Super 30 fame Anand Kumar launches Super Infinity maths and science learning in easy way सुपर 30 संस्थापक आनंद कुमार ने शुरू किया सुपर इन्फिनिटी, एनीमेशन व कहानी से मैथ्स और साइंस सीखेंगे बच्चे, Career Hindi News - Hindustan
More

सुपर 30 संस्थापक आनंद कुमार ने शुरू किया सुपर इन्फिनिटी, एनीमेशन व कहानी से मैथ्स और साइंस सीखेंगे बच्चे

गणित की कठिन गुत्थियां भी अब सरल-सहज अंदाज में सुलझाई जाएंगी। देश के मशहूर शिक्षक और सुपर-30 के संस्थापक पद्मश्री आनंद कुमार ने राजधानी के द्वारका में शुक्रवार शाम आयोजित पत्रकार वार्ता में ‘सुपर इंफिनिटी’ डिजिटल प्लेटफार्म लांच करने की जानकारी दी।

Sat, 9 May 2026 01:15 PMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान
share
सुपर 30 संस्थापक आनंद कुमार ने शुरू किया सुपर इन्फिनिटी, एनीमेशन व कहानी से मैथ्स और साइंस सीखेंगे बच्चे

गणित की कठिन गुत्थियां भी अब सरल-सहज अंदाज में सुलझाई जाएंगी। देश के मशहूर शिक्षक और सुपर-30 के संस्थापक पद्मश्री आनंद कुमार ने राजधानी के द्वारका में शुक्रवार शाम आयोजित पत्रकार वार्ता में ‘सुपर इंफिनिटी’ डिजिटल प्लेटफार्म लांच करने की जानकारी दी। आनंद कुमार ने बताया कि यहां पर गणित और विज्ञान का ज्ञान नए और अनूठे अंदाज में प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हर साल सुपर 30 में केवल 30 बच्चों का चयन हो पाता था। लेकिन, उनके दिल में हमेशा यह सवाल रहता था कि बाकी लाखों सपनों का क्या होगा। सुपर इंफिनिटी इसी सवाल का जवाब है। उन्होंने कहा कि यह प्रयास सिर्फ एक ऑनलाइन क्लासेज नहीं है बल्कि एक आन्दोलन है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IIT में इंटर्नशिप का मौका; ₹20,000 महीना मिलेगा स्टाइपेंड
ये भी पढ़ें:न IIT, न कोडिंग की झंझट, Google कर्मचारी बोलीं- ऐसे मिलती है टेक कंपनी में नौकर

सुपर इंफिनिटी के माध्यम से छात्र केवल फार्मूले नहीं सीखेंगे बल्कि विषय को महसूस करते हुए यह समझेंगे कि गणित हमारे जीवन, संगीत, प्रकृति और ब्रह्मांड से कैसे जुड़ा हुआ है। सुपर इंफिनिटी में गणित को कहानी, एनीमेशन, संगीत और वास्तविक जीवन के अनुभवों के माध्यम से रोचक बनाने का प्रयास किया गया है। सुपर इंफिनिटी के जरिए स्टूडेंट्स मैथमेटिक्स को कहानी, एनीमेशन, संगीत और वास्तविक जीवन के अनुभवों के जरिए रोचक बनाते हुए सीख सकेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IIT में बिना JEE Main और Advanced के एडमिशन शुरू, 4 साल के कोर्स में लें दाखिला

आनंद कुमार ने बताया कि यह मंच बच्चों के साथ-साथ शिक्षकों, अभिभावकों और गणित प्रेमियों को भी एक नया अनुभव प्रदान करेगा। उन्होंने बताया कि 12 जून से इंटरनेट पर कोई भी इस डिजिटल प्लेटफार्म का नाम सर्च करके जुड़ सकेगा।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।