UP Board 10th 12th Result 2026 date: upmsp high school inter result up board ka result kab aayea UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा खत्म, रिजल्ट कब, इस बार पास होने के ज्यादा चांस, Career Hindi News - Hindustan
More

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा खत्म, रिजल्ट कब, इस बार पास होने के ज्यादा चांस

UPMPSP UP Board 10th 12th Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 18 मार्च से प्रदेशभर के 250 केंद्रों पर शुरू होगा। रिजल्ट अप्रैल के अंतिम सप्ताह में परिणाम घोषित करने की तैयारी है। परिणाम बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर देखा जा सकेगा।

Fri, 13 March 2026 10:35 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share
UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा खत्म, रिजल्ट कब, इस बार पास होने के ज्यादा चांस

UPMPSP UP Board 10th 12th Result 2026: यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं गुरुवार को समाप्त हो गई। अब 18 मार्च से प्रदेशभर के 250 केंद्रों पर उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू होगा और अप्रैल के अंतिम सप्ताह में परिणाम (UP Board Result 2026) घोषित करने की तैयारी है। परिणाम बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर देखा जा सकेगा। मूल्यांकन में किसी प्रकार की कमी न रह जाए, इसलिए सभी मूल्यांकन केंद्रों के प्रधानाचार्यों (उपनियंत्रकों) को 17 मार्च शिक्षकों को प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए हैं। यही नहीं मूल्यांकन कार्य में नियुक्त सभी शिक्षकों को 16 मार्च को अपने केंद्र पर उपस्थिति देनी है। प्रत्येक मूल्यांकन केंद्र पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कॉपियां जांची जाएंगी जिसकी वेब कास्टिंग भी होगी ताकि राज्य एवं जनपद स्तरीय कंट्रोल रूम से उसे देखा जा सके।

UPMSP UP Board 10th 12th Result 2026: कहां चेक कर सकेंगे यूपी बोर्ड रिजल्ट

स्टेप 1: यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।

स्टेप 2: होमपेज पर UP Board 10th Result 2026/UP Board 12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: यहां अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।

स्टेप 4: स्क्रीन पर यूपी बोर्ड रिजल्ट खुल जाएगा।

स्टेप 5: इसे चेक और डाउनलोड करें।

रिजल्ट के समय वेबसाइट पर ज्यादा लोड होने की वजह से कई बार रिजल्ट देखने में दिक्कत होती है। यूपी बोर्ड की वेबसाइट क्रेश होने की स्थिति में आप लाइव हिंदुस्तान वेबसाइट पर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

लाइव हिन्दुस्तान से यूपी बोर्ड रिजल्ट का अलर्ट पाने के लिए अभी से कराएं रजिस्ट्रेशन

यूपी बोर्ड रिजल्ट का एसएमएस पाने के लिए इन स्टेप्स को फोलो करें-

- www.livehindustan.com/career/results पर जाएं।

- यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 पर क्लिक करें।

- यूपी बोर्ड 10वीं के छात्र ' यूपी बोर्ड 10 वीं 2026 का रिजल्ट ' के लिंक पर क्लिक करें। और यूपी बोर्ड 12वीं के छात्र ' यूपी बोर्ड 12 वीं 2026 का रिजल्ट ' के लिंक पर क्लिक करें।

- रिजल्ट रजिस्ट्रेशन का पेज खुलने पर स्टूडेंट्स अपना अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल, क्लास की डिटेल डालकर सब्मिट करें। इस तरह आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा। रिजल्ट जारी होने पर रजिस्टर्ड स्टूडेंट्स को लाइव हिन्दुस्तान की तरफ से रिजल्ट का SMS भेजा जाएगा। उस SMS में दिए गए लिंक पर क्लिक कर स्टूडेंट्स सीधा अपना रोल नंबर डालकर रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:18 मार्च से चेक होंगी यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं की कॉपियां

1.53 लाख शिक्षक जांचेंगे कॉपियां

बोर्ड ने कॉपी जांचने के लिए 1,53,530 लाख शिक्षकों की ड़्यूटी लगाई है। हाईस्कूल की उत्तरपुस्तिकाएं जांचने के लिए 4300 अंकेक्षक, 8550 उप प्रधान परीक्षक और 83,800 परीक्षक कुल 96,650 शिक्षकों की ड्यूटी लगी है। जबकि इंटर में 2590 अंकेक्षक, 5300 उप प्रधान परीक्षक और 48990 परीक्षक कुल 56,880 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है।

