RRB Group D Result date : Railway group d result kab aayega railway ministry notice sarkari result 32438 vacancy recruit RRB Group D Result : खुशखबरी, इसी माह आएगा रेलवे ग्रुप डी रिजल्ट, रेल मंत्रालय का आया बयान, 32438 पदों पर होगी भर्ती, Career Hindi News - Hindustan
More

RRB Group D Result : खुशखबरी, इसी माह आएगा रेलवे ग्रुप डी रिजल्ट, रेल मंत्रालय का आया बयान, 32438 पदों पर होगी भर्ती

Railway group d result kab aayega : रेल मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि ग्रुप डी रिजल्ट को लेकर एक केस तेलंगाना हाईकोर्ट में लंबित है। कोर्ट का निर्णय आने के बाद परिणाम जारी किया जाएगा। जून में रिजल्ट संभव है।

Wed, 3 June 2026 09:33 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
RRB Group D Result : खुशखबरी, इसी माह आएगा रेलवे ग्रुप डी रिजल्ट, रेल मंत्रालय का आया बयान, 32438 पदों पर होगी भर्ती

RRB Group D Result kab aayega : रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2024 का रिजल्ट इसी माह जून में जारी होगा। रेल मंत्रालय ने मंगलवार को यह बयान जारी किया है। इसके जरिए रेलवे में ग्रुप डी के 32438 पदों पर भर्ती होगी। गौरतलब है कि बीते कई दिनों से इस भर्ती के अभ्यर्थी परिणाम जारी करने की मांग को लेकर सोशल मीडिया पर अभियान चला रहे थे। वे एक्स पर अपने ट्वीट में लगातार रेल मंत्री, रेलवे, रेल मंत्रालय को टैग कर रहे थे। रेल मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि ग्रुप डी रिजल्ट को लेकर एक केस तेलंगाना हाईकोर्ट में लंबित है। तेलंगाना हाईकोर्ट में चल रहे एक मामले के फैसले का इंतजार कर रहा है। कोर्ट का निर्णय आने के बाद परिणाम जारी किया जाएगा। मंत्रालय ने कहा है कि रिजल्ट जून 2026 में जारी हो सकता है। यह भी कहा गया कि ग्रुप डी भर्ती का परिणाम एक्ट अप्रेंटिस अंकों के वेटेज से जुड़े मामले पर तेलंगाना हाई कोर्ट के फैसले पर निर्भर है। कोर्ट का फैसला जल्द आने की संभावना है और उसके बाद आगे की रिजल्ट प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

कब हुई थी परीक्षा

32438 पदों के लिए रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा 27 नवंबर से 10 फरवरी तक आयोजित की गई थी। आंसर-की 17 फरवरी को जारी की गई थी। ऑब्जेक्शन विंडो 23 फरवरी को बंद कर दी गई थी। फिजिकल टेस्ट के लिए ग्रुप डी परीक्षा की संभावित तारीख जून 2026 है। सीबीटी परीक्षा 32,438 रिक्तियों के लिए आयोजित की गई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रेलवे एनटीपीसी यूजी का फाइनल रिजल्ट जारी, मेरिट लिस्ट, कटऑफ करें चेक

वेटेज को लेकर विवाद

आपको बता दें कि रेलवे भर्ती प्रक्रिया में एक्ट अप्रेंटिस अभ्यर्थियों को दिए जाने वाले वेटेज को लेकर विवाद चल रहा है। इसी विषय पर तेलंगाना हाई कोर्ट में मामला लंबित है।

नियम के मुताबिक रेलवे ग्रुप डी भर्ती में 20 फीसदी पद रेलवे प्रतिष्ठानों से अप्रेंटाइसशिप ट्रेनिंग (CCAA) हासिल करने वाले युवाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। इसके अलावा CCAA अप्रेंटाइसशिप अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट नहीं देना होगा। यानी इन्हें दौड़ से छूट होगी। आपको बता दें कि लिखित परीक्षा पास करने के बाद चयन प्रक्रिया में फिजिकल टेस्ट का प्रावधान है जिसमें पुरुषों को एक बार में 35 किलोग्राम वजन के साथ 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में कवर करनी होगी। साथ ही 4 मिनट 15 सेकेंड में 1000 मीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। महिलाओं को एक बार में 20 किलोग्राम वजन के साथ 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में कवर करनी होगी। 5 मिनट 40 सेकेंड में 1000 मीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। लेकिन अप्रेंटाइसशिप ट्रेनिंग प्राप्त युवाओं को इस दौड़ से छूट होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:CBT सिलेबस से GS हटा, 11127 रेलवे एएलपी भर्ती में हुए 4 बड़े बदलाव

RRB Group D Result : रेलवे ग्रुप डी भर्ती का रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें

अपने रीजनल RRB की वेबसाइट पर जाएं।

RRB Group D रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें

लिंक पर क्लिक करने पर, रिजल्ट की PDF खुल जाएगी

RRB Group D रिजल्ट PDF में Ctrl+F दबाकर अपना रोल नंबर खोजें

रिजल्ट की PDF डाउनलोड करें और उसे सेव कर लें

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रेलवे का बड़ा फैसला: अब 50-50 फॉर्मूले से बनेगी लोको पायलट मेरिट, जानें नया नियम

लगभग 1,08,22,423 उम्मीदवारों ने 32,438 रिक्तियों के लिए आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा दी थी। सीबीटी का रिजल्ट जोनवार अलग-अलग PDF के रूप में जारी किया जाएगा। रिजल्ट के साथ-साथ पीडीएफ के रूप में मेरिट लिस्ट और जोनवार कट-ऑफ अंक भी पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध होंगे। उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल, जिसमें रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि शामिल हैं, का उपयोग करके अपना स्कोरकार्ड डाउउनलोड कर सकेंगे।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।