UP Govt to Allow Polytechnic Diploma for Working Professionals; Direct Entry to 2nd Year काम की बात: कामकाजी युवाओं के लिए यूपी सरकार की नई सौगात, नौकरी के साथ अब मिलेगी पॉलिटेक्निक की डिग्री, Career Hindi News - Hindustan
More

काम की बात: कामकाजी युवाओं के लिए यूपी सरकार की नई सौगात, नौकरी के साथ अब मिलेगी पॉलिटेक्निक की डिग्री

आईटीआई या मैट्रिक और इंटर के बाद उद्योगों में काम करने वाले कामगारों के लिए यह सुनहरा अवसर है। नौकरी के साथ पॉलिटेक्निक से तकनीकी शिक्षा में डिग्री या डिप्लोमा की पढ़ाई भी की जा सकेगी।

Sun, 19 April 2026 11:06 AMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
काम की बात: कामकाजी युवाओं के लिए यूपी सरकार की नई सौगात, नौकरी के साथ अब मिलेगी पॉलिटेक्निक की डिग्री

उन कामकाजी लोगों के लिए एक शानदार खबर है जो अपनी नौकरी की व्यस्तता के कारण उच्च तकनीकी शिक्षा हासिल नहीं कर पा रहे थे। उत्तर प्रदेश तकनीकी शिक्षा परिषद ने एक बड़ी पहल शुरू की है, जिसके तहत अब उद्योगों में काम करने वाले कर्मचारी अपनी नौकरी जारी रखते हुए पॉलिटेक्निक से डिप्लोमा या डिग्री हासिल कर सकेंगे। यह योजना उन हुनरमंद कामगारों के लिए 'करियर बूस्टर' साबित होगी, जो केवल डिग्री न होने की वजह से प्रमोशन या बेहतर सैलरी से वंचित रह जाते थे।

गाजियाबाद के शास्त्री नगर स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक इस योजना को लागू करने के लिए तैयार है। हालांकि, तकनीकी कारणों से इस सत्र में दाखिले नहीं हो सके, लेकिन अगले सत्र से यह प्रक्रिया पूरी तरह शुरू हो जाएगी। आइए जानते हैं इस योजना की खास बातें और आप इसका लाभ कैसे उठा सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड में 1055 पदों पर निकाली वैकेंसी, 10वीं पास करें आवेदन

दाखिले के लिए क्या हैं शर्तें?

इस विशेष कोर्स में एडमिशन लेने के लिए परिषद ने कुछ जरूरी नियम तय किए हैं। आवेदक के पास कम से कम एक वर्ष का औद्योगिक कार्य अनुभव होना अनिवार्य है।कर्मचारी जिस कंपनी या संस्थान में कार्यरत है, वह पॉलिटेक्निक कॉलेज के 50 किलोमीटर के दायरे में होना चाहिए। अभ्यर्थी का आईटीआई (ITI), 10वीं या 12वीं पास होना जरूरी है। शुरुआत में एक विषय में अधिकतम 30 सीटों पर ही दाखिला दिया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, CRPF कांस्टेबल के 9,195 पदों पर निकली भर्ती

सीधे दूसरे वर्ष में प्रवेश और मेरिट आधारित चयन

इस योजना की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि पात्र कामगारों को पॉलिटेक्निक के सीधे लेटरल एंट्री में प्रवेश मिलेगा। यानी आपको पहले साल की पढ़ाई नहीं करनी होगी। दाखिले पूरी तरह मेरिट के आधार पर होंगे। मेरिट लिस्ट तैयार करते समय अभ्यर्थी की पिछली शैक्षिक योग्यता और उसके कार्य अनुभव को वेटेज दिया जाएगा। आवेदनों के सत्यापन के बाद अंतिम सूची जारी की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:12वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका! गार्ड और फायरमैन के 170 पदों पर निकली वैकेंसी

अगले सत्र से शुरू होगी प्रक्रिया

राजकीय पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य डॉ. जानबेग लोनी ने बताया कि इस पाठ्यक्रम को संचालित करने के लिए अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) से मंजूरी लेना अनिवार्य है। इस वर्ष समय की कमी के कारण अनुमति नहीं मिल पाई, लेकिन दिसंबर तक सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएंगी। अगले सत्र से कामकाजी कर्मचारी अधिकतम तीन डिप्लोमा कोर्सेज में दाखिला ले सकेंगे।

यह पहल न केवल कामगारों का कौशल बढ़ाएगी, बल्कि उद्योगों को भी अधिक शिक्षित और तकनीकी रूप से सक्षम वर्कफोर्स उपलब्ध कराएगी। अगर आप भी आईटीआई या इंटर के बाद किसी कंपनी में काम कर रहे हैं, तो अगले साल के लिए अपने डॉक्यूमेंट तैयार रखें।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।