UP Board Exam 2026: Students Can Appear Without Admit Card via Undertaking; New Rules Out UP Board Exam 2026: यूपी बोर्ड 2026 में एडमिट कार्ड भूलने पर भी दे सकेंगे परीक्षा, शपथ पत्र बनेगा छात्रों का सहारा, Career Hindi News - Hindustan
More

UP Board Exam 2026: यूपी बोर्ड 2026 में एडमिट कार्ड भूलने पर भी दे सकेंगे परीक्षा, शपथ पत्र बनेगा छात्रों का सहारा

UP Board Exam 2026: यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में गलती या हड़बड़ी में प्रवेश पत्र भूलने पर परीक्षार्थियों को परीक्षा देने की सुविधा मिलेगी। केंद्र व्यवस्थापक अपने स्वविवेक का प्रयोग कर छात्र को परीक्षा में बैठने की अनुमति दे सकेगा।

Sun, 15 Feb 2026 07:11 AMPrachi लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ, प्रमुख संवाददाता
share
UP Board Exam 2026: यूपी बोर्ड 2026 में एडमिट कार्ड भूलने पर भी दे सकेंगे परीक्षा, शपथ पत्र बनेगा छात्रों का सहारा

UPMSP UP Board Exam 2026: यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में गलती या हड़बड़ी में प्रवेश पत्र भूलने पर परीक्षार्थियों को परीक्षा देने की सुविधा मिलेगी। परीक्षार्थी इसके लिए केंद्र व्यवस्थापक को अगली परीक्षा में प्रवेश पत्र या उसकी डुप्लीकेट कापी लाने का शपथ देगा। इसी शर्त पर उसे परीक्षा में बैठने की अनुमति मिलेगी। बोर्ड परीक्षा में राजकीय व एडेड स्कूल के शिक्षकों की 20 पालियों में ड्यूटी भी अनिवार्य कर दी गई है।

यूपी बोर्ड की 18 फरवरी से शुरू हो रही परीक्षा से पहले माध्यमिक शिक्षा विभाग ने शैक्षिणिक मार्गदर्शन के लिए यू-ट्यूब सेशन आयोजित किया। अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा व माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह शामिल हुए। उन्होंने छात्रों, अभिभावकों, केंद्र व्यवस्थापकों व कक्षनिरीक्षकों के प्रश्नों का उत्तर दिया। किसी कारण से प्रवेश पत्र न लाने पर केंद्र व्यवस्थापक अपने स्वविवेक का प्रयोग कर उसे परीक्षा में बैठने की अनुमति दे सकेगा। अगली परीक्षा में इसे न देने पर उसे रोक दिया जाएगा।

30 मिनट बाद तक छात्रों को अवसर

प्रवेश पत्र में नाम व लिंग इत्यादि की गलती होने पर अन्य पहचान पत्रों से मिलान कर छात्र को परीक्षा में बैठने दिया जाएगा। केंद्र पर देर से पहुंचने पर व्यवस्थापक वास्तविक कारण बताने पर परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट बाद तक छात्रों को अवसर देगा।

प्रयोगात्मक परीक्षा छूटने पर दोबारा अवसर

छात्र बीमार है या कोई अन्य कठिनाई है तो उसकी तय तारीख पर प्रयोगात्मक परीक्षा छूटने पर दो बार प्रयोगात्मक परीक्षाओं का अवसर देता है। लिखित परीक्षाओं के बाद दोबारा अवसर मिलेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी बोर्ड ने बताया, कैसे लिखें अच्छा उत्तर, परीक्षा में कब तक मिलेगी एंट्री
ये भी पढ़ें:कॉपी से निकले नोट तो कक्ष निरीक्षक पर भी होगी कार्रवाई, यूपी बोर्ड का निर्देश
ये भी पढ़ें:यूपी बोर्ड ने बढ़ाई 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीख, अब 4 फरवरी तक होगा एग्जाम

मॉक टेस्ट कर उत्तर लिखना भी सीखें

अपर मुख्य सचिव ने छात्रों को हिदायत दी कि वह मॉक टेस्ट देकर उत्तर लिखना सीखें। कई छात्र ऐसे होते हैं जिन्हें सबकुछ आता है, लेकिन वह प्रश्न का जवाब ढंग से नहीं लिख पाते। इसलिए जो सवाल अच्छे से आता है उसे पहले हल करें। उत्तर में महत्वपूर्ण चीजों को हाईलाइट करें, हेडिंग लगाएं, प्वाइंट के अनुसार लिखें, ग्राफ व डायग्राम बनाएं, क्योंकि परीक्षक के पास कापी जांचने के लिए अधिक समय नहीं होता। वहीं प्रश्न पत्र हल करने के बाद पांच मिनट का समय रिवाइज करने के लिए हो कि कहीं कुछ छूटा तो नहीं। टाइम मैनेजमेंट भी हो।

दिव्यांगों को 20 मिनट का अतिरिक्त समय

दिव्यांग परीक्षार्थियों को परीक्षा अवधि से 20 मिनट अतिरिक्त समय दिया जाएगा। अगर केंद्र दो मंजिला भवन में है तो दिव्यांग छात्र को भूतल के कमरे में ही बैठाकर परीक्षा दिलाने की सुविधा होगी।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और Board Results 2026 ( UP Board Result 2026, CBSE 10th Result 2026 Live) देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।