RRB NTPC Graduate Level Cut Off : क्या रही रेलवे एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल रीजनवाइज कटऑफ, रिजल्ट हुआ जारी, Link
RRB NTPC Graduate Level 2025 CBT 1 Cut Off : रेलवे भर्ती बोर्ड ने एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल भर्ती परीक्षा के सीबीटी 1 का रिजल्ट जारी कर दिया है। आरआरबी ग्रेजुएट लेवल CBT 1 परीक्षा 16 मार्च से 27 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थी।

RRB NTPC Graduate Level 2025 CBT 1 Cut Off : रेलवे भर्ती बोर्ड ने एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल भर्ती परीक्षा (CEN 06/2025 ) के सीबीटी 1 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे संबंधित क्षेत्रीय RRB वेबसाइटों पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। आरआरबी ग्रेजुएट लेवल CBT 1 परीक्षा 16 मार्च से 27 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थी। रिजल्ट 11 जून को कैटेगरी-वाइज कट-ऑफ मार्क्स के साथ जारी किया गया। इस भर्ती प्रक्रिया से नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज़ (NTPC) ग्रेजुएट लेवल पोस्ट के तहत 5810 खाली पदों को भरा जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने सीबीटी 1 पास कर लिया है, वे अब सीबीटी 2 परीक्षा में शामिल होने के योग्य होंगे। रिजल्ट PDF फ़ॉर्मेट में जारी किया गया है और इसमें सिलेक्शन प्रोसेस के अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं। स्कोर कार्ड आज जारी होगा।
रिजल्ट के साथ-साथ RRB ने अलग-अलग कैटेगरी और क्षेत्रों के लिए कट-ऑफ मार्क्स भी जारी किए हैं। अभ्यर्थियों को प्रथम चरण CBT में प्राप्त मेरिट तथा विभिन्न पदों के लिए उनकी वरीयता के क्रम को ध्यान में रखते हुए शॉर्टलिस्ट किया गया है।
कैटेगरी नंबर, पद का नाम और वैकेंसी
कैटेगरी 1. मुख्य वाणिज्यिक सह टिकट पर्यवेक्षक
प्रारंभिक वेतन: 35,400 रुपये (7वें सीपीसी के अनुसार पे लेवल-6)
कुल रिक्तियां: 161
कैटेगरी 2. स्टेशन मास्टर
प्रारंभिक वेतन: 35,400 रुपये (7वें सीपीसी के अनुसार पे लेवल-6)
कुल रिक्तियां: 615
कैटेगरी 3. मालगाड़ी प्रबंधक
प्रारंभिक वेतन: 29,200 रुपये (7वें सीपीसी के अनुसार पे लेवल-5)
कुल रिक्तियां: 3,416
कैटेगरी 4. कनिष्ठ लेखा सहायक सह टंकक
प्रारंभिक वेतन: 29,200 रुपये (7वें सीपीसी के अनुसार पे लेवल-5)
कुल रिक्तियां: 921
कैटेगरी 5. वरिष्ठ लिपिक सह टंकक
प्रारंभिक वेतन: 29,200 रुपये (7वें सीपीसी के अनुसार पे लेवल-5)
कुल रिक्तियां: 638
कैटेगरी 6. यातायात सहायक
प्रारंभिक वेतन: 25,500 रुपये (7वें सीपीसी के अनुसार पे लेवल-4)
कुल रिक्तियां: 59
इन सभी 6 पदों को मिलाकर कुल रिक्तियों की संख्या 5810 है
यहां देखें आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल की कटऑफ क्या रही ( RRB NTPC Graduate Level 2025 CBT 1 Cut Off : )
आरआरबी चंडीगढ़ की कटऑफ
कैटेगरी 4: अनारक्षित - 82.51201, अनुसूचित जाति - 74.78052, अनुसूचित जनजाति - 68.26432, ओबीसी - 77.96408, ईडब्ल्यूएस - 78.75233, एक्स-सर्विसमैन - 53.18156, दृष्टिबाधित - 49.28488, श्रवणबाधित - 44.53406, लोकोमोटर डिसेबिलिटी - 68.04019, बहु-दिव्यांगता - 40.24858
कैटेगरी 5: अनारक्षित - 83.53752, अनुसूचित जाति - 77.96408, अनुसूचित जनजाति - 69.15122, ओबीसी - 80.37793, ईडब्ल्यूएस - 80.83268, एक्स-सर्विसमैन - 57.22415, लोकोमोटर डिसेबिलिटी - 68.28154
आरआरबी बिलासपुर की कटऑफ
कैटेगरी 2: अनारक्षित - 86.14544, अनुसूचित जाति - 78.16403, अनुसूचित जनजाति - 74.01641, ओबीसी - 83.52659, ईडब्ल्यूएस - 83.55691, एक्स-सर्विसमैन - 60.80753
