फी रीइंबर्समेंट स्कीम: 12वीं के बाद कॉलेज की फीस माफ, 30000 रुपये तक मिलती है स्कॉरशिप
UPMSP UP Board Result 2026: आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार कई योजनाएं चलाती है। ताकि वो आगे की पढ़ाई पूरी कर सके। इन्हीं में से एक स्कीम है फी रीइंबर्समेंट स्कीम।

UPMSP UP Board Result 2026: आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार कई योजनाएं चलाती है। ताकि वो आगे की पढ़ाई पूरी कर सके। इन्हीं में से एक स्कीम है फी रीइंबर्समेंट स्कीम। इस योजना के तहत यूपी सरकार गरीब छात्रों को पढ़ाई में मदद करने के लिए स्कॉलरशिप भी दे रही है। बताते चलें कि यूपी सरकार का समाज कल्याण विभाग 11-12 वीं कक्षा और उससे ऊपर के छात्रों के लिए फी रीइंबर्समेंट स्कीम चलाता है। चलिए जानते हैं कि क्या है फी रीइंबर्समेंट योजना। UP Board Result 2026 Link
फी रीइंबर्समेंट स्कीम के तहत उत्तर प्रदेश सरकार उन छात्रों को फीस वापस करती है, जिन्होंने अपने कॉलेज या संस्थान में पहले ही फीस जमा कर दी होती है। सरकार यह राशि सीधे छात्रों के बैंक खाते में ट्रांसफर करती है, जिससे उन्हें आर्थिक राहत मिलती है। अब छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति दोनों की रकम डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए सीधे खाते में भेजी जा रही है।
पैसे कैसे मिलते हैं?
समाज कल्याण विभाग के अनुसार 11वीं-12वीं और उससे ऊपर के छात्रों को यह राशि दो चरणों में मिलती है—
पहले चरण में 40% राशि राज्य के समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण और ओबीसी कल्याण विभाग द्वारा दी जाती है
दूसरे चरण में 60% राशि केंद्र सरकार की ओर से छात्रों के खाते में ट्रांसफर की जाती है।
वहीं, कक्षा 9 और 10 के छात्रों को छात्रवृत्ति सीधे सरकार द्वारा प्रदान की जाती है।
कितनी मिलती है राशि
उत्तर प्रदेश सरकार की Fee Reimbursement Scheme Uttar Pradesh के अंतर्गत 12वीं पास करने वाले ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है। यदि छात्र बीए, बीकॉम, बीएससी या बीटीसी जैसे कोर्स में एडमिशन लेते हैं, तो उन्हें लगभग 20000 रुपये तक की मदद मिल सकती है। वहीं एलएलबी, फार्मेसी जैसे प्रोफेशनल कोर्स के लिए यह सहायता राशि 30000 रुपये या उससे अधिक भी हो सकती है। कुल मिलाकर छात्रों को 10000 से 50000 रुपये तक की स्कॉलरशिप दी जाती है, जिससे उनकी कॉलेज फीस का बोझ काफी हद तक कम हो जाता है।
कब मिलती है राशि?
जिन छात्रों ने छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए आवेदन किया होता है, उन्हें दस्तावेजों के सत्यापन के बाद यह राशि मिलती है। आमतौर पर वेरिफिकेशन पूरा होने के एक हफ्ते के भीतर पैसा बैंक खाते में आ जाता है। हालांकि, जो छात्र देर से आवेदन करते हैं, उन्हें भुगतान भी देरी से मिलता है।
ऑनलाइन प्रणाली क्या है?
उत्तर प्रदेश सरकार ने छात्रों की सुविधा के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है, जिसके माध्यम से विभिन्न स्तरों पर आर्थिक सहायता दी जाती है। इस पोर्टल पर एससी, एसटी, ओबीसी, अल्पसंख्यक और सामान्य वर्ग के छात्रों के लिए प्री-मैट्रिक और पोस्ट-मैट्रिक दोनों प्रकार की योजनाएं उपलब्ध हैं।
आवेदन प्रक्रिया
सबसे पहले छात्र को यूपी छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होता है
इसके बाद नए छात्र को रजिस्ट्रेशन करना होता है
रिन्यूअल (Renewal) वाले छात्र बिना नए रजिस्ट्रेशन के सीधे आवेदन कर सकते हैं
अलग-अलग वर्ग के छात्रों के लिए अलग विभाग निर्धारित हैं:
अल्पसंख्यक वर्ग: अल्पसंख्यक कल्याण विभाग
ओबीसी वर्ग: ओबीसी कल्याण विभाग
सामान्य/SC/ST वर्ग: समाज कल्याण विभाग




साइन इन