up board 10th 12th result upmsp up board toppers government schemes rewards benefits UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं पास करने वाछे मेधावी छात्रों के लिए सरकारी स्कीम, मिलते हैं ये तोहफे, Career Hindi News - Hindustan
More

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं पास करने वाछे मेधावी छात्रों के लिए सरकारी स्कीम, मिलते हैं ये तोहफे

UPMSP UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड की परीक्षा में अच्छे नंबर लाने वाले छात्रों को ढेर सारे 'तोहफे' मिलते हैं। चलिए जानते हैं कि यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा को पास करने वाले छात्रों को इनाम के तौर पर क्या दिया जाता है।

Thu, 23 April 2026 04:11 PMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं पास करने वाछे मेधावी छात्रों के लिए सरकारी स्कीम, मिलते हैं ये तोहफे

UP Board 10th, 12th Result 2026 , sarkari result: यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं क लाखों छात्र-छात्राओं का इंतजार अब खत्म कर दिया है। बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट घोष‍ित कर दिया है। सोचिए अच्छे रिजल्ट के साथ अगर आप पर 'इनामों' की बरसात भी हो जाए तो! 12वीं पास करने वाली छात्राओं को मुफ्त में स्कूटी मिल जाए। कॉलेज में एडमिशन लेने पर छात्र-छात्राओं को फ्री टैबलेट मिल जाए। यही नहीं 12वीं पास करते ही बेटी के खाते में 1-2 नहीं 25000 रुपये आने रास्‍ता साफ हो जाए तो! जी हां, यह सच है कि यूपी बोर्ड की परीक्षा में अच्छे नंबर लाने वाले छात्रों को ढेर सारे 'तोहफे' मिलते हैं। चलिए जानते हैं कि यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा को पास करने वाले छात्रों को इनाम के तौर पर क्या दिया जाता है। UP Board 10th, 12th Result 2026 Link

10वीं और 12वीं पास छात्रों के लिए स्कॉलरशिप योजना

उत्तर प्रदेश में जहां 12वीं पास करने के बाद पोस्ट मैट्रिक योजनाओं का लाभ मिलता है, वहीं 10वीं के छात्रों के लिए प्री मैट्रिक स्कॉलरशिप योजनाएं भी चलाई जाती हैं। इन योजनाओं का मकसद शुरुआती स्तर से ही छात्रों को पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LIVE : यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट का काउंटडाउन शुरू, नतीजे कुछ देर में

DigiShakti योजना

DigiShakti Yojana के तहत उत्तर प्रदेश में 12वीं के बाद तकनीकी, मेडिकल, नर्सिंग, पैरामेडिकल और स्किल डेवलपमेंट से जुड़े कोर्सों में प्रवेश लेने वाले छात्रों को मुफ्त टैबलेट या स्मार्टफोन उपलब्ध कराए जाते हैं। इस पहल का मुख्य उद्देश्य छात्रों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ना है, ताकि वे ऑनलाइन क्लास, स्टडी मटेरियल और नई तकनीकों का आसानी से उपयोग कर सकें। हर साल बड़ी संख्या में विद्यार्थी इस योजना का लाभ उठा रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी बोर्ड में फेल होने पर घबराएं नहीं, आपके पास है ये विकल्प मौजूद

कन्‍या सुमंगला योजना

यूपी सरकार में चल रही कन्या सुमंगला योजना के तहत 12वीं पास करने के बाद पात्र लड़कियों के खाते में सरकार कुल 25,000 रुपये भेजती है। अगर आपने कन्या सुमंगला योजना के लिए आवेदन किया हुआ है तो बेटी के पास होते ही अगली किस्त खाते में आएगी। इस योजना में बेटी के जन्म से लेकर 12वीं पास तक अलग-अलग चरणों में पैसा भेजा जाता है। हालांकि यह पैसा तब मिलेगा, जब बेटी की उम्र 18 साल हो जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी बोर्ड 12th के बाद आर्ट्स, कॉमर्स, साइंस के करियर ऑप्शन

कॉलेज की फीस में सरकार करेगी मदद

उत्तर प्रदेश सरकार की Fee Reimbursement Scheme Uttar Pradesh के अंतर्गत 12वीं पास करने वाले ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है। यदि छात्र बीए, बीकॉम, बीएससी या बीटीसी जैसे कोर्स में एडमिशन लेते हैं, तो उन्हें लगभग 20,000 रुपये तक की मदद मिल सकती है। वहीं एलएलबी, फार्मेसी जैसे प्रोफेशनल कोर्स के लिए यह सहायता राशि 30,000 रुपये या उससे अधिक भी हो सकती है। कुल मिलाकर छात्रों को 10,000 से 50,000 रुपये तक की स्कॉलरशिप दी जाती है, जिससे उनकी कॉलेज फीस का बोझ काफी हद तक कम हो जाता है।

शुल्क प्रतिपूर्ति योजना

उत्तर प्रदेश सरकार की Fee Reimbursement Scheme Uttar Pradesh के तहत 12वीं पास ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता दी जाती है। बीए, बीकॉम, बीएससी या बीटीसी जैसे कोर्स में प्रवेश लेने पर छात्रों को लगभग 20,000 रुपये तक की मदद मिल सकती है। वहीं एलएलबी, फार्मेसी जैसे प्रोफेशनल कोर्स करने पर यह राशि 30,000 रुपये या उससे ज्यादा तक पहुंच सकती है। कुल मिलाकर 10,000 से 50,000 रुपये तक की स्कॉलरशिप का लाभ दिया जाता है, जिससे कॉलेज की पढ़ाई का खर्च काफी हद तक संभल जाता है।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।