UP MTS employee becomes a Naib Tehsildar crack uppsc PCS exam Banaras varanasi succesful candiddates UPPSC : MTS कर्मचारी से नायब तहसीलदार बने बृजेश, PCS में गाड़ा झंडा, बनारस के युवाओं ने लहराया परचम, Career Hindi News - Hindustan
More

UPPSC : MTS कर्मचारी से नायब तहसीलदार बने बृजेश, PCS में गाड़ा झंडा, बनारस के युवाओं ने लहराया परचम

पीआईबी वाराणसी में एमटीएस पद पर 2023 में नौकरी शुरू करने वाले बृजेश अकोल अब नायब तहसीलदार की जिम्मेदारी संभालेंगे। रविवार की देररात निकले यूपीपीएससी के परिणामों में उन्होंने 249वीं रैंक हासिल की है।

Wed, 1 April 2026 09:56 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान
share
UPPSC : MTS कर्मचारी से नायब तहसीलदार बने बृजेश, PCS में गाड़ा झंडा, बनारस के युवाओं ने लहराया परचम

बनारस के युवाओं ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की प्रतिष्ठित पीसीएस परीक्षा पास कर परिवार के साथ ही जिला का भी मान बढ़ाया है। इनमें अधिकतर युवा सामान्य परिवार से ही आते हैं। पीआईबी वाराणसी में एमटीएस पद पर 2023 में नौकरी शुरू करने वाले बृजेश अकोल अब नायब तहसीलदार की जिम्मेदारी संभालेंगे। रविवार की देररात निकले यूपीपीएससी के परिणामों में उन्होंने 249वीं रैंक हासिल की है। आगरा के गुम्मट तख्त पहलवान, देवरी रोड के रहने वाले बृजेश पिता राकेश और मां मंजू देवी के चार बच्चों में सबसे बड़े हैं। 2023 में वाराणसी के पत्र सूचना कार्यालय में नौकरी के साथ ही पढ़ाई जारी रखी।

अखिल बने असिस्टेंट कमिश्नर वाणिज्य कर

बीएचयू के पूर्व छात्र अखिल पांडेय ने यूपीपीएससी-24 के परिणामों में वाणिज्य कर सूची में पहला स्थान हासिल किया है। उन्होंने सृजन आईएएस एकेडमी से जुड़कर पढ़ाई की थी। एकेडमी के निदेशक सुनील श्रीवास्तव ने बताया कि आजमगढ़ के जहानागंज स्थित धरमपुर गांव निवासी अखिल पांडेय ने का चयन पहले ही प्रयास में असिस्टेंट कमिश्नर वाणिज्य कर के पद पर हुआ है। अखिल के पिता शैलेन्द्र पांडेय किसान हैं। अखिल ने प्रारंभिक शिक्षा गांव के विद्यालय से की। इसके बाद बीएचयू से वाणिज्य की पढ़ाई की।

शिवपुर स्थित राज राजेश्वरी नगर कॉलोनी के हिमांशु शेखर शर्मा ने उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग में 29वीं रैंक के साथ वाणिज्य कर अधिकारी का पद हासिल किया। उन्होंने पहले ही प्रयास में यह सफलता हासिल की। हिमांशु की 12वीं तक की शिक्षा दिल्ली पब्लिक स्कूल कानपुर से हुई। इसके बाद बेंगलुरु के आरवी कॉलेज से मेकैनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक किया। उन्होंने बेंगलुरु में दो वर्षों तक प्रोडक्ट इंजीनियर के रूप में कार्य किया।

कोरौता के विकास बने असिस्टेंट कमिश्नर

लहरतारा के रहने वाले मयंक राय ने पहले प्रयास में कमर्शियल टैक्स ऑफिसर (सीटीओ) पद हासिल किया। उन्हें 64वीं रैंक मिली है। मूलतः गौरा (गाजीपुर) गांव के मयंक बड़े पिता और सेवानिवृत्त अध्यापक नरेंद्र कुमार राय के संरक्षण में लहरतारा में रहे। पिता अजय राय से भी उन्हें मार्गदर्शन मिला। डिवाइन सैनिक स्कूल से हाईस्कूल और इंटर के बाद मयंक ने जीएलए मथुरा से बीटेक कर यूपीपीएससी की तैयारी शुरू की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UPPSC: स्कूल टीचर अनामिका मिश्रा को चौथे प्रयास में मिली चौथी रैंक, बनेंगी SDM

