JEE Main Marks vs percentile vs Rank expected: NTA JEE Mains 2026 Marks vs percentile vs Rank know criteria JEE Main Marks vs Percentile Vs Rank : जेईई मेन 2026 में कितने मार्क्स पर कितने पर्सेंटाइल व रैंक संभव, क्या है उम्मीद, Career Hindi News - Hindustan
More

JEE Main Marks vs Percentile Vs Rank : जेईई मेन 2026 में कितने मार्क्स पर कितने पर्सेंटाइल व रैंक संभव, क्या है उम्मीद

JEE Main Marks vs percentile Vs Rank : जेईई मेन 2026 आंसर-की को देखकर स्टूडेंड्ट ने अपने रॉ मार्क्स का अंदाजा लगा लिया है। इंतजार के बीच इंजीनियर बनना चाह रहे लाखों विद्यार्थी अब यह भी जानना चाहते हैं कि रॉ स्कोर के आधार पर उनका जेईई मेन 2026 पर्सेंटाइल स्कोर क्या होगा।

Tue, 10 Feb 2026 02:09 PMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
JEE Main Marks vs Percentile Vs Rank : जेईई मेन 2026 में कितने मार्क्स पर कितने पर्सेंटाइल व रैंक संभव, क्या है उम्मीद

JEE Main Marks vs percentile Vs Rank : जेईई मेन 2026 सेशन-1 परीक्षा की आंसर-की जारी होने के बाद अब रिजल्ट का इंतजार है। परिणाम 12 फरवरी तक jeemain.nta.nic.in पर घोषित कर दिया जाएगा। आंसर-की को देखकर स्टूडेंड्ट ने अपने रॉ मार्क्स का अंदाजा लगा लिया है। इंतजार के बीच इंजीनियर बनना चाह रहे लाखों विद्यार्थी अब यह भी जानना चाहते हैं कि रॉ स्कोर के आधार पर उनका जेईई मेन 2026 पर्सेंटाइल स्कोर क्या होगा। साथ ही उनमें यह भी उत्सुकता है कि जो पर्सेंटाइल और रॉ स्कोर मिल रहा है, उसके आधार पर उनकी जेईई मेन रैंक क्या होगी।

पर्सेंटाइल आपकी ऑल इंडिया रैंक तय करने में मदद करता है। हाई अंकों का मतलब है बेहतर पर्सेंटाइल और एनआईटी, ट्रिपल आईटी और अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों जैसे शीर्ष इंजीनियरिंग कॉलेजों में एंट्री पाने की अधिक संभावना। अभ्यर्थी की रैंक उसके पर्सेंटाइल स्कोर पर आधारित होती है न कि रॉ मार्क्स पर। पर्सेंटाइल स्कोर उन छात्रों को दर्शाता है जिन्होंने परीक्षा में आपसे कम अंक प्राप्त किए हैं। आपकी रैंक एनआईटी, ट्रिपल आईटी और अन्य सरकारी और निजी संस्थानों जैसे शीर्ष इंजीनियरिंग कॉलेजों में आपका एडमिशन तय करती है।

JEE Main Marks vs percentile Vs Rank : यहां देखें जेईई मेन 2026 मार्क्स Vs पर्सेंटाइल vs रैंक का अनुमान (डिफिकल्टी लेवल, स्टूडेंट्स और एक्सपर्ट्स से इकट्ठा किए गए आंकड़ों के आधार पर )