स्टेप वाइज मार्किंग होगी, स्टूडेंट्स को फायदा होगा, पास होने के ज्यादा चांस

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने यह साफ किया है कि अगर कोई छात्र पूरा सवाल सही हल नहीं कर पाता, लेकिन उसकी शुरुआत सही करता है, तो उसे निश्चित रूप से अंक मिलेंगे। इसे ही स्टेप-मार्किंग कहा जाता है। छात्र जितने ज्यादा स्टेप्स लिखेंगे, उन्हें उतने ही ज्यादा अंक मिलेंगे। इसके अलावा, उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के पुराने तरीके को अब बंद कर दिया गया है।

सीबीएसई में भी गणित और विज्ञान विषयों में स्टेप मार्किंग लागू है। यदि छात्र ने सवाल हल करने की सही विधि अपनाई है लेकिन अंतिम उत्तर पूरी तरह सही नहीं है, तो भी परीक्षक सही स्टेप्स के लिए अंक देंगे। ऐसा ही नियम यूपी बोर्ड में अब लागू कर दिया गया है।

सिर्फ हिंदी-अंग्रेजी विषय में होगी स्पेलिंग की जांच

यूपी बोर्ड ने हाल ही में कॉपी जांच वाले परीक्षकों को जिम्मेदारी के साथ मूल्यांकन की हिदायत भी दी है। परीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि हिंदी-अंग्रेजी या अन्य भाषा विषयों में ही भाषाई अशुद्धता और मात्राओं की जांच की जाएं, अन्य में नहीं। गणित और विज्ञान में स्टेप पर नंबर दिए जाएं। परीक्षार्थियों ने बाएं पृष्ठ पर भी उत्तर लिखे हों तो उनका भी समुचित मूल्यांकन हो। परीक्षकों को कॉपियों के मूल्यांकन में उदार दृष्टिकोण अपनाने को कहा गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी बोर्ड का बड़ा तोहफा; स्टेप मार्किंग से चमकेगा रिजल्ट, फेल होने का डर खत्म

कैसे लागू होगा यह सिस्टम

अब यूपी बोर्ड चेक करने की प्रक्रिया हाई-टेक हो गई है। अब शिक्षक लाल पेन से पन्ने पलटने के बजाय, कंप्यूटर स्क्रीन पर ऑनलाइन उत्तर पुस्तिकाएं जांचेंगे। इससे अंकों को जोड़ने में होने वाली गलतियां रुकेंगी और नतीजों के लिए इंतजार का समय भी कम हो जाएगा।

यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में 'स्टेप मार्किंग' लागू होने से, छात्रों की मेहनत को ज्यादा सराहा जाएगा। अक्सर ऐसा होता है कि छात्र गणित का कोई सवाल सही ढंग से हल कर लेते हैं, लेकिन आखिरी चरणों में जोड़-घटाव करने में गलती कर बैठते हैं; जिसके कारण शिक्षक उनके पूरे अंक काट लेते हैं। अब यह अन्याय नहीं होगा। नए नियम के तहत, यदि कोई प्रश्न पांच अंकों का है और छात्र उसे तीन चरणों तक सही हल कर लेते हैं, तो उन्हें निश्चित रूप से तीन अंक मिलेंगे। परीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे जांच में थोड़ी नरमी बरतें और हर सही चरण के लिए अंक दें; जिससे छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और गलतियां करने का डर भी कम होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं छात्रों को फेल होने से बचाएंगे ये 2 नए नियम

डिजिटल मूल्यांकन की प्रक्रिया

यूपी बोर्ड अब उत्तर पुस्तिकाओं के डिजिटल मूल्यांकन की प्रक्रिया लागू कर रहा है। उत्तर पुस्तिकाओं को स्कैन करके एक सर्वर पर अपलोड किया जाएगा, जहाँ शिक्षक लॉग-इन करके उन्हें जांचेंगे। इससे नतीजों में होने वाली गलतियां, जैसे कि अंकों का छूट जाना या किसी प्रश्न का बिना जांच रह जाना, पूरी तरह खत्म हो जाएंगी। शिक्षकों द्वारा दिए गए अंक सीधे बोर्ड के डेटाबेस में सुरक्षित हो जाएंगे, जिससे यूपी बोर्ड 2026 के नतीजों की घोषणा में लगने वाला समय आधा रह जाएगा।

यूपी बोर्ड 12वीं के छात्रों को तोहफा, पहली बार इंप्रूवमेंट परीक्षा का मौका

यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में पंजीकृत 25,76,082 छात्र-छात्राओं को पहली बार इंप्रूवमेंट परीक्षा देने का मौका मिलेगा। यूपी बोर्ड ने इसी साल से इंटर के पांच विषयों में से एक विषय में इंप्रूवमेंट परीक्षा शुरू करने का प्रस्ताव शासन को भेजा है।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और Board Results 2026 ( UP Board Result 2026, MP Board Result 2026, CBSE 2026 Result) देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।