railway rrb alp recruitment 2026 revised vacancy notice total posts increased bhubaneswar bilaspur secunderabad RRB ALP Recruitment 2026 : रेलवे असिस्टेंट लोकोपायलट भर्ती में बदलाव, अब 10970 पदों पर होगी भर्ती, जानिए डेटल, Career Hindi News - Hindustan
More

RRB ALP Recruitment 2026 : रेलवे असिस्टेंट लोकोपायलट भर्ती में बदलाव, अब 10970 पदों पर होगी भर्ती, जानिए डेटल

RRB ALP Recruitment 2026 : रेलवे भर्ती बोर्ड ने ALP भर्ती 2026  का संशोधित नोटिस जारी कर कुल रिक्तियां 10,970 कर दी हैं। भुवनेश्वर, बिलासपुर और सिकंदराबाद आरआरबी में पद बढ़ाए गए हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 14 जून 2026 है।

Thu, 21 May 2026 08:55 PMHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
RRB ALP Recruitment 2026 : रेलवे असिस्टेंट लोकोपायलट भर्ती में बदलाव, अब 10970 पदों पर होगी भर्ती, जानिए डेटल

RRB ALP Recruitment 2026 : रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी राहत वाली खबर सामने आई है। रेलवे भर्ती बोर्ड यानी आरआरबी ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) भर्ती 2025 को लेकर नया संशोधित नोटिस जारी कर दिया है। पहले जारी नोटिफिकेशन में जितनी सीटें बताई गई थीं, अब उनमें बदलाव किया गया है और कई आरआरबी में पदों की संख्या बढ़ा दी गई है। इससे उन उम्मीदवारों को बड़ा फायदा मिल सकता है जो लंबे समय से रेलवे भर्ती का इंतजार कर रहे थे।

पहले कितनी थीं वैकेंसी?

रेलवे भर्ती बोर्ड ने 12 अप्रैल 2025 को सीईएन नंबर 01/2025 के तहत एएलपी भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया था। उस समय कुल 11,127 पद घोषित किए गए थे। बाद में जारी संशोधित नोटिस में कुछ बदलाव किए गए और अब कुल रिक्तियों की संख्या 10,970 कर दी गई है। आरआरबी की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि भारतीय रेलवे में एएलपी पदों की रिक्तियों में कुछ आरआरबी के लिए संशोधन किया गया है। बाकी बोर्डों की सीटों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

किन आरआरबी में बढ़ी सीटें?

संशोधित नोटिस के अनुसार तीन प्रमुख रेलवे भर्ती बोर्डों में पदों की संख्या बढ़ाई गई है। सबसे ज्यादा बढ़ोतरी भुवनेश्वर आरआरबी में हुई है।

  • भुवनेश्वर आरआरबी में पहले 928 सीटें थीं, जिन्हें अब बढ़ाकर 1,355 कर दिया गया है।
  • बिलासपुर आरआरबी में पदों की संख्या 568 से बढ़ाकर 1,068 कर दी गई है।
  • सिकंदराबाद आरआरबी में पहले 533 पद थे, जो अब बढ़कर 606 हो गए हैं।

रेलवे भर्ती बोर्ड ने साफ किया है कि बाकी 17 आरआरबी की वैकेंसी में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खुशखबरी! SSC CGL 2026 का बिगुल बजा, इस बार 12 हजार से ज्यादा पद; देखें डिटेल

आवेदन प्रक्रिया अभी जारी

आरआरबी एएलपी भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया फिलहाल जारी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को समय रहते आवेदन पूरा करना होगा। आवेदन करने की आखिरी तारीख 14 जून 2026 तय की गई है। वहीं आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 16 जून 2026 रखी गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:छोड़ी पढ़ाई, 8 हजार की नौकरी की… आज 21 हजार करोड़ का मालिक है ये भारतीय युवा

फॉर्म सुधारने का भी मिलेगा मौका

रेलवे भर्ती बोर्ड ने उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म सुधारने का मौका भी दिया है। जिन अभ्यर्थियों से आवेदन भरते समय कोई गलती हो जाती है, वे 17 जून से 26 जून 2026 के बीच अपने फॉर्म में सुधार कर सकेंगे। यह सुविधा उन उम्मीदवारों के लिए काफी अहम मानी जा रही है जो जल्दबाजी में आवेदन के दौरान गलती कर बैठते हैं।

आवेदन शुल्क कितना देना होगा?

सामान्य वर्ग, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये रखा गया है। वहीं एससी, एसटी और दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों को 250 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:JEE Advanced 2026 की रिस्पॉन्स शीट जारी, अब ऐसे जांचें अपने जवाब

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद RRB ALP Recruitment 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब नया रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन आईडी प्राप्त करें।
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • फीस जमा करने के बाद फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।