Railway Apprentice recruitment 2026:रेलवे में 10वीं पास के लिए 1079 अप्रेंटिस नौकरियां, बिना परीक्षा होगा सीधा चयन
Railway Apprentice recruitment 2026: रेलवे ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से विभिन्न तकनीकी ट्रेड्स के तहत कुल 1,079 पदों को भरा जाएगा।

SECR Nagpur Apprentice recruitment 2026: भारतीय रेलवे में काम करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर सामने आया है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR), नागपुर डिवीजन ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से विभिन्न तकनीकी ट्रेड्स के तहत कुल 1,079 पदों को भरा जाएगा।
जरूरी तारीखें
इस भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 19 मई 2026 से हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार राष्ट्रीय शिक्षुता संवर्धन योजना (NAPS) के आधिकारिक पोर्टल apprenticeshipindia.gov.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से अपना फॉर्म भर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 18 जून 2026 (रात 11:59 बजे तक) तय की गई है। अंतिम समय में होने वाली तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए उम्मीदवारों को समय से पहले फॉर्म भरने की सलाह दी गई है।
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
शैक्षणिक योग्यता: आवेदक का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ कक्षा 10वीं (मैट्रिक) पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही, उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में NCVT या SCVT द्वारा मान्यता प्राप्त ITI सर्टिफिकेट होना चाहिए। ( उच्च योग्यता वाले इंजीनियरिंग ग्रेजुएट या डिप्लोमा होल्डर्स इसके लिए पात्र नहीं हैं)।
आयु सीमा: सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सरकारी नियमानुसार, आरक्षित श्रेणियों जैसे ओबीसी (OBC) को 3 वर्ष, एससी/एसटी (SC/ST) को 5 वर्ष और दिव्यांग/पूर्व सैनिकों (PwBD/Ex-SM) को ऊपरी आयु सीमा में 10 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।
बिना किसी परीक्षा के सीधी भर्ती: जानें कैसे बनेगी मेरिट
इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि उम्मीदवारों का चयन बिना किसी लिखित परीक्षा या इंटरव्यू के किया जाएगा। फाइनल मेरिट लिस्ट पूरी तरह से उम्मीदवार के कक्षा 10वीं और आईटीआई (ITI) परीक्षाओं में प्राप्त अंकों के औसत के आधार पर तैयार की जाएगी। यदि दो उम्मीदवारों के अंक बिल्कुल समान पाए जाते हैं, तो अधिक उम्र वाले आवेदक को प्राथमिकता दी जाएगी। यदि उम्र भी समान रहती है, तो जिसने पहले मैट्रिक की परीक्षा पास की होगी, उसे वरीयता मिलेगी।
चयनित उम्मीदवारों को 1 वर्ष के ट्रेनिंग पीरियड के लिए नियुक्त किया जाएगा, जिसके दौरान उन्हें केंद्रीय अप्रेंटिसशिप परिषद के मानदंडों के अनुसार स्टाइपेंड भी दिया जाएगा। आवेदन करते समय छात्रों को नागपुर डिवीजन या मोतीबाग वर्कशॉप में से किसी एक विकल्प को बेहद सावधानी से चुनना होगा।




साइन इन