Top 5 IIT Choices of JEE Toppers: JEE टॉपर्स की पहली पसंद, ये हैं देश के टॉप 5 IIT संस्थान जहां एडमिशन लेना है हर छात्र
Top IIT choices for a JEE toppers: अगर आप ने भी जेईई एग्जाम दिया है और अपने लिए टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज के ऑप्शन तलाश रहे हैं तो आइए आपको जेईई एग्जाम टॉपर्स की च्वाॅइस के बारे में बताते हैं। इन टॉप 5 आईआईटी में हर एक जेईई टॉपर लेना चाहता है बी.टेक कोर्स में एडमिशन।

Top 5 IIT Choices of JEE Toppers: देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक JEE Advanced को पास करना हर इंजीनियरिंग छात्र का सपना होता है। लेकिन परीक्षा पास करने के बाद असली चुनौती शुरू होती है—एक सही IIT संस्थान और मनपसंद ब्रांच का चुनाव करना। आइए आपको जेईई एग्जाम टॉपर्स की च्वाॅइस के बारे में बताते हैं। इन टॉप 5 आईआईटी में हर एक जेईई टॉपर लेना चाहता है बी.टेक कोर्स में एडमिशन।
1. IIT बॉम्बे: टॉपर्स का 'स्वर्ग'
दशकों से IIT बॉम्बे JEE टॉपर्स की पहली पसंद बना हुआ है। विशेष रूप से कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग (CSE) ब्रांच के लिए यहां जबरदस्त होड़ रहती है। यहां का प्लेसमेंट रिकॉर्ड, स्टार्टअप कल्चर और मुंबई जैसे महानगर में स्थित होना इसे छात्रों के लिए सबसे आकर्षक बनाता है। आंकड़ों के अनुसार, शीर्ष 100 रैंक लाने वाले अधिकांश छात्र आंख बंद करके IIT बॉम्बे का चुनाव करते हैं।
2. IIT दिल्ली: राजधानी का गौरव
पसंद के मामले में दूसरे नंबर पर IIT दिल्ली आता है। उत्तर भारत के छात्रों के लिए यह सबसे पसंदीदा संस्थान है। यहां की एडवांस्ड लैब्स, रिसर्च सुविधाएं और उद्योग जगत से नजदीकी इसे खास बनाती है। IIT दिल्ली न केवल तकनीकी शिक्षा बल्कि छात्रों के सर्वांगीण विकास और नेटवर्किंग के लिए भी जाना जाता है।
3. IIT मद्रास: रैंकिंग में नंबर 1
भले ही नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) में IIT मद्रास लगातार कई वर्षों से देश का नंबर 1 संस्थान बना हुआ है, लेकिन छात्रों की पसंद में यह अक्सर तीसरे स्थान पर रहता है। आईआईटी मद्रास, एक शानदार फैकल्टी स्टॉफ और स्टूडेंट्स कम्युनिटी के साथ एयरोस्पेस और सिविल इंजीनियरिंग में अपनी एक्सीलेंस के लिए बहुत फेमस है। यहां के स्टूडेंट्स को बहुत अच्छा जॉब पैकेज मिलता है।
4. IIT कानपुर: तकनीकी उत्कृष्टता का केंद्र
आईआईटी कानपुर रिसर्च और डेवलपमेंट पर बहुत फोकस करता है, विशेष रूप से अपने कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग प्रोग्राम के लिए जेईई टॉपर्स के बीच बहुत पॉपुलर है। कोडिंग और तकनीकी इनोवेशन के प्रति उत्साही छात्र अक्सर IIT कानपुर को अपनी प्राथमिकता लिस्ट में ऊपर रखते हैं।
5. IIT खड़गपुर: विरासत और विशालता
देश का पहला IIT होने का गौरव प्राप्त IIT खड़गपुर आज भी टॉपर्स की लिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए है। यहां का विशाल कैंपस और इंजीनियरिंग की विविध शाखाएं (जैसे आर्किटेक्चर और माइनिंग) इसे अन्य संस्थानों से अलग करती हैं। पुराने IIT संस्थानों में से एक होने के कारण यहां का एलुमनाई नेटवर्क बहुत मजबूत है, जो करियर में काफी मददगार साबित होता है। यहां का प्लेसमेंट बहुत अच्छा है। यह इंडिया की बेस्ट आईआईटी में से एक है।
छात्रों के लिए जरूरी सलाह
केवल संस्थान के नाम पर न जाएं। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपनी पसंद की ब्रांच (जैसे कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रिकल या मैकेनिकल) और संस्थान की दूरी को भी ध्यान में रखें। कई बार एक नए IIT में पसंदीदा ब्रांच लेना, पुराने IIT में समझौता करने वाली ब्रांच लेने से बेहतर साबित हो सकता है।




साइन इन