UGC NET Subject Wise dates : NTA UGC NET June 2026 Exam Dates time table datesheet admit card exam city date UGC NET Subject Wise dates : यूजीसी नेट के 87 विषयों की परीक्षा तिथियां जारी, कब आएंगे एग्जाम सिटी और एडमिट कार्ड, Career Hindi News - Hindustan
More

UGC NET Subject Wise dates : यूजीसी नेट के 87 विषयों की परीक्षा तिथियां जारी, कब आएंगे एग्जाम सिटी और एडमिट कार्ड

UGC NET 2026 June Paper wise Exam dates : एनटीए ने यूजीसी नेट जून 2026 सत्र की परीक्षा के विषयवार पेपरों की तिथियां जारी कर दी है। यूजीसी नेट परीक्षा 22 जून से 30 जून 2026 के बीच दो-दो शिफ्टों में होगी।

Sat, 6 June 2026 04:17 PMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
UGC NET Subject Wise dates : यूजीसी नेट के 87 विषयों की परीक्षा तिथियां जारी, कब आएंगे एग्जाम सिटी और एडमिट कार्ड

UGC NET 2026 June Paper wise Exam dates : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी एनटीए ने यूजीसी नेट जून 2026 सत्र की परीक्षा के विषयवार पेपरों की तिथियां जारी कर दी है। यूजीसी नेट परीक्षा 22 जून से 30 जून 2026 के बीच दो-दो शिफ्टों में सीबीटी मोड में आयोजित होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। कुल 87 विषयों में यूजीसी नेट परीक्षा होगी। परीक्षार्थी ugcnet.nta.nic.in पर जाकर पूरा शेड्यूल देख सकते हैं।

कब आएगी एग्जाम सिटी ( UGC NET Exam City )

एनटीए ने कहा है कि एग्जाम सिटी की डिटेल्स परीक्षा शुरू होने से 8 से 10 दिन पहले जारी कर दी जाएगी। यानी 13 जून के आसपास एग्जाम सिटी आ सकती है। ए़डमिट कार्ड कितने दिन पहले आएंगे, इसे लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। उम्मीदवारों को अपडेट्स के लिए नियमित रूप से NTA वेबसाइट https://ugcnet.nta.nic.in देखने की सलाह दी गई है। किसी भी स्पष्टीकरण के लिए उम्मीदवार 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या ugcnet@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं

यूजीसी नेट जून 2026 का पेपर-वाइज (विषय-वार) परीक्षा कार्यक्रम

प्रथम शिफ्ट: सुबह 9:00 बजे – 12:00 बजे

द्वितीय शिफ्ट: दोपहर 3:00 बजे – 6:00 बजे

यूजीसी नेट जून डेटशीट 2026

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पीएचडी थीसिस में AI के इस्तेमाल पर लौटाई जाएगी, UGC ने जारी किए सख्त नियम

विषयवार परीक्षा कार्यक्रम (Subject-wise Schedule):

22 जून 2026

शिफ्ट-I (सुबह 09:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक)

079 - दृश्य कला (विजुअल आर्ट) (ड्राइंग और पेंटिंग/मूर्तिकला ग्राफिक्स/एप्लाइड आर्ट/कला का इतिहास सहित)

066 - संग्रहालय विज्ञान और संरक्षण (म्यूजियोलॉजी एंड कंजर्वेशन)

024 - पंजाबी

026 - तमिल

080 - भूगोल

038 - मराठी

055 - श्रम कल्याण/कार्मिक प्रबंधन/औद्योगिक संबंध/श्रम और समाज कल्याण/मानव संसाधन प्रबंधन

095 - संताली

शिफ्ट-II (दोपहर 03:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक)

087 - कंप्यूटर विज्ञान और अनुप्रयोग (कंप्यूटर साइंस एंड एप्लिकेशन)

042 - फारसी (पर्शियन)

041 - रूसी (रशियन)

019 - बंगाली

012 - गृह विज्ञान (होम साइंस)

016 - संगीत (म्यूजिक)

015 - जनसंख्या अध्ययन (पॉपुलेशन स्टडीज)

23 जून 2026

शिफ्ट-I (सुबह 09:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक)

014 - लोक प्रशासन (पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन)

009 - शिक्षा (एजुकेशन)

010 - सामाजिक कार्य (सोशल वर्क)

022 - मलयालम

028 - उर्दू

068 - अपराध शास्त्र (क्रिमिनोलॉजी)

065 - प्रदर्शन कला-नृत्य/नाटक/रंगमंच (परफॉर्मिंग आर्ट-डांस/ड्रामा/थिएटर)

070 - जनजातीय और क्षेत्रीय भाषा/साहित्य

071 - लोक साहित्य (फोक लिटरेचर)

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूजीसी नेट जून परीक्षा की सिटी स्लिप 10 जून तक, एडमिट कार्ड पर क्या अपडेट

शिफ्ट-II (दोपहर 03:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक)

063 - जनसंचार और पत्रकारिता (मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म)

088 - इलेक्ट्रॉनिक विज्ञान

074 - महिला अध्ययन (विमेन स्टडीज)

058 - कानून (लॉ)

027 - तेलुगु

082 - फोरेंसिक विज्ञान

034 - नेपाली

059 - पुस्तकालय और सूचना विज्ञान (लाइब्रेरी एंड इन्फॉर्मेशन साइंस)

003 - दर्शनशास्त्र (फिलॉसफी)

24 जून 2026

शिफ्ट-I (सुबह 09:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक)

002 - राजनीति विज्ञान (पॉलिटिकल साइंस)

062 - धर्मों का तुलनात्मक अध्ययन (कम्पैरेटिव स्टडी ऑफ रिलिजन)

