HPSC ADO Recruitment 2025: एग्रीकल्चरल डेवलपमेंट ऑफिसर के 785 पदों के लिए आवेदन शुरू, यहां करें अप्लाई
HPSC ADO Registration 2025: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) की ओर से एग्रीकल्चरल डेवलपमेंट ऑफिसर (एडमिनिस्ट्रेटिव कैडर), ग्रुप बी के 785 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू कर दी गई है।

HPSC ADO Recruitment 2025: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) की ओर से एग्रीकल्चरल डेवलपमेंट ऑफिसर (एडमिनिस्ट्रेटिव कैडर), ग्रुप बी के 785 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू कर दी गई है। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह एक सुनहरा मौका है। इस भर्ती प्रकिया के जरिए कुल 785 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। आवेदन फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाना होगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 अगस्त 2025 शाम 5 बजे तक तय की गई है। शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि भी 25 अगस्त 2025 तय की गई है।
शैक्षणिक योग्यता-
1. उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से एग्रीकल्चर में बीएससी (ऑनर्स) की डिग्री होनी चाहिए।
2. मैट्रिक तक संस्कृत या हिंदी या 10+2/बी.ए./एम.ए. के साथ सरकारी इंस्ट्रक्शन 14 मई 2007 और 24 अगस्त 2009 के अनुसार हिंदी एक विषय के रूप में।
वेतनमान- कार्यात्मक वेतन स्तर - वेतन मैट्रिक्स स्तर - 6 (35400-112400)
आयु सीमा-
उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष से कम और 42 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 जुलाई 2025 को आधार बनाकर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
आवेदन शुल्क-
1. हरियाणा के सभी बेंचमार्क दिव्यांगजनों (पीडब्ल्यूबीडी) (कम से कम 40% दिव्यांगता वाले) के लिए - निशुल्क
2. ओएससी, डीएससी, बीसी-ए (नॉन क्रीमी लेयर), बीसी-बी (नॉन क्रीमी लेयर), ईएसएम, ईडब्ल्यूएस और हरियाणा की महिला उम्मीदवार- 250 रुपये
3. हरियाणा के डीईएसएम अभ्यर्थी जो अपनी ऊर्ध्वाधर श्रेणी अर्थात ओएससी, डीएससी, बीसी-ए (नॉन क्रीमी लेयर), बीसी-बी (नॉन क्रीमी लेयर), ईएसएम, ईडब्ल्यूएस से संबंधित हों- 25 0 रुपये
4. हरियाणा के डीईएसएम अभ्यर्थी जो यूआर श्रेणी से संबंधित हैं-1000 रुपये
5. शेष सभी उम्मीदवार- 1000 रुपये
भर्ती के लिए कैंडिडेट कैसे अप्लाई करें-
1. सबसे पहले कैंडिडेट को ऑफिशियल वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाना होगा।
2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा।
3. अब आपको अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।
4. इसके बाद आपको लॉग इन कर एप्लीकेशन फॉर्म को भरना होगा।
5. अब आप एप्लीकेशन फॉर्म को चेक कीजिए और इसके बाद अपनी फीस जमा कीजिए।
6. इसके बाद आप एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर लीजिए और भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट निकाल लीजिए।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन में भर्ती के लिए योग्यता और शैक्षणिक योग्यता को जरूर चेक करें।




साइन इन