UP Board 12th Result 2026 Out: यूपी बोर्ड 12th के बाद आर्ट्स, कॉमर्स, साइंस के करियर ऑप्शन
UPMSP 12th Result 2026: यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी होने वाला है। आप यहां से सभी स्ट्रीम्स के अनुसार करियर विकल्प की जानकारी हासिल कर सकते हैं और उसी दिशा में भविष्य को दिशा दे सकते हैं।

UPMSP 12th Result 2026, UP Board Inter Sarkari Result online: यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। बोर्ड 12वीं के साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ जारी किया है। छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकेंगे। रिजल्ट आने के बाद कई छात्रों के मन में एक सवाल उठेगा कि अब आगे क्या करें। अगर आप भी 12वीं करने के बाद करियर को लेकर पशोपेश में हैं, तो यह खबर आपके लिए उपयोगी है। आप यहां से सभी स्ट्रीम्स के अनुसार करियर विकल्प की जानकारी हासिल कर सकते हैं और उसी दिशा में भविष्य को दिशा दे सकते हैं। UP Board 12th Result 2026 Link
साइंस स्ट्रीम्स के लिए करियर विकल्प
साइंस (मैथ्स या बायोलॉजी) से 12वीं करने वाले छात्रों के पास करियर के कई अच्छे विकल्प होते हैं। मैथ्स वाले छात्र JEE Main की तैयारी करके इंजीनियरिंग में प्रवेश ले सकते हैं। इसके अलावा छात्र बीएससी, बीए या बीकॉम जैसे ग्रेजुएशन कोर्स भी चुन सकते हैं। वहीं, साइंस स्ट्रीम के छात्र आर्किटेक्चर, एविएशन और मेडिकल क्षेत्र में भी अपना करियर बना सकते हैं। 12वीं बॉयोलॉजी से विषय से पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स NEET का एग्जाम दे सकते हैं। इसके लिए वह अभी से तैयारी में जुट सकते हैं। वहीं, ये छात्र बीफॉर्मा सहित मेडिकल के अन्य कोर्स भी कर सकते हैं।
कॉमर्स स्ट्रीम के लिए ऑप्शंस
12वीं कॉमर्स स्ट्रीम से पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स बीकॉम कर सकते हैं। वहीं, सीए व एमबीए का भी कोर्स सकते हैं। कॉमर्स स्ट्रीम भी करियर के लिए काफी सिक्योर मानी जाती है। जैसे-
BCom करके आगे MBA या MCom कर सकते हैं।
CA, CS और CMA जैसे प्रोफेशनल कोर्स काफी पॉपुलर हैं।
BBA से मैनेजमेंट फील्ड में एंट्री मिलती है।
बैंकिंग और फाइनेंस सेक्टर में अच्छे मौके मिलते हैं।
डिजिटल मार्केटिंग और बिजनेस एनालिटिक्स भी अच्छे ऑप्शन हैं।
आर्ट्स स्ट्रीम के ऑप्शंस
जिन स्टूडेंट्स ने 12वीं में आर्ट्स लिया है, वे बीए, बीए एलएलबी (BA LLB), बीएचएम, बीएफए, बीबीए, बैचलर इन फैशन डिजाइनिंग, बीजेएमसी, टूर एंड ट्रैवल, बैचलर इन सोशल वर्क पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेकर एक क्षेत्र चुन सकते हैं। इसके अलावा अगर आपको टीचिंग में रुचि है तो अब कई विश्वविद्यालयों में 4 वर्षीय बीएड पाठ्यक्रम शुरू कर दिया गया है। आप इसमें प्रवेश लेकर टीचिंग क्षेत्र में भी करियर को दिशा दे सकते हैं।
करियर ऑप्शन
ग्रेजुएशन के बाद सिविल सर्विसेज की तैयारी कर सकते हैं।
जर्नलिज्म और मीडिया फील्ड में करियर बना सकते हैं।
डिजाइनिंग, फैशन और फाइन आर्ट्स भी अच्छे विकल्प हैं।
होटल मैनेजमेंट और ट्रैवल सेक्टर में भी अच्छे अवसर मिलते हैं।
साइकोलॉजी और सोशल वर्क जैसे फील्ड में करियर बना सकते हैं।




साइन इन