top 5 government engineering colleges in rajasthan admission without josaa counselling राजस्थान के 5 बेस्ट सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, JoSAA से नहीं ऐसे मिलेगा दाखिला, Career Hindi News - Hindustan
More

राजस्थान के 5 बेस्ट सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, JoSAA से नहीं ऐसे मिलेगा दाखिला

राजस्थान में कई सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज हैं जो बीटेक के लिए छात्रों को बेहतरीन मौके देते हैं। खास बात यह है कि यहां एडमिशन JoSAA काउंसलिंग से नहीं बल्कि हीं राज्य सरकार के काउंसलिंग प्रोसेस राजस्थान इंजीनियरिंग एडमिशन प्रोसेस (REAP) के माध्यम से होता है।

Sat, 13 June 2026 03:06 PMDheeraj Pal लाइव हिन्दुस्तान
share
राजस्थान के 5 बेस्ट सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, JoSAA से नहीं ऐसे मिलेगा दाखिला

अगर आप राजस्थान से हैं और अपने गृह राज्य से इंजीनिरिंग की पढ़ाई करना चाहते हैं, वो भी सरकारी कॉलेज से तो यह खबर आपके लिए है। क्योंकि राजस्थान में कई सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज हैं जो बीटेक के लिए छात्रों को बेहतरीन मौके देते हैं। खास बात यह है कि यहां एडमिशन JoSAA काउंसलिंग से नहीं बल्कि हीं राज्य सरकार के काउंसलिंग प्रोसेस राजस्थान इंजीनियरिंग एडमिशन प्रोसेस (REAP) के माध्यम से होता है। आज हम आपको राजस्थान के 5 बेस्ट सरकारी कॉलेज के बारे में बातने जा रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:JOSAA: IIT, NIT, IIIT में क्या रही BTech की ओपनिंग क्लोजिगं रैंक, क्या रही कटऑफ

राजस्थान के 5 बेस्ट सरकारी इंजीनियरिंग

1. MBM यूनिवर्सिटी, जोधपुर

प्रमुख ब्रांच: CSE, ECE, Mechanical Engineering (ME), Civil Engineering (CE)

अनुमानित वार्षिक ट्यूशन फीस: 30,000 से 40,000 रुपये

MBM यूनिवर्सिटी राजस्थान के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित सरकारी इंजीनियरिंग संस्थानों में से एक है। इसका मजबूत अकादमिक रिकॉर्ड, अनुभवी फैकल्टी और बेहतर प्लेसमेंट इसे छात्रों के बीच लोकप्रिय बनाते हैं।

2. कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड इंजीनियरिंग (CTAE), MPUAT, उदयपुर

प्रमुख ब्रांच: CSE, IT, ECE, Mechanical Engineering (ME)

अनुमानित वार्षिक ट्यूशन फीस: ₹35,000 से ₹50,000

CTAE, महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (MPUAT) का प्रमुख इंजीनियरिंग संस्थान है। यह कॉलेज बेहतर शिक्षण व्यवस्था, रिसर्च गतिविधियों और तकनीकी नवाचारों के लिए जाना जाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जोसा काउंसलिंग राउंड 1 रिजल्ट जारी, टॉपरों को मिली IIT बॉम्बे की BTech CSE सीट

3. राजस्थान टेक्निकल यूनिवर्सिटी (RTU) कोटा कैंपस

प्रमुख ब्रांच: CSE, ECE, Electrical Engineering (EE), Mechanical Engineering (ME)

अनुमानित वार्षिक ट्यूशन फीस: ₹35,000 से ₹45,000

राजस्थान टेक्निकल यूनिवर्सिटी का कोटा कैंपस राज्य के प्रमुख सरकारी इंजीनियरिंग संस्थानों में गिना जाता है।

4. सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, अजमेर

प्रमुख ब्रांच: CSE, ECE, Civil Engineering (CE), Mechanical Engineering (ME)

अनुमानित वार्षिक ट्यूशन फीस: ₹35,000 से ₹50,000

सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, अजमेर राजस्थान के प्रमुख सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में शामिल है। यह संस्थान विशेष रूप से अपने कोडिंग कल्चर, तकनीकी गतिविधियों और छात्र-केंद्रित सीखने के माहौल के लिए जाना जाता है।

5. सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, बीकानेर

प्रमुख ब्रांच: CSE, ECE, Mechanical Engineering (ME), Civil Engineering (CE)

अनुमानित वार्षिक ट्यूशन फीस: ₹70,000 से ₹80,000

सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, बीकानेर राजस्थान के प्रमुख सरकारी इंजीनियरिंग संस्थानों में से एक है। बीटेक की पढ़ाई के लिए यह कॉलेज राज्य के छात्रों के बीच एक लोकप्रिय विकल्प माना जाता है।

आरईएपी से जरिए होता है एडमिशन

इन 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिला JoSAA काउंसलिंग के जरिए नहीं बल्कि राजस्थान इंजीनियरिंग एडमिशन प्रोसेस (REAP) के माध्यम से होता है। खास बात यह है कि इसके लिए कोई अलग प्रवेश परीक्षा नहीं देनी पड़ती। छात्रों का चयन JEE Main रैंक या 12वीं के अंकों के आधार पर किया जाता है। एडमिशन के लिए उम्मीदवारों को REAP पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन, चॉइस फिलिंग और काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी करनी होती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IIT , NIT और IIIT में BTech दाखिले के लिए छात्रों को दी गई राहत

REAP 2026 से कैसे मिलेगा एडमिशन?

REAP 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। JEE Main देने वाले और 12वीं पास छात्र दोनों आवेदन कर सकते हैं। जिन छात्रों ने JEE Main नहीं दिया है, उन्हें 12वीं के अंकों के आधार पर प्रवेश का मौका मिलेगा।

सबसे पहले उम्मीदवारों को REAP की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। काउंसलिंग में भाग लेने के लिए निर्धारित शुल्क जमा करना होगा, जो लगभग 590 से 885 रुपये तक है।

रजिस्ट्रेशन के बाद JEE Main रैंक या 12वीं के अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट जारी की जाती है। इसके बाद छात्रों को अपनी पसंद के कॉलेज और ब्रांच की प्राथमिकता भरनी होती है। बेहतर विकल्प के लिए 20 से 30 चॉइस भरने की सलाह दी जाती है।

सीट आवंटन प्रक्रिया कई चरणों में होती है, जिसमें राउंड-1, राउंड-2, राउंड-3 और स्पॉट राउंड शामिल हैं। सीट मिलने के बाद उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और रिपोर्टिंग की प्रक्रिया पूरी करनी होती है। अंत में संबंधित कॉलेज में जरूरी दस्तावेज और फीस जमा करने के बाद एडमिशन कन्फर्म हो जाता है।

योग्यता क्या है?

बीटेक में प्रवेश के लिए उम्मीदवार का फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स विषयों के साथ 12वीं पास होना जरूरी है। सामान्य और ओबीसी वर्ग के छात्रों के लिए न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक, जबकि SC, ST, OBC-NCL और MBC-NCL वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कम से कम 40 प्रतिशत अंक होना आवश्यक है।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।