UPMSP UP Board Exam 2026: UP Board Orders Step Marking for Maths and Science answer sheets UPMSP UP Board Exam 2026: यूपी बोर्ड का बड़ा तोहफा; स्टेप मार्किंग से चमकेगा रिजल्ट, फेल होने का डर खत्म, Career Hindi News - Hindustan
More

UPMSP UP Board Exam 2026: यूपी बोर्ड का बड़ा तोहफा; स्टेप मार्किंग से चमकेगा रिजल्ट, फेल होने का डर खत्म

UPMSP UP Board Exam 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMS) ने इस साल गणित और साइंस जैसे कठिन विषयों की आंसर कॉपी के मूल्यांकन के लिए ‘स्टेप मार्किंग’ का आदेश जारी किया है।

Mon, 9 March 2026 10:12 AMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
UPMSP UP Board Exam 2026: यूपी बोर्ड का बड़ा तोहफा; स्टेप मार्किंग से चमकेगा रिजल्ट, फेल होने का डर खत्म

UPMSP UP Board Exam 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMS) ने हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) की बोर्ड परीक्षाओं के शुरू होने से पहले छात्रों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी दी है। बोर्ड ने इस साल गणित और साइंस जैसे कठिन विषयों की आंसर कॉपी के मूल्यांकन के लिए ‘स्टेप मार्किंग’ का आदेश जारी किया है।

इस नए नियम का मुख्य उद्देश्य छात्रों के तनाव को कम करना और उन्हें उनके द्वारा किए गए सही प्रयासों के लिए उचित मार्क्स दिलाना है। अब अगर किसी छात्र का अंतिम उत्तर गलत भी हो जाता है, तब भी उसे हल किए गए सही चरणों के लिए मार्क्स दिए जाएंगे।

क्या है स्टेप मार्किंग और यह कैसे काम करेगी?

अक्सर गणित और साइंस के सवालों को हल करते समय छात्र अंत में छोटी सी कैलक्युलेशन की गलती कर देते हैं, जिससे पहले उनका पूरा सवाल गलत मान लिया जाता था। लेकिन अब यूपी बोर्ड के नए दिशा-निर्देशों के मुताबिकयदि कोई छात्र किसी सवाल को हल करने के लिए सही फॉर्मूला लिखता है और शुरुआती चरण सही तरीके से हल करता है, तो उसे उन चरणों के लिए निर्धारित अंक मिलेंगे।

साइंस के विषयों में यदि छात्र ने सही बनाया है या सही लेबलिंग की है, तो भले ही उसकी थ्योरी कम हो, उसे अंकों का लाभ मिलेगा। यह व्यवस्था शिक्षकों को मूल्यांकन के दौरान अधिक निष्पक्ष और उदार होने में मदद करेगी।

बोर्ड का उद्देश्य: पास प्रतिशत में सुधार

यूपी बोर्ड के सचिव ने सभी क्षेत्रीय कार्यालयों और मूल्यांकन केंद्रों के प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश भेजे हैं। बोर्ड का मानना है कि गणित और विज्ञान जैसे विषयों में छात्र अक्सर फेल होने के डर से घबरा जाते हैं। स्टेप मार्किंग लागू होने से छात्र अब कठिन सवालों को छोड़ने के बजाय उन्हें हल करने का प्रयास करेंगे, जिससे छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। केवल अंतिम उत्तर गलत होने पर अब पूरा जीरो नहीं दिया जाएगा। मूल्यांकनकर्ताओं को एक 'मार्किंग स्कीम' दी जाएगी, जिसमें बताया होगा कि किस स्टेप के लिए कितने नंबर देने हैं।

शिक्षकों के लिए वर्कशॉप का आयोजन

मूल्यांकन प्रक्रिया को त्रुटिहीन बनाने के लिए यूपी बोर्ड परीक्षकों के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित कर रहा है। इन वर्कशॉप में शिक्षकों को यह सिखाया जा रहा है कि स्टेप मार्किंग का सही तरीके से पालन कैसे किया जाए। बोर्ड ने चेतावनी भी दी है कि यदि किसी मेधावी छात्र के अंक स्टेप मार्किंग न होने के कारण कटते हैं, तो संबंधित परीक्षक के खिलाफ जवाबदेही तय की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:18 मार्च से चेक होंगी यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं की कॉपियां
ये भी पढ़ें:यूपी बोर्ड 12वीं के छात्रों को तोहफा, पहली बार इंप्रूवमेंट परीक्षा का मौका
ये भी पढ़ें:एग्जाम की टेंशन में थी बेटी; मम्मी-पापा भांगड़ा करते स्कूल पहुंचे, और फिर…

कहां चेक कर सकेंगे यूपी बोर्ड रिजल्ट

यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटर रिजल्ट upresults.nic.in, upmsp.edu.in, results.upmsp.edu.in के अलावा लाइव हिंदुस्तान वेबसाइट पर भी चेक किया जा सकेगा। नतीजे घोषित किए जाने पर आप आसानी से लाइव हिन्दुस्तान में अपना रोल नंबर डालकर रिजल्ट (UPMSP 10th 12th Result 2026 ) चेक कर सकेंगे।

छात्रों के लिए बोर्ड की सलाह

यूपी बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे परीक्षा के दौरान किसी भी सवाल को अधूरा न छोड़ें। भले ही आपको पूरा सवाल न आता हो, लेकिन उससे संबंधित फॉर्मूला या शुरुआती कदम जरूर लिखें। आंसर कॉपी में स्टेप्स को साफ-साफ लिखें ताकि परीक्षक को अंक देने में आसानी हो। गणना के लिए पेज के दाईं ओर रफ कार्य करें और मुख्य उत्तर को स्पष्ट रखें। यह कदम यूपी बोर्ड को सीबीएसई (CBSE) और अन्य केंद्रीय बोर्डों के समकक्ष लाने की एक बड़ी कोशिश है। इससे उत्तर प्रदेश के लाखों छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तर्ज पर बेहतर स्कोर करने में मदद मिलेगी।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।