वेदवाणी तिवारी ने यूपीपीएससी में लगातार दूसरी बार सफलता हासिल की

चितईपुर के धर्मवीर नगर की रहने वाली वेदवाणी तिवारी ने यूपीपीएससी में लगातार दूसरी बार सफलता हासिल की। पहले प्रयास में वेदवाणी का चयन खादी ग्रामोद्योग बोर्ड में प्रबंधक पद पर हुआ था। दूसरी बार उनका चयन खंड विकास अधिकारी पद पर हुआ है। वेदवाणी प्रबंधक पद पर कार्यरत हैं। वह अपना प्रेरणास्रोत पिता एचपी तिवारी और मां साधना तिवारी को बताती हैं। वे शिक्षक हैं। वह बिना कोचिंग गए सफल रहीं।

विकास पटेल को 46वीं रैंक

कोरौता गांव के विकास पटेल 46वीं रैंक हासिल कर व्यापार कर में असिस्टेंट कमिश्नर बने। उनके पिता मंगला पटेल की कोरौता बाजार में आभूषण की दुकान है। मां प्रेमशीला गृहिणी हैं। उन्होंने इंटर तक की पढ़ाई अलाउद्दीनपुर स्थित जय पब्लिक स्कूल से की। गाजियाबाद से बीटेक करने के बाद यूपीपीएससी की परीक्षा दी और पहले ही प्रयास में सफल हुए। उनकी इस सफलता पर ग्राम प्रधान दिनेश पटेल ने उन्हें बधाई दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रायबरेली की अनन्या त्रिवेदी पहले प्रयास में यूपी PCS सेकंड टॉपर

परीक्षा में अंकित पांडेय को मिली 28वीं रैंक

सिगरा थाने के नगर निगम चौकी प्रभारी पंकज पांडेय के भाई अंकित पांडेय ने यूपीपीएससी-24 परीक्षा में 28वीं रैंक प्राप्त की है। वह मूलरूप से बांदा जिले के कमासिन गांव के निवासी हैं। पिता राकेश पांडेय किसान और मां निर्मला देवी गृहिणी हैं। एसआई पंकज पांडेय ने बताया कि तीसरे प्रयास में अंकित को यह सफलता मिली। वह प्रयागराज में रहकर तैयारी करते थे। अधिकारियों-सहकर्मियों ने पंकज पांडेय को बधाई दी।

कुंडरिया गांव की सुधा एआरटीओ बनीं

आराजी लाइन के कुंडरिया गांव की बेटी सुधा ने (यूपीपीएससी-24) में 10वीं रैंक हासिल कर पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। उनका चयन एआरटीओ पद पर हुआ है। गांव के प्राथमिक स्कूल से शिक्षा के बाद सुधा संजय मेमोरियल वूमेंस कॉलेज से पढ़ीं। वर्ष-2021 में उनका चयन आरओ (राजस्व अधिकारी) पद पर हुआ था। तीसरे प्रयास में 10वीं रैंक हासिल कर एआरटीओ बनीं। पिता प्रमोद सिंह बब्बू किसान और माता बेबी सिंह गृहिणी हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:PSC : यूपी पुलिस पुलिस कांस्टेबल से टैक्स ऑफिसर, कोई टीचर से बना नायब तहसीलदार

वीकेएम की पूर्व छात्रा वर्षा सिंह बनीं सीटीओ

कमच्छा स्थित वसंत कन्या महाविद्यालय के इतिहास विभाग की पूर्व छात्रा वर्षा सिंह ने उत्तर प्रदेश लोकसेवा परीक्षा में 53वीं रैंक हासिल कर कमर्शियल टैक्स ऑफिसर का पद प्राप्त किया है। वर्षा ने सत्र 2017-18 में इतिहास विषय में प्रथम श्रेणी से ऑनर्स किया था। प्राचार्या प्रो. रचना श्रीवास्तव ने शुभकामना दी। प्रो. पूनम पांडेय, डा.स्मृति भटनागर, डॉ. शशिकेश कुमार गोंड और डॉ. श्वेता सिंह ने वर्षा को बधाई दी।

जीएसटी असिस्टेंट कमिश्नर बनीं स्वाति

पीडब्ल्यूडी से सेवानिवृत्त केके मिश्रा की बिटिया स्वाति मिश्रा ने दूसरे प्रयास में सफलता हासिल की। उन्होंने श्रेय पिता के साथ माता ऊषा मिश्रा को दिया है। स्वाति ने बताया कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीकॉम-एमकॉम के बाद उन्होंने यूपीपीएससी की तैयारी शुरू की। 2023 में पहले प्रयास में वह इंटरव्यू में छंट गईं। नई ऊर्जा से फिर तैयारी में जुटीं और 2024 में असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी का पद प्राप्त किया।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।