UP Girls shines in UPPSC PCS Result 21 SDM Deputy Collector 7 DSP women uppcs UP PCS result 37 SDM में से 21 महिलाएं, नेहा नाम की 3 डिप्टी कलेक्टर, DSP के लिए भी 7 का चयन, यूपी PCS रिजल्ट में छाईं बेटियां, Career Hindi News - Hindustan
More

37 SDM में से 21 महिलाएं, नेहा नाम की 3 डिप्टी कलेक्टर, DSP के लिए भी 7 का चयन, यूपी PCS रिजल्ट में छाईं बेटियां

यूपी पीसीएस 2024 की परीक्षा में पिछले 12 वर्षों में बेटियों को सबसे बड़ी सफलता मिली है। इस बार चयनित 932 अभ्यर्थियों में से 319 (34.22) प्रतिशत बेटियां हैं। इनमें से ज्यादातर उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं।

Mon, 30 March 2026 08:28 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share
37 SDM में से 21 महिलाएं, नेहा नाम की 3 डिप्टी कलेक्टर, DSP के लिए भी 7 का चयन, यूपी PCS रिजल्ट में छाईं बेटियां

यूपी पीसीएस 2024 की परीक्षा में पिछले 12 वर्षों में बेटियों को सबसे बड़ी सफलता मिली है। इस बार चयनित 932 अभ्यर्थियों में से 319 (34.22) प्रतिशत बेटियां हैं। इनमें से ज्यादातर उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं। इससे पूर्व 23 जनवरी 2024 को पीसीएस 2023 का परिणाम घोषित किया गया था, उस साल कुल 251 अभ्यर्थी चयनित हुए थे, जिनमें से 84 (33.46 प्रतिशत) बेटियां थीं। इनमें 78 उत्तर प्रदेश और बाकी छह दूसरे राज्यों की रहने वाली थीं।

इससे पूर्व पीसीएस 2022 में चयनित कुल 364 अभ्यर्थियों में से 110 (30.21 प्रतिशत) बेटियां थीं। जबकि पीसीएस 2021 में चयनित 627 अभ्यर्थियों में 141 (22.48 प्रतिशत) पद बेटियों को मिले थे लेकिन रविवार को घोषित पीसीएस 2024 का परिणाम बालिका शिक्षा और नारी सशक्तिकरण के लिहाज से मील का पत्थर साबित होगा। प्रशासनिक सेवा की राज्य की सबसे बड़ी परीक्षा में आधी आबादी ने 34 प्रतिशत से अधिक पदों पर काबिज होकर अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया है।

37 डिप्टी कलेक्टर में 21 बेटियां

यूपी पीसीएस 2024 में डिप्टी कलेक्टर के 37 पद थे, इस सूची में बेटियों की बादशाहत कायम है। कुल 37 चयनितों में 21 बेटियां हैं। इनमें से भी 19 उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं। शीर्ष दोनों स्थानों पर नेहा पांचाल और अनन्या त्रिवेदी ने स्थान बनाया है। वहीं पीसीएस 2023 में 41 डिप्टी कलेक्टर चयनित हुए थे, इनमें आठ बेटियां थीं। जाहिर है कि इस पद पर बेटियों के चयन का प्रतिशत भी बढ़ा है। पीसीएस 2022 में डिप्टी कलेक्टर के 39 में से लगभग आधे 19 पदों पर बेटियों ने सफलता हासिल की थी। पीसीएस 2021 में डिप्टी कलेक्टर के 52 पदों में से 16 पर बेटियां सफल हुई थीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रायबरेली की अनन्या त्रिवेदी पहले प्रयास में यूपी PCS सेकंड टॉपर

टॉप टेन की स्थिति भी हुई बेहतर

टॉप टेन सूची में भी बेटियों का प्रदर्शन पिछले परिणाम की तुलना में बेहतर हुआ है। पीसीएस 2023 की टॉप टेन सूची में दो ही बेटियां थीं जबकि इस बार छह बेटियां शामिल हैं। हालांकि 2023 से पूर्व 2022 के टॉप टेन में बेटियों की स्थिति और भी बेहतर थी, उस वर्ष आठ बेटियों को टॉप टेन में स्थान मिला था।

नेहा नाम की 13 अफसर टॉप 11 में तीन शामिल

पीसीएस के परिणाम में नेहा नाम की 13 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। सबसे रोचक बात है कि एसडीएम या डिप्टी कलेक्टर के पद पर नेहा नामराशि की तीन अभ्यर्थी चयनित हुई हैं। ये तीनों टॉप 11 में शामिल है। नेहा पांचाल ने टॉप किया है। नेहा सिंह पांचवें स्थान पर है जबकि नेहा तोमर 11वें स्थान पर हैं। पूजा नाम की छह, गरिमा नाम की पांच, अंकिता नाम की चार, स्नेहा, सृष्टि व दीक्षा नाम की तीन-तीन बेटियों का चयन हुआ है। वहीं पुरुषों में अभिषेक नाम के 22 अभ्यर्थियों का विभिन्न पदों पर चयन हुआ है। विनय नाम के आठ और अविनाश व अनुराग नाम के छह-छह व सचिन नाम के पांच अभ्यर्थी चयनित हुए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी पीसीएस रिजल्ट जारी, नेहा पांचाल ने किया टॉप, देखें टॉपर लिस्ट

17 डिप्टी एसपी में से सात बेटियां

पीसीएस के दूसरे सबसे महत्वपूर्ण डिप्टी एसपी के पद पर 17 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है, इसमें सात बेटियां हैं। इससे पूर्व पीसीएस 2023 में डिप्टी एसपी के कुल 42 पद थे, इनमें से 12 पर बेटियों का चयन हुआ था। पीसीएस 2022 में डिप्टी एसपी के 93 पदों में से 25 पदों पर बेटियों का चयन हुआ था जबकि पीसीएस 2021 में 25 में से 12 पर बेटियों को सफलता मिली थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:CM योगी को क्या सलाह देंगे जिससे यूपी का भाग्य बदल जाए, PCS इंटरव्यू में पूछा

पीसीएस की पिछली 12 परीक्षाओं के टॉपर

वर्ष टॉपर का नाम जिला

2024 नेहा पांचाल -----

2023 सिद्धार्थ गुप्ता सहारनपुर

2022 दिव्या सिकरवार आगरा

2021 अतुल कुमार सिंह प्रतापगढ़

2020 संचिता शेखर पंजाब

2019 विशाल सारस्वत मथुरा

2018 अनुज नेहरा पानीपत हरियाणा

2017 अमित शुक्ला प्रतापगढ़

2016 जयजीत कौर होरा कानपुर

2015 सिद्धार्थ यादव जौनपुर

2014 विवेक यादव बाराबंकी (अधिकारिक तौर पर घोषित नहीं)

2013 पंकज सिंह मऊ

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और HPBOSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।