CRPF Recruitment 2026 for 9195 posts: last date to apply online 10th pass sarkari naukri CRPF Recruitment 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए 9,175 CRPF पदों पर सरकारी नौकरी पाने का आखिरी मौका, जल्द करें अप्लाई, Career Hindi News - Hindustan
More

CRPF Recruitment 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए 9,175 CRPF पदों पर सरकारी नौकरी पाने का आखिरी मौका, जल्द करें अप्लाई

CRPF Bharti 2026: सीआरपीएफ ने कांस्टेबल (तकनीकी और ट्रेड्समैन) के कुल 9,175 पदों पर ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि बहुत करीब है। 10वीं पास युवा जल्द से जल्द ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें। 

Sun, 17 May 2026 06:23 AMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
CRPF Recruitment 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए 9,175 CRPF पदों पर सरकारी नौकरी पाने का आखिरी मौका, जल्द करें अप्लाई

CRPF Constable Recruitment 2026: रक्षा क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे देश के युवाओं के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने एक बड़ा अवसर प्रदान किया है। सीआरपीएफ ने कांस्टेबल (तकनीकी और ट्रेड्समैन) के कुल 9,175 पदों पर सीधी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गय है। इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि देश के 10वीं पास युवा भी इसके लिए अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

यदि आप भी इस बंपर भर्ती का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो समय बहुत कम बचा है। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 मई 2026 तय की गई है। आखिरी समय में वेबसाइट पर आने वाले भारी ट्रैफिक और तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए उम्मीदवारों को जल्द से जल्द फॉर्म भरने की सलाह दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी सीआरपीएफ की आधिकारिक रिक्रूटमेंट वेबसाइट rect.crpf.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती के जरिए सीआरपीएफ विभिन्न ट्रेडों जैसे ड्राइवर, कुक, मोची, बढ़ई, दर्जी और सफाई कर्मचारी के पदों को भरेगा। आवेदन की प्रक्रिया डिजिटल इंडिया के तहत पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है, जिससे देश के दूर-दराज के इलाकों में रहने वाले युवा भी आसानी से आवेदन कर सकें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भारतीय वायु सेना में अफसर बनने का मौका, 300 पदों पर निकली भर्ती

पदों का पूरा लेखा-जोखा: पुरुष और महिलाओं के लिए पद

सीआरपीएफ की इस बड़ी भर्ती में पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवारों को मौका दिया गया है। कुल 9,195 पदों में से 9,116 पद पुरुष उम्मीदवारों के लिए हैं, जबकि 79 पद महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं।

शैक्षणिक योग्यता

अधिकांश पदों के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (मैट्रिक) पास होना अनिवार्य है। कांस्टेबल (ड्राइवर) पद के लिए 10वीं पास के साथ-साथ 'हैवी ट्रांसपोर्ट व्हीकल' ड्राइविंग लाइसेंस होना जरूरी है। वहीं, कुछ तकनीकी ट्रेडों के लिए संबंधित क्षेत्र में अनुभव या आईटीआई (ITI) प्रमाण पत्र को प्राथमिकता दी जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:JEE Main छात्रों के लिए सेना में मौका, बिना लिखित परीक्षा ऑफिसर बनें

आयु सीमा

उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 अगस्त 2026 को आधार मानकर की जाएगी। कांस्टेबल (ड्राइवर) पदों के लिए उम्मीदवारों की आयु 21 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अन्य पद के लिए आयु 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

वेतनमान

चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के पे-लेवल 3 के तहत ₹21,700 से ₹69,100 तक का वेतन और केंद्र सरकार के अन्य भत्ते दिए जाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:स्पोर्ट्स कोटा वालों की मौज, सशस्त्र सीमा बल में 404 पदों पर भर्ती

आवेदन शुल्क

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के पुरुष उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹100 है। अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), पूर्व सैनिकों और सभी महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन पूरी तरह नि:शुल्क है।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।