045 - जापानी

033 - डोगरी

शिफ्ट-II (दोपहर 03:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक)

008 - वाणिज्य (कॉमर्स)

011 - रक्षा और रणनीतिक अध्ययन (डिफेंस एंड स्ट्रैटेजिक स्टडीज)

050 - भारतीय संस्कृति (इंडियन कल्चर)

060 - बौद्ध; जैन; गांधीवादी और शांति अध्ययन

043 - राजस्थानी

031 - भाषा विज्ञान (लिंग्विस्टिक्स)

25 जून 2026

शिफ्ट-I (सुबह 09:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक)

030 - अंग्रेजी (इंग्लिश)

032 - चीनी (चाइनीज)

085 - कोंकणी

040 - स्पेनिश

084 - कश्मीरी

शिफ्ट-II (दोपहर 03:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक)

006 - इतिहास (हिस्ट्री)

083 - पाली

091 - प्राकृत

072 - तुलनात्मक साहित्य (कम्पैरेटिव लिटरेचर)

29 जून 2026

शिफ्ट-I (सुबह 09:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक)

020 - हिंदी

049 - अरब संस्कृति और इस्लामी अध्ययन (अरब कल्चर एंड इस्लामिक स्टडीज)

103 - भारतीय ज्ञान प्रणाली (इंडियन नॉलेज सिस्टम्स)

035 - मणिपुरी

021 - कन्नड़

044 - जर्मन

101 - सिंधी

039 - फ्रेंच (फ्रेंच संस्करण)

शिफ्ट-II (दोपहर 03:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक)

004 - मनोविज्ञान (साइकोलॉजी)

018 - मैथिली

029 - अरबी (अरेबिक)

017 - प्रबंधन (व्यवसाय प्रशासन प्रबंधन/मार्केटिंग/मार्केटिंग प्रबंधन/औद्योगिक संबंध और कार्मिक प्रबंधन/कार्मिक प्रबंधन/वित्तीय प्रबंधन/सहकारी प्रबंधन सहित)

047 - शारीरिक शिक्षा (फिजिकल एजुकेशन)

073 - संस्कृत पारंपरिक विषय (ज्योतिष/सिद्धांत ज्योतिष/नव्य व्याकरण/व्याकरण/मीमांसा/नव्य न्याय/सांख्य योग/तुलनात्मक दर्शन/शुक्ल यजुर्वेद/माधव वेदांत/धर्मशास्त्र/साहित्य/पुराणोतिहास/आगम सहित)

105 - आयुर्वेद जीव विज्ञान (आयुर्वेद बायोलॉजी)

104 - आपदा प्रबंधन (डिजास्टर मैनेजमेंट)

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सीएसआईआर नेट के लिए आवेदन csirnet.nta.nic.in पर शुरू, जानें अहम तिथियां

30 जून 2026

शिफ्ट-I (सुबह 09:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक)

001 - अर्थशास्त्र/ग्रामीण अर्थशास्त्र/सहकारिता/जनसांख्यिकी/विकास योजना/विकास अध्ययन/अर्थमिति/अनुप्रयुक्त अर्थशास्त्र/विकास अर्थशास्त्र/व्यावसायिक अर्थशास्त्र

089 - पर्यावरण विज्ञान (एनवायर्नमेंटल साइंसेज)

102 - हिंदू अध्ययन (हिंदू स्टडीज)

007 - मानव विज्ञान (एंथ्रोपोलॉजी)

094 - बोडो

037 - गुजराती

025 - संस्कृत

090 - राजनीति (अंतर्राष्ट्रीय संबंध/अंतर्राष्ट्रीय अध्ययन सहित: रक्षा/रणनीतिक अध्ययन; पश्चिम एशियाई अध्ययन; दक्षिण पूर्व एशियाई अध्ययन; अफ्रीकी अध्ययन; दक्षिण एशियाई अध्ययन; सोवियत अध्ययन; अमेरिकी अध्ययन)

092 - मानवाधिकार और कर्तव्य (ह्यूमन राइट्स एंड ड्यूटीज)

शिफ्ट-II (दोपहर 03:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक)

036 - असमिया

005 - समाजशास्त्र (सोशियोलॉजी)

100 - योग

093 - पर्यटन प्रशासन और प्रबंधन (टूरिज्म एडमिनिस्ट्रेशन एंड मैनेजमेंट)

046 - प्रौढ़ शिक्षा/सतत शिक्षा/एंड्रागोजी/गैर-औपचारिक शिक्षा

067 - पुरातत्व विज्ञान (आर्कियोलॉजी)

023 - ओडिया (उड़िया)

081 - सामाजिक चिकित्सा और सामुदायिक स्वास्थ्य (सोशल मेडिसिन एंड कम्युनिटी हेल्थ)

107 - सांख्यिकी (स्टैटिस्टिक्स)

106 - वानिकी (फॉरेस्ट्री)

क्या है यूजीसी नेट परीक्षा

देश भर के विश्वविद्यालयों और अन्य उच्च शिक्षा संस्थानों में जूनियर प्रोफेसर फेलोशिप (जेआरएफ), असिस्टेंट प्रोफेसर पात्रता और पीएचडी में एंट्रेंस के तौर पर यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन साल में दो बार किया जाता है। यूजीसी नेट परीक्षा में उम्मीदवारों को दो पेपर देने होते हैं। पेपर 1 में उम्मीदवारों से सामान्य योग्यता और शिक्षण अभिरुचि से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं और पेपर 2 में उम्मीदवारों से उनके द्वारा चुने गए विषय से प्रश्न पूछे जाते हैं।

पासिंग मार्क्स

दोनों पेपरों के लिए सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम अर्हता अंक 40 फीसदी तथा आरक्षित वर्ग के लिए 35 फीसदी है।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।