rrb technician vacancy railway technician recruitment short notification issued for 6565 posts rrbapply RRB Technician Vacancy 2026: 10वीं पास के लिए रेलवे में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 6565 टेक्नीशियन पदों पर निकली भर्ती, Career Hindi News - Hindustan
More

RRB Technician Vacancy 2026: 10वीं पास के लिए रेलवे में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 6565 टेक्नीशियन पदों पर निकली भर्ती

RRB Technician Recruitment 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने टेक्नीशियन के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के माध्यम से टेक्नीशियन ग्रेड-I और ग्रेड-III के कुल 6,565 रिक्त पदों को भरा जाएगा।

Mon, 18 May 2026 02:04 PMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
RRB Technician Vacancy 2026: 10वीं पास के लिए रेलवे में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 6565 टेक्नीशियन पदों पर निकली भर्ती

RRB Technician 2026: भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने रेल मंत्रालय के अधीन टेक्नीशियन के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन (CEN No. 02/2026) जारी किया गया है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से देश भर के विभिन्न रेलवे जोनों में टेक्नीशियन ग्रेड-I और ग्रेड-III के कुल 6,565 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इस आगामी भर्ती प्रक्रिया के लिए योग्य उम्मीदवार रेलवे के आधिकारिक आवेदन पोर्टल rrbapply.gov.in पर जाकर ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 30 जून 2026 से शुरू होगी। फॉर्म सबमिट करने की आखिरी तारीख 29 जुलाई 2026 (रात 11:59 बजे तक) तय की गई है।

शैक्षणिक योग्यता-

टेक्नीशियन ग्रेड-।- योग्यता - बीएससी (फिजिक्स या इलेक्ट्रॉनिक्स या कंप्यूटर साइंस या आईटी या इंस्ट्रियूमेंटेशन/ बीई या बीटेक / तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा)

टेक्नीशियन ग्रेड-III- योग्यता - 10वीं पास और संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट

टेक्नीशियन ग्रेड-III (एस एंड टी) पद के लिए 10वीं, आईटीआई व फिजिक्स व मैथ् पास मांगी गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:CRPF भर्ती: 10वीं पास के लिए 9,175 पदों पर आखिरी मौका, जल्द करें अप्लाई

आयु सीमा-

1. टेक्नीशियन ग्रेड I सिग्नल पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष तय की गई है।

2. टेक्नीशियन ग्रेड III पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है।

3. उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 जुलाई 2026 को आधार बनाकर की जाएगी।

4. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रेलवे में 10वीं पास के लिए 1644 नौकरियां, बिना परीक्षा होगा सीधा चयन

सैलरी-

1. टेक्नीशियन ग्रेड I सिग्नल पर उम्मीदवारों को 7th CPC पे लेवल 5 के अनुसार हर महीने 29,200 रुपये दिए जाएंगे।

2. टेक्नीशियन ग्रेड III पर उम्मीदवारों को 7th CPC पे लेवल 2 के अनुसार हर महीने 19,900 रुपये दिए जाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:JEE Main छात्रों के लिए सेना में मौका, बिना लिखित परीक्षा ऑफिसर बनें

आवेदन फीस -

जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस कैटेगरी- 500 रुपये। सीबीटी 1 परीक्षा में जो हिस्सा लेगा उसके 400 रुपये लौटा दिए जाएंगे।

एससी, एसटी, महिला, ईबीसी, दिव्यांग- 250 रुपये । सीबीटी 1 परीक्षा में जो हिस्सा लेगा उसके पूरे 250 रुपये लौटा दिए जाएंगे।

चयन प्रक्रिया का नियम: आधार लिंकिंग अनिवार्य

आरआरबी टेक्नीशियन 2026 के लिए चयन प्रक्रिया मुख्य रूप से तीन चरणों में पूरी होगी— कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT), इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और अंत में निर्धारित चिकित्सा मानकों के अनुसार मेडिकल परीक्षा।

बोर्ड ने उम्मीदवारों को एक विशेष हिदायत दी है कि आवेदन फॉर्म भरते समय वे अपनी पर्सनल डिटेल्स को कक्षा 10वीं के सर्टिफिकेट से पूरी तरह मैच करें। साथ ही, फॉर्म जमा करने से पहले आधार कार्ड लिंकिंग अनिवार्य होगी। उम्मीदवार प्रत्येक पे-लेवल के लिए केवल एक ही आरआरबी जोन से आवेदन कर सकते हैं; एक से अधिक आवेदन पाए जाने पर फॉर्म को पूरी तरह निरस्त कर दिया जाएगा। विस्तृत ऑफिशियल नोटिफिकेशन जल्द ही क्षेत्रीय वेबसाइटों पर लाइव होगी।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।