UP Board 10th and 12th Exam 2026: UPMSP tells how to write good answers good marks entry time reporting timing UP Board 10th 12th Exam 2026: यूपी बोर्ड ने बताया, कैसे लिखें अच्छा उत्तर, परीक्षा में कब तक मिलेगी एंट्री, Career Hindi News - Hindustan
More

UP Board 10th 12th Exam 2026: यूपी बोर्ड ने बताया, कैसे लिखें अच्छा उत्तर, परीक्षा में कब तक मिलेगी एंट्री

यूपी बोर्ड ने कहा कि परीक्षा के दिन टाइम से घर से निकलें। मार्जिन रखें, ऐसा ना हो कि लेट लतीफ पहुंचे और उसी पर ध्यान हो कि एग्जाम टाइम से पहुंच पाएंगे नहीं पहुंच पाएंगे।

Sat, 14 Feb 2026 01:32 PMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान
share
UP Board 10th 12th Exam 2026: यूपी बोर्ड ने बताया, कैसे लिखें अच्छा उत्तर, परीक्षा में कब तक मिलेगी एंट्री

UP Board 10th 12th Exam 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने शनिवार 14 फरवरी 2026 को कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए यूट्यूब पर एक विशेष लाइव सत्र आयोजित किया। इसमें बोर्ड के अपर मुख्य सचिव पार्थसारथी सेन शर्मा और बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने न सिर्फ यह बताया कि परीक्षा को शुचितापूर्ण और नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने क्या क्या इंतजाम किए हैं बल्कि यह भी बताया कि छात्र को अच्छे अंक लाने के लिए किस तरह से उत्तर देने चाहिए। यूपी बोर्ड सचिव ने बताया कि परीक्षा में 30 मिनट विलंब से आने वाले परीक्षार्थियों को एग्जाम सेंटर में प्रवेश की अनुमति मिलेगी। पहले देर से आने पर अनुमति नहीं थी। उन्होंने बताया कि

यदि प्रवेश पत्र खो जाता है, तो केंद्र व्यवस्थापक नामावली से मिलान करेंगे। सही पाए जाने पर छात्र से अंडरटेकिंग लेकर उसे परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी। बाद में छात्र को अपने विद्यालय से डुप्लीकेट एडमिट कार्ड कॉपी लाकर जमा करनी होगी।

मॉक टेस्ट दें, 3 घंटे लिखने का अभ्यास करें

यूपी बोर्ड अपर सचिव ने कहा कि केवल पढ़ना काफी नहीं है, उत्तर लिखने का अभ्यास करें। यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध मॉडल पेपर्स के माध्यम से 3 घंटे के मॉक पेपर का अभ्यास करें। उन्होंने कहा कि यह ध्यान रखना चाहिए कि जो एग्जामिनर है जो बाद में आपकी कॉपी जांचेगा, वो यह देख रहा है कि आपने उत्तर पुस्तक में लिखा क्या है, वो आपके दिल और दिमाग के अंदर जाकर नहीं देख रहा है कि आपको आता कितना है। आपको यह पता होना चाहिए कि आप जो लिख रहे हैं वही पढ़ा जाएगा । मैं तो यह कहूंगा कि पहले आप एग्जाम से पहले भी उत्तर पुस्तिका लिखने का प्रैक्टिस कीजिए। बहुत से बच्चे पढ़ते हैं पर लिखने की प्रैक्टिस नहीं करते, आता बहुत कुछ है पर लिख नहीं पा रहे हैं, तो मैं तो सभी से कहूंगा कि जैसे 3 घंटे का पेपर है तो 3 घंटे के मॉक पेपर पहले से भी एक बार कीजिए। जब लिखें तो ध्यान रखें कि एग्जामिनर के पास भी टाइम की कमी होगी।

कैसे लिखें सही ढंग से उत्तर, यूपी बोर्ड अपर मुख्य सचिव पार्थसारथी सेन शर्मा ने दिए टिप्स

