up board class 12 result 2026 government jobs after 12th top 6 options UP Board 12th Result 2026: 12वीं के बाद कौन सी सरकारी नौकरी करें? ये हैं 6 विकल्प, Career Hindi News - Hindustan
More

UP Board 12th Result 2026: 12वीं के बाद कौन सी सरकारी नौकरी करें? ये हैं 6 विकल्प

UP Board Inter Sarkari Result online: सरकारी नौकरी में स्थिरता, सुरक्षा और लंबी अवधि तक आगे बढ़ने के अवसर मिलते हैं। ऐसे में आज हम आपको उन सरकारी नौकरियों के बारे में जिनके लिए 12वीं के बाद आप अप्लाई कर सकते हैं

Thu, 23 April 2026 04:09 PMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
UP Board 12th Result 2026: 12वीं के बाद कौन सी सरकारी नौकरी करें? ये हैं 6 विकल्प

UPMSP 12th Result 2026, UP Board Inter Sarkari Result online: अगर आप कक्षा 12वीं पास कर चुके हैं और सरकारी नौकरी की तैयारी करना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। क्योंकि हर साल लाखों छात्र 12वीं के बाद सरकारी नौकरी की तैयारी शुरू करते हैं। इसलिए जितनी जल्‍दी तैयारी शुरू की जाए, परिणाम उतने ही बेहतर मिल सकते हैं। क्योंकि सरकारी नौकरी में स्थिरता, सुरक्षा और लंबी अवधि तक आगे बढ़ने के अवसर मिलते हैं। ऐसे में आज हम आपको उन सरकारी नौकरियों के बारे में जिनके लिए 12वीं के बाद आप अप्लाई कर सकते हैं। UP Board 12th Result 2026 Link

1. एसएससी सीएचसीएल

SSC CHSL 12वीं पास छात्रों के लिए सबसे लोकप्रिय परीक्षाओं में से एक है। 12वीं के बाद SSC CHSL की परीक्षा की तैयारी शुरू कर सकते हैं। इसके जरिए इन पदों पर भर्ती होती है-

लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC)

जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (JSA)

पोस्टल असिस्टेंट

सॉर्टिंग असिस्टेंट

डाटा एंट्री ऑपरेटर

कौन कराता है: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC)

चयन प्रक्रिया

यह परीक्षा दो चरणों में होती है, जिसमें सामान्य बुद्धिमत्ता, गणित, अंग्रेजी और सामान्य ज्ञान से सवाल पूछे जाते हैं। परीक्षा पास करने और दस्तावेज सत्यापन के बाद उम्मीदवारों की नियुक्ति अलग-अलग मंत्रालयों और सरकारी विभागों में की जाती है। इस नौकरी की खास बात यह है कि इसमें प्रमोशन के अच्छे मौके मिलते हैं और आप लंबे समय तक एक स्थिर सरकारी करियर बना सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:12वीं के बाद अपने बच्चे के लिए सही करियर कैसे चुनें? इन बातों का रखें ध्यान

2. रेलवे भर्ती

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की परीक्षा की तैयारी शुरू कर सकते हैं। Group D की कई परीक्षाएं रेलवे आयोजित करता है। 12वीं पास के लिए ये वैकेंसी निकाली जाती है।

जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट

अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट

कमर्शियल कम टिकट क्लर्क

चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित परीक्षा, टाइपिंग टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन शामिल होता है।

3. डिफेंस

भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना में भी 12वीं के बाद भर्ती के कई अवसर निकलते रहते हैं। इनके लिए तैयारी शुरू कर सकते हैं। अग्निपथ योजना के माध्यम से 12वीं पास छात्र आर्मी, नेवी और एयरफोर्स में अग्निवीर के रूप में शामिल हो सकते हैं।

चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया में शारीरिक परीक्षा, लिखित परीक्षा और मेडिकल टेस्ट शामिल होते हैं।

रक्षा सेवाओं में नौकरी करने से अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास बढ़ता है। साथ ही देश सेवा का गर्व भी मिलता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LIVE : यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट Link , कुछ देर में यहां मिलेगी मार्कशीट

4. राज्य पुलिस कांस्टेबल भर्ती

आयोजक: राज्य पुलिस भर्ती बोर्ड

कई राज्य सरकारें 12वीं पास छात्रों के लिए पुलिस कांस्टेबल की भर्ती करती हैं। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और मेडिकल टेस्ट शामिल होते हैं। यह नौकरी उन छात्रों के लिए बेहतर है जो शारीरिक रूप से सक्रिय रहते हैं और समाज की सेवा करना चाहते हैं। भर्ती की तारीख और नियम हर राज्य में अलग-अलग होते हैं, इसलिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट देखना जरूरी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP बोर्ड रिजल्ट देखने के लिए चाहिए ये जरूरी डिटेल्स, नोट करके अभी से रख लें पास

5. डाक विभाग

अगर आपने 12वीं पास की हुई है तो आप भारतीय डाक में भी सरकारी नौकरी पा सकते हैं। इसमें 10वीं पास कैंडिडेट्स पोस्टल असिस्टेंट, सॉर्टिंग असिस्टेंट, मल्टी टास्किंग स्टाफ समेत कई अन्य पदों पर आवेदन कर सकते हैं। डाक विभाग में जीडीएस, सहायक, पोस्टमैन समेत कई पदों पर 12वीं पास कैंडिडेट्स की भर्ती भी होती है। इस पद पर काम करने वालों को डाक वितरण, शाखा डाकघर का काम और बैंकिंग सेवाएं (इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक) संभालनी होती हैं। यह नौकरी खासकर ग्रामीण और छोटे शहरों के छात्रों के लिए उपयुक्त होती है।

6. बैंकिंग

12वीं के बाद आप IBPS Clerk और SBI Clerk की तैयारी कर सकते हैं। हालांकि इन परीक्षाओं के लिए ग्रेजुएशन जरूरी होता है, लेकिन अगर आप 12वीं के बाद तैयारी शुरू देंगे तो फायदेमंद रहेगा। इसमें दो परीक्षा होती है- प्रीलिम्स और मेंस एग्‍जाम।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।