SSC जीडी कांस्टेबल आंसर-की जल्द होगी जारी, जानें कैसे और कहां करें डाउनलोड
प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद SSC उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने का मौका देगा। यदि किसी उम्मीदवार को किसी आंसर पर आपत्ति है, तो वह निर्धारित समय सीमा के भीतर जरूरी दस्तावेजों के साथ अपनी आपत्ति दर्ज कर सकता है।

SSC GD Answer Key 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर SSC GD कांस्टेबल परीक्षा 2026 की उत्तर कुंजी (Answer Key) जारी करने वाला है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स की मदद से प्रोविजनल आंसर की और रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकेंगे। उम्मीदवारों आंसर-की एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। बता दें कि SSC GD 2026 की आंसर-की जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने संभावित अंकों का अनुमान लगा सकेंगे। आयोग आंसर की के साथ आपत्तियां दर्ज कराने की सुविधा भी देगा, ताकि उम्मीदवार किसी भी गलत उत्तर को चुनौती दे सकें।
SSC GD Answer Key 2026 कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
यहां SSC GD Answer Key 2026 लिंक पर क्लिक करें।
अपना यूजरनेम और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।
प्रोविजनल आंसर की और रिस्पॉन्स शीट देखें।
इसे डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
दर्ज करा सकते हैं आपत्ति
बता दें कि प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद SSC उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने का मौका देगा। यदि किसी उम्मीदवार को किसी आंसर पर आपत्ति है, तो वह निर्धारित समय सीमा के भीतर जरूरी दस्तावेजों के साथ अपनी आपत्ति दर्ज कर सकता है। आयोग सभी आपत्तियों की समीक्षा करेगा। जांच पूरी होने के बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी। इसके आधार पर SSC GD Result 2026 तैयार किया जाएगा और रिजल्ट घोषित किए जाएंगे।
गौरतलब है कि एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा चक्र की शुरुआत 27 अप्रैल 2026 से शुरू हुई और यह परीक्षाएं 30 मई 2026 को समाप्त हुई।
क्या है चयन प्रक्रिया
परीक्षा कई चरणों में कंप्यूटर आधारित (CBT) हुई, जिसमें 80 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) होते है, जिसमें कुल 160 अंकों का पेपर होता है और समय 60 मिनट मिलता है। इसके बाद दूसरे चरण में सीबीटी में पास होने वाले उम्मीदवार को शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET), शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और मेडिकल टेस्ट से गुजरना होगा।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर नियमित रूप से विजिट करते रहें ताकि किसी भी नए अपडेट या एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी समय पर मिल सके।




साइन इन