कैटेगरी 3: अनारक्षित - 75.92771, अनुसूचित जाति - 66.14911, अनुसूचित जनजाति - 61.90992, ओबीसी - 72.0045, ईडब्ल्यूएस - 70.47327, एक्स-सर्विसमैन - 26.47251
कैटेगरी 4: अनारक्षित - 84.80973, अनुसूचित जाति - 78.07204, ओबीसी - 82.73419, एक्स-सर्विसमैन - 57.8861, दृष्टिबाधित - 40.69011
कैटेगरी 5: अनारक्षित - 84.14845, अनुसूचित जाति - 78.77443, ओबीसी - 81.69317, ईडब्ल्यूएस - 81.76393, एक्स-सर्विसमैन - 58.92256, लोकोमोटर डिसेबिलिटी - 57.95579
रेलवे भर्ती बोर्ड रांची कट-ऑफ:
श्रेणी संख्या 1: अनारक्षित- 88.86943, अनुसूचित जाति- 83.58566, अनुसूचित जनजाति- 78.93234, अन्य पिछड़ा वर्ग- 88.11005, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग- 88.1634, भूतपूर्व सैनिक- 72.60808, दृष्टिबाधित- 68.74408
श्रेणी संख्या 2: अनारक्षित- 87.05852, अनुसूचित जाति- 76.35025, अन्य पिछड़ा वर्ग- 84.5473, भूतपूर्व सैनिक- 62.80872
श्रेणी संख्या 3: अनारक्षित- 79.26657, अनुसूचित जाति- 71.34859, अनुसूचित जनजाति- 63.03438, अन्य पिछड़ा वर्ग- 75.66786, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग- 75.77294, भूतपूर्व सैनिक- 26.5278
श्रेणी संख्या 5: अनारक्षित- 86.47584, अनुसूचित जाति- 77.61774, अनुसूचित जनजाति- 74.0258, अन्य पिछड़ा वर्ग- 84.95715, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग- 84.66124, भूतपूर्व सैनिक- 64.98628, दृष्टिबाधित- 48.35798
रेलवे भर्ती बोर्ड भोपाल कट-ऑफ:
श्रेणी संख्या 1: अनारक्षित- 89.56229, अन्य पिछड़ा वर्ग- 88.13377, लोकोमोटर दिव्यांगता- 56.88809
श्रेणी संख्या 2: अनारक्षित- 88.21548, अनुसूचित जाति- 83.01576, अन्य पिछड़ा वर्ग- 86.78069, भूतपूर्व सैनिक- 63.73275
श्रेणी संख्या 3: अनारक्षित- 80.09225, अनुसूचित जाति- 71.51632, अनुसूचित जनजाति- 66.0633, अन्य पिछड़ा वर्ग- 76.41065, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग- 76.09427, भूतपूर्व सैनिक- 30.39201
श्रेणी संख्या 4: अनारक्षित- 85.21254, अनुसूचित जाति- 78.26663, अनुसूचित जनजाति- 73.30426, अन्य पिछड़ा वर्ग- 84.16344, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग- 83.74906, भूतपूर्व सैनिक- 47.14378, दृष्टिबाधित- 62.50737, श्रवणबाधित- 49.76728, लोकोमोटर दिव्यांगता- 66.19894, दृष्टिबाधित (बैकलॉग)- 30.25804
श्रेणी संख्या 5: अनारक्षित- 85.89726, अनुसूचित जाति- 79.95425, अनुसूचित जनजाति- 70.40002, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग- 84.19151, दृष्टिबाधित- 72.64698, लोकोमोटर दिव्यांगता- 68.75749
रेलवे भर्ती बोर्ड गोरखपुर कट-ऑफ:
श्रेणी संख्या 3: अनारक्षित- 82.33309, अनुसूचित जाति- 77.00606, अन्य पिछड़ा वर्ग- 81.46956, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग- 81.54711, भूतपूर्व सैनिक- 57.18945
श्रेणी संख्या 4: अनारक्षित- 81.60475, अनुसूचित जाति- 70.35048, अनुसूचित जनजाति- 66.71298, अन्य पिछड़ा वर्ग- 78.81143, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग- 78.6852, भूतपूर्व सैनिक- 30.61433, दृष्टिबाधित- 54.59934, श्रवणबाधित- 32.35721, लोकोमोटर दिव्यांगता- 62.70092
श्रेणी संख्या 5: अनारक्षित- 81.25532, अनुसूचित जाति- 70.99229, अनुसूचित जनजाति- 64.75499, अन्य पिछड़ा वर्ग- 79.29828, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग- 78.80557, भूतपूर्व सैनिक- 41.96247, दृष्टिबाधित- 57.24522, लोकोमोटर दिव्यांगता- 63.97828
रेलवे भर्ती बोर्ड अजमेर कट-ऑफ:
