uk board 10th 12th result 2026 how to check easily on live hindustan UK Board Result 2026: बिना कन्फ्यूजन यहां पाएं उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट, कल 10 बजे होगा जारी, Career Hindi News - Hindustan
More

UK Board Result 2026: बिना कन्फ्यूजन यहां पाएं उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट, कल 10 बजे होगा जारी

उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 25 अप्रैल 2026 को सुबह 10 बजे जारी होगा। आसानी से रिजल्ट पाने के लिए आप लाइव हिन्दुस्तान पर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

Fri, 24 April 2026 05:11 PMHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
UK Board Result 2026: बिना कन्फ्यूजन यहां पाएं उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट, कल 10 बजे होगा जारी

UK Board Result 2026: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE) के लाखों छात्र-छात्राओं का इंतजार आखिरकार खत्म होने जा रहा है। बोर्ड कल यानी 25 अप्रैल 2026 को सुबह ठीक 10 बजे हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) की परीक्षाओं के नतीजे घोषित करने के लिए पूरी तरह तैयार है। खास बात यह है कि हर साल की तरह इस बार लाइव हिन्दुस्तान ने विद्यार्थियों की सहूलियत के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। रिजल्ट देखने के लिए आपको लाइव हिन्दुस्तान पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद जैसे ही रिजल्ट आएगा आपको मैसेज के जरिए सूचना मिल जाएगी। रजिस्ट्रेशन के लिए लिंक नीचे दिए गए हैं।

यहां रोलनंबर डाल चेक करें अपना रिजल्ट

शिक्षा मंत्री जारी करेंगे परीक्षा परिणाम

गौरतलब है कि उत्तराखंड बोर्ड के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि शनिवार सुबह 10 बजे एक औपचारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से नतीजों की घोषणा की जाएगी। इस मौके पर प्रदेश के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत और बोर्ड के सभापति डॉ. मुकुल सती मौजूद रहेंगे। जैसे ही सभापति रिजल्ट जारी करेंगे, बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों ubse.uk.gov.in और uaresults.nic.in पर लिंक एक्टिवेट कर दिया जाएगा।

स्कूलों में भी देख सकेंगे रिजल्ट

इस साल बोर्ड ने एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए स्कूलों को सीधे रिजल्ट पोर्टल से जोड़ दिया है। अक्सर देखा जाता है कि रिजल्ट घोषित होते ही आधिकारिक वेबसाइटों पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ जाता है, जिससे साइट हैंग होने लगती है। इस समस्या से निपटने के लिए बोर्ड ने सभी स्कूलों को अलग-अलग पोर्टल और पासवर्ड दिए हैं। अब छात्र अपने स्कूल परिसर में जाकर भी अपना परिणाम मांग सकते हैं। इसके अलावा, कल ही 'सुधार परीक्षा (द्वितीय) 2026' के नतीजे भी एक साथ जारी किए जाएंगे।

पास होने के लिए क्या हैं नियम?

उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा में पास होने की कसौटी इस बार भी स्पष्ट है। छात्रों को हर विषय में पास होने के लिए कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाने होंगे। यदि कोई छात्र एक या दो विषयों में इस आंकड़े को नहीं छू पाता है, तो उसे उस विषय में फेल माना जाएगा और भविष्य में कंपार्टमेंट परीक्षा का विकल्प तलाशना होगा। कुल मिलाकर सफल घोषित होने के लिए हर विषय में न्यूनतम अंकों की शर्त पूरी करना अनिवार्य है।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।