Indian Navy Recruitment 2025 for 260 SSC posts apply at joinindiannavy.gov.in sarkari naukri Indian Navy Recruitment 2025: इंडियन नेवी में SSC ऑफिसर बनने का गोल्डन चांस, 260 पदों पर होगी भर्ती, Career Hindi News - Hindustan
More

Indian Navy Recruitment 2025: इंडियन नेवी में SSC ऑफिसर बनने का गोल्डन चांस, 260 पदों पर होगी भर्ती

Indian Navy Recruitment 2025: इंडियन नेवी ने शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) के 260 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन 9 अगस्त, 2025 से आवेदन कर सकते हैं।

Tue, 5 Aug 2025 07:30 PMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
Indian Navy Recruitment 2025: इंडियन नेवी में SSC ऑफिसर बनने का गोल्डन चांस, 260 पदों पर होगी भर्ती

Indian Navy SSC Officer Recruitment 2025: इंडियन नेवी ने शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) पदों पर भर्ती (Navy Short Service Commission Officers- JUN 2026 (AT 26) COURSE) के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 अगस्त, 2025 से शुरू होगी। उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन 1 सितंबर, 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के जरिए कुल 260 पदों पर उम्मीदवारों को नियुक्त किया जाएगा।

किन-किन पदों पर कितनी भर्ती निकली है-

1. एग्जीक्यूटिव ब्रांच- 57 पद

2. पायलट- 24 पद

3. नेवल एयर ऑपरेशन ऑफिसर- 20 पद

4. एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (ATC)- 20 पद

5. लॉजिस्टिक्स- 10 पद

6. एजुकेशन- 7 पद

7. इंजीनियरिंग ब्रांच – 36 पद

8. इलेक्ट्रिकल ब्रांच- 40 पद

9. नेवल कंस्ट्रक्टर- 16 पद

10. Naval Armament Inspectorate Cadre (NAIC)- 20 पद

11. लॉ- 2 पद

योग्यता –

1. हर एक पद के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अगल है।

2. पदानुसार आयु सीमा भी अलग-अगल है।

3. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन में योग्यता और शैक्षणिक योग्यता जरूर चेक करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एग्रीकल्चरल डेवलपमेंट ऑफिसर के 785 पदों के लिए आवेदन शुरू, यहां करें अप्लाई
ये भी पढ़ें:एसएससी जूनियर इंजीनियर JE में होगी 1731 पदों पर भर्ती, देखें रिक्तियों का ब्यौरा

भर्ती के लिए कैंडिडेट कैसे अप्लाई करें-

1. सबसे पहले कैंडिडेट को ऑफिशियल वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाना होगा।

2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा।

3. अब आपको अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।

4. इसके बाद आपको लॉग इन कर एप्लीकेशन फॉर्म को भरना होगा।

5. अब आप एप्लीकेशन फॉर्म को चेक कीजिए और इसके बाद अपनी फीस जमा कीजिए।

6. इसके बाद आप एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर लीजिए और भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट निकाल लीजिए।

ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।