पर एडमिट कार्ड आ जाएगा। इसे डाउनलोड कर लें। प्रिंट आउट भी ले लें।
कब होगी यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा
यूपी पुलिस सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा का आयोजन 8 जून, 9 जून और 10 जून 2026 को किया जाएगा। यह परीक्षा पूरी तरह से ऑफलाइन यानी ओएमआर (OMR Sheet) बेस्ड होगी। परीक्षा के दौरान ओएमआर शीट भरने के लिए सिर्फ काला या नीला बॉल प्वॉइंट पेन का ही इस्तेमाल करना है।
कांस्टेबल के 32679 पदों पर होगी भर्ती
इस परीक्षा से उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में कुल 32,679 रिक्त पदों को भरा जाना है। इनमें सिविल पुलिस के लिए 10,469 पद, पीएसी/सशस्त्र पुलिस के लिए 15,131 पद, विशेष सुरक्षा बल (SSF) के लिए 1,341 पद और महिला बटालियन के लिए 2,282 महिला कांस्टेबल के पद शामिल हैं। 28 लाख से अधिक अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे।
300 अंकों की परीक्षा का पैटर्न और समय
यूपी पुलिस कांस्टेबल की इस लिखित परीक्षा में कुल 150 बहुविकल्पीय (MCQ) प्रश्न पूछे जाएंगे। यह पूरा प्रश्न पत्र कुल 300 अंकों का होगा, जिसे हल करने के लिए अभ्यर्थियों को पूरे 2 घंटे (120 मिनट) का समय दिया जाएगा। यह प्रश्न पत्र मुख्य रूप से चार बड़े विषयों (सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता और मानसिक अभिरुचि, बुद्धिलब्धि एवं तार्किक क्षमता) पर आधारित होगा।
सॉल्वर की प्रॉपर्टी होगी जब्त, प्रश्नों पर चर्चा बैन
कांस्टेबल भर्ती परीक्षा को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर एग्जाम में कोई साल्वर पकड़ा गया तो उसकी चल और अचल संपत्ति जब्त कर ली जाएगी। इन मामलों को अंजाम देने के लिए इन्वेस्टिगेटर अपनी रिपोर्ट सीधे संबंधित जिले के जिलाधिकारी (डीएम ) को भेजेगा। वहीं परीक्षा के प्रश्न या प्रश्न पत्र सोशल मीडिया पर शेयर करना, उन्हें एनालिसिस करना, डिस्कशन या शेयरिंग करना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। लिखित परीक्षा को पूरी पारदर्शिता के साथ कराने के लिए बोर्ड ने यह फैसला लिया है। इससे पहले हुई होमगार्ड परीक्षा में भी ही नियम थे।
7 वर्ष की सजा और 10 लाख रुपये जुर्माने का प्रावधान
बोर्ड के अपर सचिव भर्ती सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि बोर्ड के संज्ञान में आया है कि कुछ लोग आगामी परीक्षाओं के प्रश्न पत्रों या उनके कंटेट पर चर्चा, विश्लेषण या प्रसार कर रहे हैं। उप्र सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम 2024 के प्रावधानों के तहत ऐसी सभी गतिविधियां प्रतिबंधित हैं। सॉल्वर गिरोह पकड़े जाने पर पहली बार में अधिकतम 7 वर्ष की सजा और 10 लाख रुपये जुर्माना और दूसरी बार पकड़े जाने पर आजीवन कारावास और 50 लाख से एक करोड़ रुपये जुर्माने का प्रावधान है।




साइन इन