Upmsp Up Board Result 2026 What If Fail In Upmsp Class 10th 12th Results High School Inter know options UP Board 10th 12th Result 2026: यूपी बोर्ड में फेल होने पर घबराएं नहीं, आपके पास है ये विकल्प मौजूद, Career Hindi News - Hindustan
More

UP Board 10th 12th Result 2026: यूपी बोर्ड में फेल होने पर घबराएं नहीं, आपके पास है ये विकल्प मौजूद

UP Board Class 10th, 12th Result 2026: यूपी बोर्ड केवल परीक्षा ही नहीं लेता, बल्कि छात्रों को सफल होने के लिए 4 लाइफलाइन मौके भी देता है। अगर रिजल्ट आपकी उम्मीद के मुताबिक नहीं रहता है, तो आपके पास ये रास्ते खुले रहेंगे। 

Thu, 23 April 2026 02:26 PMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
UP Board 10th 12th Result 2026: यूपी बोर्ड में फेल होने पर घबराएं नहीं, आपके पास है ये विकल्प मौजूद

UP Board Class 10th, 12th Result 2026, upmsp.edu.in: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) किसी भी वक्त हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम घोषित कर सकता है। जैसे-जैसे रिजल्ट की घड़ी नजदीक आ रही है, करीब 52 लाख छात्रों और उनके माता-पिता की धड़कनें तेज हो गई हैं। UP Board Class 10th, 12th Result 2026 Linkपरीक्षा में पास होने की खुशी तो सबको होती है, लेकिन मन के किसी कोने में यह डर भी छिपा होता है कि— 'अगर नंबर कम आए या मैं फेल हो गया तो क्या होगा?' छात्रों, आपको घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। यूपी बोर्ड केवल परीक्षा ही नहीं लेता, बल्कि छात्रों को सफल होने के लिए 4 लाइफलाइन मौके भी देता है। अगर रिजल्ट आपकी उम्मीद के मुताबिक नहीं रहता है, तो आपके पास ये रास्ते खुले रहेंगे:

1. स्क्रूटनी/ रीचेकिंग : जब मेहनत पर हो पूरा भरोसा

कई बार छात्रों को लगता है कि उन्होंने उत्तर बहुत अच्छे लिखे थे, लेकिन अंक उतने नहीं मिले। ऐसे में आप 'स्क्रूटनी'/ रीचेकिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके तहत बोर्ड आपकी उत्तर पुस्तिका की दोबारा जांच करता है। इसमें अंकों को फिर से जोड़ा जाता है और यह देखा जाता है कि कोई सवाल बिना चेक किए तो नहीं छूट गया। इसके लिए मामूली फीस भरकर आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LIVE : यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट Link , कुछ देर में यहां मिलेगी मार्कशीट

2. कंपार्टमेंट परीक्षा: साल बचाने का मौका

अगर कोई छात्र एक या दो विषयों में फेल हो जाता है, तो उसका पूरा साल बर्बाद नहीं होता। बोर्ड ऐसे छात्रों के लिए 'कंपार्टमेंट परीक्षा' आयोजित करता है।

हाईस्कूल में यदि आप दो विषयों में फेल हैं, तो आप इस परीक्षा में बैठकर पास हो सकते हैं। इंटरमीडिएट में यदि आप किसी एक विषय में फेल हैं, तो बोर्ड आपको सुधार का मौका देता है। इसका रिजल्ट जल्दी आ जाता है, ताकि आप उसी साल अगली कक्षा में दाखिला ले सकें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LIVE: यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कुछ ही पलों में होगा जारी, ऐसे करें चेक

3. NIOS स्कूल से आगे की पढ़ाई:

यदि आप किसी भी भारतीय शिक्षा बोर्ड की 10वीं या 12वीं कक्षा में सफल नहीं हो पाए हैं, तो NIOS (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग) का स्ट्रीम-2 एडमिशन आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है। इसके तहत छात्र अपना साल बचाते हुए उसी वर्ष दोबारा परीक्षा दे सकते हैं। इसकी सबसे बड़ी खूबी यह है कि आपको केवल उन्हीं विषयों की परीक्षा देनी होती है जिनमें आप फेल हुए थे। साथ ही, बोर्ड छात्रों को यह सुविधा भी देता है कि वे अपने कठिन विषयों को बदलकर उनकी जगह आसान विषय चुन सकें, जिससे पास होने की संभावना बढ़ जाती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं में कम नंबर आने पर क्या करें? जानिए पासिंग मार्क्स

4. यूपी बोर्ड की परीक्षा फिर से

यदि कोई छात्र यूपी बोर्ड में दो से अधिक विषयों में अनुत्तीर्ण हो जाता है या कंपार्टमेंट परीक्षा पास नहीं कर पाता, तो उसे अगले शैक्षणिक सत्र में पुनः मुख्य परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलता है। हालांकि यह सुनने में थोड़ा चुनौतीपूर्ण लग सकता है, लेकिन इसे एक नई शुरुआत के रूप में देखना चाहिए। यह समय आपको अपने कमजोर विषयों को गहराई से समझने, कॉन्सेप्ट्स को और अधिक स्पष्ट करने और अगली बार पहले से कहीं बेहतर अंकों के साथ सफलता प्राप्त करने का अवसर प्रदान करता है।

याद रखिए, रिजल्ट केवल एक कागज का टुकड़ा है। यदि परिणाम पक्ष में न हो, तो भी ऊपर दिए गए इन 4 विकल्पों का इस्तेमाल कर आप अपनी मंजिल पा सकते हैं।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।