UP Board Exam : परीक्षा से पहले प्रश्न पत्र वायरल, यूपी बोर्ड ने बताया फर्जी, होगी एफआईआर
यूपी बोर्ड ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कथित प्रश्नपत्रों को पूरी तरह फर्जी और भ्रामक बताया है। परिषद ने स्पष्ट किया है कि वायरल किए जा रहे प्रश्नपत्रों का वास्तविक परीक्षा से कोई संबंध नहीं है।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कथित प्रश्नपत्रों को पूरी तरह फर्जी और भ्रामक बताया है। उन्होंने कहा कि परिषद की मीडिया सेल के संज्ञान में आया है कि कुछ असामाजिक तत्व परीक्षार्थियों को गुमराह करने और बोर्ड परीक्षा को लेकर अफवाह फैलाने के उद्देश्य से कूटरचित प्रश्नपत्र प्रसारित कर रहे हैं। परिषद ने स्पष्ट किया है कि वायरल किए जा रहे प्रश्नपत्रों का वास्तविक परीक्षा से कोई संबंध नहीं है। साथ ही परीक्षा की सुचिता भंग करने का प्रयास करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में साइबर सेल को एफआईआर दर्ज कर सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।
333 केंद्रों पर 1.95 लाख आज देंगे परीक्षा : जनपद में 333 केंद्रों पर कुल 1,95,836 परीक्षार्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं। हाईस्कूल (कक्षा 10) में 94,393 संस्थागत और 158 व्यक्तिगत परीक्षार्थी पंजीकृत हैं, जबकि इंटरमीडिएट (कक्षा 12) में 96,744 संस्थागत और 4,541 व्यक्तिगत परीक्षार्थी शामिल हैं।
नकलविहीन परीक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम
● 2017 से 2025 तक लागू सुधारों को और सख्त किया गया है।
● प्रश्नपत्रों की सीसीटीवी निगरानी में पैकेजिंग।
● उत्तरपुस्तिकाओं पर कोडिंग और टेंपर एविडेंट सील।
● सभी जनपदों में कंट्रोल एवं मॉनिटरिंग सेंटर।
● केंद्रों पर प्रश्नपत्रों के रिसिवर सील की व्यवस्था, 20 परीक्षा केंद्रों पर जैमर की सुविधा
हाईटेक कंट्रोल रूम का किया उद्घाटन
लखनऊ। माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी ने लखनऊ स्थित माध्यमिक शिक्षा निदेशक के शिविर कार्यालय में बने राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम का मंगलवार को उद्घाटन किया। टोलफ्री हेल्पलाइन नबर 18001806607 व 18001806608 तथा माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज का टोल-फ्री हेल्पलाइन नम्बर 18001805310 एवं 18001805312 है। इसके अलावा ईमेल upmspexam 2026@gmail.com, एक्स हैंडल, @upmspexam2026 व्हाट्सएप नंबर 9235822913 से भी संपर्क किया जा सकता है।




साइन इन