आरआरबी एनटीपी ग्रेजुएट सीबीटी 2 एग्जाम डेट जारी, जानें कब जारी होगा एडमिट कार्ड
आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट CBT 2 परीक्षा 10 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा एनटीपीसी के विभिन्न ग्रेजुएट लेवल के पदों के लिए होगी। केवल वे अभ्यर्थी CBT 1 परीक्षा में सफल हुए हैं, उन्हें CBT 2 में शामिल होने का अवसर मिलेगा।

रेलवे भर्ती बोर्ड यानी आरआरबी ने एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल सीबीटी-2 परीक्षा तिथि का एलान कर दिया है। इसके लिए आरआरबी ने एक नोटिस भी जारी की है। इससे पहले आरआरबी की ओर से 11 जून को एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल सीबीटी-1 परीक्षा का रिजल्ट जारी किया गया था। रिजल्ट जारी होने के बाद अब आरआरबी सीबीटी-2 परीक्षा की तारीख घोषित की है। आधिकारिक के मुताबिक सीबीटी-2 परीक्षा का आयोजन जुलाई माह में किया जाएगा।
किस दिन होगी परीक्षा
आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट CBT 2 परीक्षा 10 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा एनटीपीसी के विभिन्न ग्रेजुएट लेवल के पदों के लिए होगी। केवल वे अभ्यर्थी CBT 1 परीक्षा में सफल हुए हैं, उन्हें CBT 2 में शामिल होने का अवसर मिलेगा। सीबीटी-2 की परीक्षा कंप्यूटर मोड में संचालित की जाएगी। सीबीटी-2 की परीक्षा में उम्मीदवारों से सामान्य जागरूकता, गणित और रीजनिंग विषय से 120 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा में गलत उत्तर के लिए एक-तिहाई अंक की नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी।
कब जारी होगा एडमिट कार्ड
आरआरबी के अनुसार, परीक्षा शहर, परीक्षा तिथि और अनुसूचित जाति (SC) एवं अनुसूचित जनजाति (ST) उम्मीदवारों के लिए ट्रैवल अथॉरिटी डाउनलोड करने का लिंक परीक्षा से 10 दिन पहले सभी क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों पर सक्रिय कर दिया जाएगा।
कब जारी होगी सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
आरआरबी की आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक सीबीटी-2 परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप परीक्षा से 10 दिन पहले जारी कर दी जाएगी। इसके साथ ही एडमिट कार्ड की घोषणा परीक्षा से चार दिन पहले की जाएगी। उम्मीदवार एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट से जाकर डाउनलोड कर सकेंगे।
बायोमैट्रिक सत्यापन अनिवार्य
परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले आधार-आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन अनिवार्य होगा। इसके लिए उम्मीदवारों को अपना मूल आधार कार्ड या ई-वेरीफाइड आधार की प्रिंटेड कॉपी साथ लानी होगी। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक आधार प्रमाणीकरण पूरा नहीं किया है, उन्हें आरआरबी के आवेदन पोर्टल पर यह प्रक्रिया जल्द पूरी करने की सलाह दी गई है।
उम्मीदवारों को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि परीक्षा के दिन उनका आधार UIDAI सिस्टम में सक्रिय और अनलॉक रहे, ताकि सत्यापन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
रेलवे भर्ती बोर्ड ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि नौकरी दिलाने का झूठा दावा करने वाले दलालों और ठगों से सावधान रहेष बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह कंप्यूटर आधारित परीक्षा के माध्यम से होती है और चयन केवल मेरिट के आधार पर किया जाता है। अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया से जुड़े नए अपडेट के लिए नियमित रूप से आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहने की सलाह दी गई है।




साइन इन