RRB ALP Vacancy 2026: रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट के 11127 पदों पर होगी भर्ती, देखें जोनवाइज वैकेंसी
RRB ALP Vacancy 2026: रेल मंत्रालय ने वर्ष 2026 में असिस्टेंट लोको पायलट (एएलपी) के 11127 पदों पर भर्ती को मंजूरी दे दी है। यह भर्ती देशभर के 17 रेल जोन में की जाएगी। रेलवे बोर्ड ने जोनवार वैकेंसी का ब्योरा जारी कर दिया है।

RRB ALP Vacancy 2026: रेल मंत्रालय ने वर्ष 2026 में सहायक लोको पायलट (एएलपी) के 11127 पदों पर भर्ती की मंजूरी दी है। 21 फरवरी को मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के मुताबिक रेलवे बोर्ड ने जोनवार रिक्तियों का ब्योरा जारी कर दिया है। जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उत्तर मध्य रेलवे में 457 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू होगी, जिससे प्रयागराज और आसपास के क्षेत्रों के युवाओं को अवसर मिलेगा। मुजफ्फरपुर, पटना और रांची रेलवे भर्ती बोर्ड के लिए 700 पदों पर भर्ती की जाएगी। पूर्व तटीय में सर्वाधिक 1625 और पूर्वोत्तर रेलवे में सबसे कम 105 पदों के लिए बहाली प्रक्रिया होगी। रेलवे बोर्ड ने वर्ष 2026 के लिए भारतीय रेलवे स्तर पर भर्ती का वार्षिक कैलेंडर भी जारी कर दिया है। भर्ती की प्रक्रिया पूरी कराने के लिए नौ रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) को नोडल नामित किया है। बोर्ड के कार्यकारी निदेशक सभी जोन के प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारियों को इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
सर्वाधिक पद कहां है
पूर्वी तटीय रेलवे में सर्वाधिक 1625 पद भरे जाएंगे। दक्षिण पूर्व रेलवे में 1531, मध्य रेलवे में 1400, पूर्व सीमांत रेलवे में 1276, उत्तर रेलवे में 740 और पूर्व मध्य रेलवे में 700 पदों पर भर्ती होगी। इसके अतिरिक्त, दक्षिण मध्य रेलवे में 674, उत्तर पश्चिम रेलवे में 600, पश्चिम मध्य रेलवे में 541, पूर्व रेलवे में 608 और पश्चिम रेलवे में 214 पद स्वीकृत किए गए हैं।
सोनपुर और समस्तीपुर में भी है एएलपी की कमी
जानकारी हो कि सोनपुर और समस्तीपुर मंडल में भी सहायक लोको पायलट (एएलपी) की कमी है। एएलपी से तय समय से अधिक ड्यूटी ली जाती है। इसको लेकर ऑल इंडिया रनिंग स्टॉफ एसोसिएशन धरना प्रदर्शन करती रही है। साथ ही रिक्त एएलपी के पदों को भरने की मांग भी उठाती रही है।
ट्रेनों के संचालन में मानव संसाधन की कमी होगी दूर
रेलवे बोर्ड ने सभी क्षेत्रीय महाप्रबंधकों को लिखे पत्र में कहा है कि सहायक लोको पायलट के पदों की आवश्यकता की समीक्षा की गई। इसके बाद सक्षम अधिकारियों ने इस वर्ष 11,127 पदों के लिए भर्ती किए जाने की अधिसूचना जारी करने की मंजूरी पर सहमति जताई है।
नोटिफिकेशन जल्द
यह भर्ती केंद्रीकृत रोजगार अधिसूचना (CEN) के तहत लेवल-2 पदों पर की जाएगी। इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जल्द ही रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
योग्यता : 10वीं पास एवं आईटीआई या 10वीं एवं संबंधित ट्रेड में तीन वर्ष इंजीनियरिंग डिप्लोमा।
डिप्लोमा की जगह संबंधित ट्रेड में इंजीनियरिंग डिग्री भी स्वीकार्य होगी।
आयु सीमा - 18-30 वर्ष। एससी व एसटी को पांच वर्ष एवं ओबीसी को तीन वर्ष की छूट मिलेगी।
चयन प्रक्रिया व एग्जाम पैटर्न
- संभवत: चयन प्रक्रिया में ये चरण होंगे - 1. फर्स्ट स्टेज सीबीटी (कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट), 2. सेकेंड स्टेज सीबीटी, 3. कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट और 4. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन।
एएलपी पदों पर भर्तियों के लिए दो चरणीय परीक्षा (फर्स्ट स्टेज सीबीटी और सेकेंड स्टेज सीबीटी) कॉमन होगी। फर्स्ट स्टेज सीबीटी में सफल उम्मीदवारों को ही सेकेंड स्टेज सीबीटी के लिए बुलाया जाएगा। सेकेंड स्टेज सीबीटी पास करने के बाद कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट (एटी) देना होगा।
फर्स्ट स्टेज CBT कैसा होगा
पहले स्टेज की कंप्यूटर बेस्ड लिखित परीक्षा 1 घंटे की होगी जिसमें 75 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा क्वालिफाई करने के लिए अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 40%, ओबीसी उम्मीदवारों को 30%, एससी को 30% और एसटी उम्मीदवारों को 25% अंक हासिल करने होंगे। इस टेस्ट में आपको न्यूतम अंक लाने होगें नहीं तो आपको यहीं रोक दिया जाएगा, आगे प्रक्रिया में आप शामिल नहीं हो सकते हैं। इसमें आपसे मैथ्स, रीजनिंग, जनरल साइंस, जीके/कंरट अफेयर से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे।
जोनवार स्वीकृत रिक्त पद
जोन वैकेंसी
सेंट्रल रेलवे 1400
ईस्ट सेंट्रल रेलवे 700
ईस्ट कोस्ट रेलवे 1625
ईस्टर्न रेलवे 608
वेस्ट सेंट्रल रेलवे 541
वेस्टर्न रेलवे 214
साउथ सेंट्रल रेलवे 674
साउथ ईस्ट सेंट्रल 200
साउथ ईस्टर्न रेलवे 1531
साउदर्न रेलवे 250
साउथ वेस्टर्न रेलवे 200
नार्थ सेंट्रल रेलवे 457
नार्थ ईस्टर्न रेलवे 105
नार्थईस्ट फ्रंटियर 1276
नार्दर्न रेलवे 740
नार्थ वेस्टर्न रेलवे 600
चित्तरंजन लोकोमोटिव 06




साइन इन