RRB Technician Exam City OUT: Railway Technician Exam city released admit card only one CBT RRB Technician Exam City OUT, Link : रेलवे टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा की एग्जाम सिटी जारी, सिर्फ एक CBT, 6000 वैकेंसी, Career Hindi News - Hindustan
More

RRB Technician Exam City OUT, Link : रेलवे टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा की एग्जाम सिटी जारी, सिर्फ एक CBT, 6000 वैकेंसी

RRB Technician Exam dates : रेलवे भर्ती बोर्ड ने टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा (CEN 02/2025) की एग्जाम सिटी जारी कर दी है। परीक्षा अपने रीजनल आरआरबी की वेबसाइट पर जाकर इसे चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

Thu, 26 Feb 2026 09:23 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
RRB Technician Exam City OUT, Link : रेलवे टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा की एग्जाम सिटी जारी, सिर्फ एक CBT, 6000 वैकेंसी

RRB Technician Exam dates : रेलवे भर्ती बोर्ड ने टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा (CEN 02/2025) की एग्जाम सिटी जारी कर दी है। परीक्षा अपने रीजनल आरआरबी की वेबसाइट पर जाकर इसे चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। एग्जाम सिटी के साथ एससी एसटी ट्रैवलिंग अथॉरिटी भी जारी की गई है। एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से चार चार दिन पहले जारी होंगे। टेक्नीशियन ग्रेड-I सिग्नल और टेक्नीशियन ग्रेड-III के सीबीटी एग्जाम 6 मार्च, 9 मार्च, 10 मार्च और 13 मार्च, 2026 को होंगे। पहले यह 5 से 9 मार्च के बीच होने थे। इस भर्ती से टेक्नीशियन ग्रेड-I सिग्नल के 183 पदों और टेक्नीशियन ग्रेड-III के 6055 पदों पर भर्ती होगी। टेक्नीशियन ग्रेड-I लेवल-5 का पद है और टेक्नीशियन ग्रेड-III लेवल-2 का पद है

पहचान और आधार

कैंडिडेट्स को वही ओरिजिनल फोटो पहचान डॉक्यूमेंट लाना होगा जो एप्लीकेशन प्रोसेस के दौरान जमा किया गया था। अगर पहचान डॉक्यूमेंट पहले दी गई डिटेल्स से मैच नहीं करता है, तो एग्जाम सेंटर में एंट्री नहीं दी जाएगी। नोटिस में उन कैंडिडेट्स को भी सलाह दी गई है जिन्होंने एप्लीकेशन स्टेज पर आधार वेरिफिकेशन पूरा कर लिया है, वे यह पक्का कर लें कि उनका आधार UIDAI सिस्टम में अनलॉक स्टेटस में रहे। यह तरीका एग्जाम वेन्यू पर रजिस्ट्रेशन और वेरिफिकेशन के दौरान देरी से बचने के लिए है।

चयन - लिखित परीक्षा (सीबीटी), मेडिकल टेस्ट व डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन । सीबीटी में नेगेटिव मार्किंग होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक काटा जाएगा।

टेक्नीशियन ग्रेड - I सीबीटी एग्जाम पैटर्न

90 मिनट का समय मिलेगा और इसमें 100 प्रश्न होंगे। इसे क्वॉलिफाई करने के लिए भी अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 40%, ओबीसी उम्मीदवारों को 30%, एससी को 30% और एसटी उम्मीदवारों को 25% अंक हासिल करने होंगे। जनरल अवेयरनेस से 10, जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग से 15, बेसिक ऑफ कंप्यूटर एंड एप्लीकेशंस से 20, मैथ्स से 20, बेसिक साइंस एंड इंजीनियरिंग से 35 प्रश्न पूछे जाएंगे। हर प्रश्न एक एक नंबर का होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रेलवे टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा की तिथियां बदलीं, 6000 पदों पर होगी भर्ती
ये भी पढ़ें:RRB : रेलवे में 19000 से ज्यादा SC, ST, OBC पदों के लिए नहीं मिले योग्य अभ्यर्थी
ये भी पढ़ें:रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट के 11127 पदों पर होगी भर्ती,देखें जोनवाइज वैकेंसी

टेक्नीशियन ग्रेड - III - सीबीटी एग्जाम पैटर्न

90 मिनट का समय मिलेगा और इसमें 100 प्रश्न होंगे। इसे क्वॉलिफाई करने के लिए भी अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 40%, ओबीसी उम्मीदवारों को 30%, एससी को 30% और एसटी उम्मीदवारों को 25% अंक हासिल करने होंगे। जनरल अवेयरनेस से 10, जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग से 25, मैथ्स से 25, जनरल साइंस से 40 प्रश्न पूछे जाएंगे। हर प्रश्न एक एक नंबर का होगा।

इस बार भी पिछली बार की तरह आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती में सिर्फ एक ही पेपर होगा। यह आवेदकों के लिए बड़ी राहत है। वर्ष 2018 में जब 26000 एएलपी टेक्नीशियन की भर्ती निकली थी तब टेक्नीशियन पद के लिए दो चरणों का सीबीटी एग्जाम लिया गया था।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।