जेईई मेन में 300 में से मार्क्स पर्सेंटाइल

| रॉ मार्क्स | पर्सेंटाइल (अनुमानित) | ऑल इंडिया रैंक |

| **300 से 291** | 100 से 99.99989 | 1 से 15 |

| **290 से 281** | 99.99908 से 99.99745 | 16 से 36 |

| **280 से 271** | 99.99417 से 99.99347 | 37 से 100 |

| **270 से 261** | 99.99016 से 99.98881 | 101 से 160 |

| **260 से 251** | 99.97720 से 99.96976 | 161 से 428 |

| **250 से 241** | 99.95028 से 99.94664 | 429 से 755 |

| **240 से 231** | 99.91595 से 99.93498 | 756 से 1,189 |

| **230 से 221** | 99.86623 से 99.90111 | 1,190 से 1,893 |

| **220 से 211** | 99.80777 से 99.85161 | 1,894 से 2,720 |

| **210 से 201** | 99.73129 से 99.79506 | 2,721 से 3,803 |

| **200 से 191** | 99.62402 से 99.71083 | 3,804 से 5,320 |

| **190 से 181** | 99.48033 से 99.59739 | 5,321 से 7,354 |

| **180 से 171** | 99.29558 से 99.45693 | 7,355 से 9,968 |

| **170 से 161** | 99.06985 से 99.27208 | 9,969 से 13,163 |

| **160 से 151** | 98.77819 से 99.02861 | 13,164 से 17,290 |

| **150 से 141** | 98.40768 से 98.73238 | 17,291 से 22,533 |

| **140 से 131** | 97.94047 से 98.31741 | 22,534 से 29,145 |

| **130 से 121** | 97.35425 से 97.81126 | 29,146 से 37,440 |

| **120 से 111** | 96.60949 से 97.14293 | 37,441 से 47,979 |

| **110 से 101** | 95.64338 से 96.20455 | 47,980 से 61,651 |

| **100 से 91** | 94.39636 से 94.99859 | 61,652 से 79,298 |

| **90 से 81** | 92.76234 से 93.47123 | 79,299 से 1,02,421 |

| **80 से 71** | 90.41098 से 91.07212 | 1,02,422 से 1,35,695 |

| **70 से 61** | 87.06073 से 87.51222 | 1,35,696 से 1,83,105 |

| **60 से 51** | 81.57582 से 82.01606 | 1,83,106 से 2,60,722 |

| **50 से 41** | 73.08140 से 73.28780 | 2,60,723 से 3,80,928 |

| **40 से 31** | 59.84001 से 58.15149 | 3,80,929 से 5,68,308 |

| **30 से 21** | 40.34692 से 37.69452 | 5,68,309 से 8,44,157 |

| **20 से 10** | 20.95045 से 13.49584 | 8,44,158 से 1,118,638 |

| **10 से 0** | 6.59980 से 0.84351 | 1,118,639 से 1,200,000+ |

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IIT व NIT में BTech CSE सीट के लिए जेईई में कितनी रैंक चाहिए

कब आएगी रैंक

जेईई मेन परीक्षाएं खत्म होने के बाद दोनों सत्रों के बेस्ट एनटीए स्कोर के आधार पर स्टूडेंट्स की रैंक जारी की जाएगी। जेईई मेन परिणाम में पहले 2,50,000 रैंक हासिल करने वाले उम्मीदवार जेईई एडवांस टेस्ट के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे। जेईई एडवांस के जरिए आईआईटी में दाखिला मिलता है। आईआईटी एंट्रेंस जेईई एडवांस्ड भी वही दे सकेगा जिसके 12वीं में कम से कम 75 फीसदी मार्क्स होंगे। या फिर संबंधित बोर्ड एग्जाम में टॉप 20 परसेंटाइल उम्मीदवारों में से एक होंगे।

जेईई मेन सेशन 1 की परीक्षा 21, 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी, 2026 को हुई थी। पहले चार दिनों में पेपर 1 की परीक्षा दो शिफ्ट में हुई थी - पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक। पेपर 2 की परीक्षा आखिरी तारीख को एक ही शिफ्ट में हुई थी - सुबह 9 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक।

जेईई मेन में दो पेपर होते हैं। पेपर 1 एनआईटी, आईआईआईटी, अन्य केंद्र सरकार से फंडेड टेक्निकल इंस्टीट्यूशंस (CFTIs) और हिस्सा लेने वाली राज्य सरकारों द्वारा फंडेड/मान्यता प्राप्त इंस्टीट्यूशंस/यूनिवर्सिटीज में अंडरग्रेजुएट इंजीनियरिंग प्रोग्राम में एडमिशन के लिए होता है। जेईई मेन जेईई एडवांस्ड के लिए एलिजिबिलिटी टेस्ट भी है, जो आईआईटी में एडमिशन के लिए होता है। जेईई मेन पेपर 2 बीआर्क व बी प्लानिंग कोर्स में एडमिशन के लिए होता है।

इस वर्ष देशभर की आईआईटी, एनआईटी व आईआईआईटी की साढ़े 62 हजार से ज्यादा इंजीनियरिंग सीटों के लिए लगभग 13 लाख विद्यार्थियों के परीक्षा में शामिल होने की संभावना है। आईआईटी में 18160, एनआईटी में 24525, ट्रिपल आईटी में 9940 और जीएफटीआई में 10228 सीटें उपलब्ध हैं।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।