From UP Police Constable to Tax Officer Teacher to Naib Tehsildar Amethi men shine in PCS result uppsc यूपी पुलिस पुलिस कांस्टेबल से टैक्स ऑफिसर, कोई टीचर से बना नायब तहसीलदार, PCS में चमके अमेठी के होनहार, Career Hindi News - Hindustan
More

यूपी पुलिस पुलिस कांस्टेबल से टैक्स ऑफिसर, कोई टीचर से बना नायब तहसीलदार, PCS में चमके अमेठी के होनहार

यूपी पीसीएस में अमेठी जनपद के युवाओं ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में जिले के कई अभ्यर्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महत्वपूर्ण पद हासिल किए हैं।

Mon, 30 March 2026 11:59 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, अमेठी
share
यूपी पुलिस पुलिस कांस्टेबल से टैक्स ऑफिसर, कोई टीचर से बना नायब तहसीलदार, PCS में चमके अमेठी के होनहार

यूपी पीसीएस में अमेठी जनपद के युवाओं ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में जिले के कई अभ्यर्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महत्वपूर्ण पद हासिल किए हैं, जिससे क्षेत्र में खुशी की लहर है। संग्रामपुर विकास क्षेत्र के डेहरा गांव निवासी आयुष पांडे ने टॉप 10 में स्थान बनाकर जिले का नाम रोशन किया है। आयुष के पिता छोटेलाल का पहले ही निधन हो चुका है। उनके चाचा जगत नारायण कोटेदार हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद आयुष ने यह सफलता हासिल कर युवाओं के लिए मिसाल कायम की है।

स्नेहा शुक्ला ने 92वीं रैंक प्राप्त की

वहीं पंडरी गांव की रहने वाली स्नेहा शुक्ला ने 92वीं रैंक प्राप्त कर नायब तहसीलदार पद हासिल किया है। इससे पहले स्नेहा इंटर कॉलेज में प्रवक्ता के पद पर कार्यरत थीं। उनके पति विपुल प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक हैं। स्नेहा की सफलता से क्षेत्र में गर्व का माहौल है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:37 SDM में से 21 महिलाएं, नेहा नाम की 3 डिप्टी कलेक्टर, यूपी PCS रिजल्ट में छाईं

डिप्टी जेलर के पद पर चयन

जगदीशपुर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मानसिंह राठौर की पुत्री मानसी सिंह ने डिप्टी जेलर पद के लिए 30वीं रैंक हासिल कर सफलता पाई है। वहीं गौरीगंज के पूरब गांव निवासी रजनीश विक्रम सिंह ने डिप्टी जेलर पद पर दूसरी रैंक प्राप्त कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी PCS में दिल्ली की नेहा पांचाल ने किया टॉप, चौथे प्रयास में हासिल की रैंक 1

यूपी पुलिस कांस्टेबल पद से बनेंगे कमर्शियल टैक्स ऑफिसर

इसके अलावा संग्रामपुर के नेवादा कनू गांव की अनुराधा सिंह ने 150वीं रैंक के साथ कमर्शियल टैक्स ऑफिसर का पद प्राप्त किया है। शुकुल बाजार निवासी आशीष शुक्ला ने 41वीं रैंक हासिल कर इसी पद पर चयन पाया है। आशीष इससे पहले उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रायबरेली की अनन्या त्रिवेदी पहले प्रयास में यूपी PCS सेकंड टॉपर

इन सभी अभ्यर्थियों की सफलता से अमेठी जिले में खुशी और गर्व का माहौल है। स्थानीय लोगों ने इसे जिले के लिए बड़ी उपलब्धि बताते हुए सभी सफल अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दी हैं।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और HPBOSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।