SBI Clerk Vacancy 2025: SBI Clerk Notification OUT at sbi.co.in sbi ja junior associates clerk recruitment sbi careers SBI Clerk Vacancy 2025: एसबीआई ने युवाओं के लिए 5180 पदों पर निकाली बंपर वैकेंसी, कल से करें आवेदन, Career Hindi News - Hindustan
More

SBI Clerk Vacancy 2025: एसबीआई ने युवाओं के लिए 5180 पदों पर निकाली बंपर वैकेंसी, कल से करें आवेदन

SBI Clerk Vacancy 2025, SBI Clerk Notification : देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने क्लर्क के बंपर पदों पर युवाओं के लिए वैकेंसी निकाली है। इस भर्ती प्रकिया के जरिए कुल 5180 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।

Tue, 5 Aug 2025 09:16 PMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
SBI Clerk Vacancy 2025: एसबीआई ने युवाओं के लिए 5180 पदों पर निकाली बंपर वैकेंसी, कल से करें आवेदन

SBI Clerk Vacancy 2025: देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने क्लर्क के बंपर पदों पर युवाओं के लिए वैकेंसी निकाली है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने क्लर्क (जूनियर एसोसिएट- कस्टमर सपोर्ट एंड सेल्स) भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रकिया के जरिए कुल 5180 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। रिक्त पदों में 2255 अनारक्षित हैं। 788 एससी, 450 एसटी, 1179 ओबीसी और 508 ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आरक्षित हैं। आवेदन प्रकिया कल 6 अगस्त 2025 से शुरू होगी। आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 26 अगस्त 2025 तय की गई है। आवेदन फॉर्म भरने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाना होगा। नोटिफिकेशन के मुताबिक एसबीआई क्लर्क टियर-1 एग्जाम सितंबर 2025 में मेन एग्जाम नवंबर 2025 में होगा।

शैक्षणिक योग्यता-

किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या उच्च शिक्षा संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री। फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स भी आवेदन कर सकते हैं। लेकिन यह सुनिश्चित कर लें कि डिग्री 31 दिसंबर 2025 को या उससे पहले पहले प्राप्त कर ली गई हो।

नोटिफिकेशन के मुताबिक उम्मीदवार केवल एक राज्य के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि जिस भी राज्य के लिए आप आवेदन कर रहे हैं, आपको वहां की स्थानीय भाषा (पढ़ना, लिखना, बोलना और समझना) का अच्छा ज्ञान होना चाहिए।

SBI Clerk Vacancy 2025 Notification Link

आयु सीमा-

आवेदक की आयु 20 वर्ष से कम और 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 अप्रैल 2025 को आधार बनाकर की जाएगी। उम्मीदवारों की जन्मतिथि 2 अप्रैल 1997 से पहले की और 1 अप्रैल 2025 के बाद की नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

वेतनमान - 17,900 रुपये - 47,920 रुपये। बेसिक पे 19,900 रुपये।

आवेदन शुल्क-

सामान्य, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 750 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी, दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को कोई फीस नहीं देनी होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एग्रीकल्चरल डेवलपमेंट ऑफिसर के 785 पदों के लिए आवेदन शुरू, यहां करें अप्लाई
ये भी पढ़ें:इंडियन नेवी में SSC ऑफिसर बनने का गोल्डन चांस, 260 पदों पर होगी भर्ती

चयन प्रक्रिया -

सबसे पहले ऑनलाइन प्रीलिम्स परीक्षा होगी। इसमें पास उम्मीदवारों को ऑनलाइन मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। मुख्य परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवार को स्थानीय भाषा के टेस्ट से गुजरना होगा। आवेदन भरने के समय जिस स्थानीय भाषा का चयन किया होगा, उसी की लोकल लेंग्वेज टेस्ट होगा।

प्रीलिम्स परीक्षा का पैटर्न-

यह परीक्षा 1 घंटे की होगी जिसमें अंग्रेजी भाषा, संख्यात्मक योग्यता और तार्किक क्षमता से सम्बन्धित कुल 100 ऑब्जेक्टिव प्रश्न होंगे। प्रीलिम्स परीक्षा के लिए 100 अंक निर्धारित होंगे। इंग्लिश सेक्शन के लिए 30 अंक और न्यूमेरिकल और रीजनिंग के लिए 35, 35 अंक होंगे। पूरी परीक्षा के लिए एक घंटा और एक सेक्शन के सवाल करीब 20 मिनट में अभ्यार्थी को हल करने होंगे। प्रीलिम्स परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए चौथाई अंक काटा जाएगा।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।