हेडिंग लिखें

प्वॉइंट वाइज लिखें

जहां जरूरत हो वहां डायग्राम और ग्राफ बनाएं

अहम बातों को अंडरलाइन करें

परीक्षा से पहले 3 घंटे पेपर लिखने की प्रैक्टिस करें।

परीक्षा से पहले मॉडल पेपरों से अभ्यास करें। मॉक टेस्ट दें।

अपर मुख्य सचिव और शिक्षा सचिव द्वारा छात्रों को तनाव मुक्त रहने, स्वास्थ्य का ध्यान रखने और समय प्रबंधन के व्यावहारिक सुझाव दिए गए हैं। यदि कोई मानसिक तनाव हो, तो टेलीमानस नंबर 14416 पर 24 घंटे साइकोलॉजिकल काउंसलर उपलब्ध हैं, लेकिन सबसे पहले अपने माता-पिता और शिक्षकों से बात करें।

एग्जाम सेंटर एक दो दिन पहले ही देख आएं

यूपी बोर्ड ने कहा कि परीक्षा के दिन टाइम से घर से निकलें। मार्जिन रखें, ऐसा ना हो कि लेट लतीफ पहुंचे और उसी पर ध्यान हो कि एग्जाम टाइम से पहुंच पाएंगे नहीं पहुंच पाएंगे। अपने जो साथ सामान ले जाना है एक दिन पहले ही पेन पेंसिल रबर स्केल वह सब का एक पहले से पाउच बना के रखें । उसकी पूर्व तैयारी रखें । उस दिन ऐसा ना हो कि सुबह-सुबह उनको ढूंढने में लगे हुए हैं। कौन से कपड़े पहने जाने हैं वो भी पहले से तैयार करके रखें।

माता पिता मेंटल स्ट्रेस में बच्चों के साथ रहें। अभिभावक उनको मदद करेंगे तो उनको वो टेंशन लास्ट मिनट की जो हड़बड़ाहट होती है वो नहीं होगी। बात नहीं कर पाते हैं तो एक टेलीमानस नाम का नंबर है 14416 यह 24 घंटे उपलब्ध है कोई भी छात्र-छात्राएं इस नंबर को यूज कर सकती हैं। साइकोलॉजिकल काउंसलर से बात कर सकते हैं परंतु सबसे पहले अपने माता-पिता से बात कीजिए अपने शिक्षकों से बात कीजिए । परीक्षा जिंदगी का आखिरी पड़ाव नहीं है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कॉपी से निकले नोट तो कक्ष निरीक्षक पर भी होगी कार्रवाई, यूपी बोर्ड का निर्देश
ये भी पढ़ें:यूपी बोर्ड परीक्षा के इस नियम में छूट, 53 लाख में एक भी बच्चा रोका नहीं गया
ये भी पढ़ें:यूपी बोर्ड परीक्षा में नई व्यवस्था, इमरजेंसी में रिजर्व प्रश्न पत्र सेट का होगा

अन्य टिप्स

- उत्तर पुस्तिका को सबमिट करने से पहले 5 मिनट जरूर उसको रिवाइज कर लें। चेक कर लें कि कोई चीज छूट तो नहीं रही है।

जो सवाल आपको आते हैं, उनके उत्तर पहले लिखें । ऐसा ना हो कि जिसमें आपका स्ट्रेंथ है, जो आपको सबसे अच्छा आता है, वही टाइम की वजह से छूट जाए।

- उत्तर पुस्तिकाओं पर यूनिक कोड और केंद्र की मोहर होगी ताकि बाहरी कॉपियों के उपयोग को पकड़ा जा सके। कॉपियों का लेआउट भी बदलकर पोर्ट्रेट साइज और चार रंगों में किया गया है।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और Board Results 2026 ( UP Board Result 2026, MP Board Result 2026, CBSE 2026 Result) देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।