श्रेणी संख्या 1: अनारक्षित- 87.8392, अन्य पिछड़ा वर्ग- 87.0963, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग- 87.1308, भूतपूर्व सैनिक- 71.6615
श्रेणी संख्या 2: अनारक्षित- 86.9485, अनुसूचित जाति- 78.1284, अन्य पिछड़ा वर्ग- 82.8283, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग- 83.5856, भूतपूर्व सैनिक- 60.8723
श्रेणी संख्या 3: अनारक्षित- 82.2312, अनुसूचित जाति- 74.4447, अनुसूचित जनजाति- 76.9707, अन्य पिछड़ा वर्ग- 79.7087, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग- 78.8023, भूतपूर्व सैनिक- 50.1684
श्रेणी संख्या 4: अनारक्षित- 82.5667, अनुसूचित जाति- 75.0543, अनुसूचित जनजाति- 74.9333, अन्य पिछड़ा वर्ग- 80.1315, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग- 79.6897, भूतपूर्व सैनिक- 46.299, दृष्टिबाधित- 39.7526, श्रवणबाधित- 34.2424, लोकोमोटर दिव्यांगता- 63.101
श्रेणी संख्या 5: अनारक्षित- 82.4916, अनुसूचित जाति- 77.3323, अनुसूचित जनजाति- 75.6902, अन्य पिछड़ा वर्ग- 81.1025, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग- 80.9957, भूतपूर्व सैनिक- 52.1307, श्रवणबाधित- 42.8948, लोकोमोटर दिव्यांगता- 70.3151
आरआरबी सिलीगुड़ी की कटऑफ
कैटेगरी 3: अनारक्षित - 81.42151, अनुसूचित जाति - 71.77421, ओबीसी - 78.39507
कैटेगरी 4: अनारक्षित - 82.26529, अनुसूचित जाति - 72.19837, अनुसूचित जनजाति - 69.22823, ओबीसी - 75.19109, ईडब्ल्यूएस - 74.86684, एक्स-सर्विसमैन - 25.95399, दृष्टिबाधित - 29.74186
कब होगा सीबीटी 2
सीबीटी-1 क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों की दूसरे चरण की CBT परीक्षा जुलाई 2026 के दूसरे सप्ताह में आयोजित की जाएगी।
आरआरबी रिजल्ट की खास बातें
- OBC (NCL), SC, ST, EWS, PwBD तथा ExSM आरक्षण का लाभ लेकर 2nd Stage CBT के लिए शॉर्टलिस्ट हुए अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया के सभी आगामी चरणों में भी संबंधित आरक्षित श्रेणी के अंतर्गत ही माना जाएगा।
- दस्तावेज सत्यापन के लिए अगली शॉर्टलिस्टिंग 2nd Stage CBT में अभ्यर्थियों के प्रदर्शन तथा 2nd Stage CBT एवं CBAT/CBTST (जहां लागू हो) में उनके प्रदर्शन के आधार पर की जाएगी।
- CEN 06/2025 के अंतर्गत पदों के लिए 2nd Stage CBT अस्थायी रूप से जुलाई 2026 के दूसरे सप्ताह में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। सभी पात्र अभ्यर्थियों को RRB की आधिकारिक वेबसाइट, SMS और ई-मेल के माध्यम से परीक्षा शहर (Exam City) की सूचना डाउनलोड करने के लिए सूचित किया जाएगा, जो परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले उपलब्ध होगी। ई-कॉल लेटर CBT तिथि से 4 दिन पूर्व डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा।
- अभ्यर्थी RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए लिंक के माध्यम से अपना पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि दर्ज कर अपने व्यक्तिगत अंक तथा 2nd Stage CBT के लिए अपनी पात्रता स्थिति देख सकते हैं। यह लिंक 12 जून 2026 को शाम 5:00 बजे से सक्रिय होगा।
- लॉगिन करने पर अभ्यर्थी अपनी प्रश्न-पुस्तिका भी देख सकेंगे, जिसमें उनके द्वारा दिए गए उत्तरों के साथ चार विकल्पों में से सही उत्तर भी प्रदर्शित होगा।
- सीबीटी 2 के लिए चयनित सभी अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी पूरी तरह अस्थायी है और भर्ती प्रक्रिया के किसी भी चरण या उसके बाद भी, यदि प्रस्तुत जानकारी में कोई विसंगति/कमी पाई जाती है या किसी प्रकार की अनुचित गतिविधि सामने आती है, तो RRB उनकी उम्मीदवारी रद्द कर सकता है।




साइन इन