UK Board Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड के नतीजे घोषित; कम नंबरों से हैं परेशान? 'पुनर्मूल्यांकन' से बढ़ सकते हैं आपके अंक
UK Board Result 2026: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE) ने आज 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम जारी कर दिए हैं। अगर आपको कम नंबर मिले हैं, तो छात्रों के लिए रिवैल्युएशन और स्क्रूटनी का विकल्प है।

UK Board Result 2026: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE) ने आज 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम जारी कर दिए हैं। UK Board Result 2026 Link रिजल्ट घोषित होते ही कहीं जश्न का माहौल है, तो कहीं कुछ छात्र अपने प्राप्त अंकों को लेकर थोड़े मायूस नजर आ रहे हैं। अगर आप भी उन छात्रों में से हैं जिन्हें लगता है कि आपकी मेहनत के अनुसार आपको कम नंबर मिले हैं, तो निराश होने की जरूरत नहीं है। उत्तराखंड बोर्ड ने ऐसे छात्रों के लिए रिवैल्युएशन और स्क्रूटनी का विकल्प खोल दिया है।
अंकों से संतुष्ट नहीं? बोर्ड देगा दोबारा मौका
अक्सर परीक्षा के दबाव में या तकनीकी कारणों से छात्रों को उम्मीद से कम अंक मिलते हैं। ऐसे में बोर्ड छात्रों को यह अधिकार देता है कि वे अपनी आंसर कॉपी की दोबारा चेक करवा सकें। बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि रिजल्ट जारी होने के बाद जो छात्र अपने मार्क्स से संतुष्ट नहीं हैं, वे ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
रिवैल्युएशन क्या है?
इस प्रक्रिया में आपकी पूरी कॉपी की दोबारा जांच की जाती है। यदि कोई उत्तर चेक होने से रह गया हो या अंकों को जोड़ने में गलती हुई हो, तो उसे सुधारा जाता है। कई बार इस प्रक्रिया में छात्रों के अंक बढ़ जाते हैं, जो उनके करियर के लिए टर्निंग पॉइंट साबित होता है।
आवेदन कैसे और कब करें?
उत्तराखंड बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि रिवैल्युएशन के लिए आवेदन की विंडो रिजल्ट घोषित होने के कुछ दिनों के भीतर ही खोल दी जाएगी। छात्रों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 'Revaluation/Scrutiny' लिंक पर क्लिक करना होगा। प्रत्येक विषय के पुनर्मूल्यांकन के लिए बोर्ड द्वारा एक निश्चित शुल्क तय किया गया है, जिसे ऑनलाइन जमा करना अनिवार्य है। आवेदन के लिए छात्रों को करीब 15 से 20 दिनों का समय दिया जाता है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द आवेदन करें।
सावधानी भी है जरूरी
रिवैल्युएशन के लिए आवेदन करने से पहले छात्रों को यह ध्यान रखना चाहिए कि इस प्रक्रिया में अंक बढ़ भी सकते हैं और घट भी सकते हैं। जो भी संशोधित अंक होंगे, वही अंतिम माने जाएंगे और आपकी नई मार्कशीट उसी आधार पर तैयार की जाएगी। इसलिए, केवल तभी आवेदन करें जब आपको अपनी मेहनत और उत्तरों पर पूरा भरोसा हो।




साइन इन