IIT Dharwad Internship 2026: Paid internship For Bsc Btech Mca Msc students, Apply for 20,000 Monthly Stipend by May 15 IIT Internship 2026: IIT में इंटर्नशिप का मौका; ₹20,000 महीना मिलेगा स्टाइपेंड, BSc और BTech छात्र जल्द करें अप्लाई, Career Hindi News - Hindustan
More

IIT Internship 2026: IIT में इंटर्नशिप का मौका; ₹20,000 महीना मिलेगा स्टाइपेंड, BSc और BTech छात्र जल्द करें अप्लाई

IIT Dharwad Internship 2026: आईआईटी धारवाड़ (IIT Dharwad) ने अपने 'करियर डेवलपमेंट सेल' (CDC) के माध्यम से वर्ष 2026 के लिए पेड इंटर्नशिप के आवेदन आमंत्रित किए हैं। उम्मीदवारों को हर महीने 20,000 रुपये का स्टाइपेंड दिया जाएगा।

Wed, 6 May 2026 05:54 PMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
IIT Internship 2026: IIT में इंटर्नशिप का मौका; ₹20,000 महीना मिलेगा स्टाइपेंड, BSc और BTech छात्र जल्द करें अप्लाई

IIT Dharwad Internship 2026: अगर आप देश के प्रतिष्ठित इंडियन इंस्टीटयूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) में काम करने और सीखने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए एक शानदार अवसर आया है। आईआईटी धारवाड़ (IIT Dharwad) ने अपने 'करियर डेवलपमेंट सेल' (CDC) के माध्यम से वर्ष 2026 के लिए पेड इंटर्नशिप के आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस इंटर्नशिप की सबसे खास बात यह है कि चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 20,000 रुपये का स्टाइपेंड दिया जाएगा।

इस इंटर्नशिप के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 मई 2026 है। यह उन छात्रों के लिए एक बेहतरीन मंच है जो डेटा मैनेजमेंट, एडमिनिस्ट्रेशन और सोशल मीडिया जैसे क्षेत्रों में प्रैक्टिकल एक्सपीरियंस प्राप्त करना चाहते हैं।

कौन कर सकता है अप्लाई? (पात्रता और योग्यता)

IIT धारवाड़ ने इस इंटर्नशिप के लिए योग्यता के मानक काफी सरल रखे हैं ताकि विभिन्न शैक्षणिक पृष्ठभूमि वाले छात्र इसका लाभ उठा सकें। ये डिग्री वाले छात्र आवेदन के पात्र हैं:

BSc/BCA: विज्ञान या कंप्यूटर एप्लीकेशन में स्नातक।

BTech/BE: इंजीनियरिंग के छात्र।

MCA/MSc: पोस्ट ग्रेजुएशन कर रहे छात्र।

अन्य संबंधित डिग्री होल्डर्स भी अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जेईई एडवांस्ड आवेदन की लास्ट डेट बढ़ी, हजारों छात्र क्यों नहीं कर रहे आवेदन

आवश्यक स्किल्स:

उम्मीदवारों से उम्मीद की जाती है कि उन्हें डेटा मैनेजमेंट, MIS (मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम), एमएस ऑफिस (Excel, Word), ऑफिस एडमिनिस्ट्रेशन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की बुनियादी समझ हो।

इंटर्नशिप की अवधि और स्टाइपेंड

यह एक 6 महीने की लंबी अवधि वाली इंटर्नशिप है। इस दौरान इंटर्न्स को IIT धारवाड़ के प्रोफेशनल्स माहौल में काम करने का मौका मिलेगा। चयनित अभ्यर्थियों को ₹20,000 प्रति माह स्टाइपेंड दिया जाएगा। अभी कुल 02 पद उपलब्ध हैं, जिनके लिए चयन कड़ी प्रतिस्पर्धा और इंटरव्यू के आधार पर होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:NHAI समर इंटर्नशिप 2026: हाईवे प्रोजेक्ट्स पर काम का मौका और ₹20,000 स्टाइपेंड

आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

इच्छुक छात्र 15 मई से पहले नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं:

वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले IIT धारवाड़ की आधिकारिक वेबसाइट www.iitdh.ac.in पर जाएं।

गूगल फॉर्म भरें: करियर सेक्शन में जाकर संबंधित इंटर्नशिप लिंक पर क्लिक करें, जिससे एक गूगल फॉर्म खुलेगा।

डिटेल्स दर्ज करें: अपना नाम, ईमेल, मोबाइल नंबर, वर्तमान लोकेशन और शैक्षणिक डिटेल्स सही-सही भरें।

डॉक्यूमेंट अपलोड करें: अपनी पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर, डिग्री सर्टिफिकेट और अन्य आवश्यक डॉक्यूमेंट्स को स्कैन करके अपलोड करें।

सबमिट करें: फॉर्म को अच्छी तरह जांचने के बाद फाइनल सबमिट कर दें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूनियन बैंक में 1865 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, ग्रेजुएट करें आवेदन

चयन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण बातें

आवेदन प्राप्त होने के बाद, IIT धारवाड़ का करियर डेवलपमेंट सेल प्राप्त प्रोफाइल्स की शॉर्टलिस्टिंग करेगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू ऑनलाइन या ऑफलाइन मोड में हो सकता है, जिसकी जानकारी उम्मीदवारों को उनके रजिस्टर्ड ईमेल या मोबाइल नंबर पर दी जाएगी।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।