RRB ALP Vacancy: GS GK Removed railway assistant loco pilot recruitment exam CBT Syllabus selection criteria Changes RRB ALP Vacancy : CBT से GS हटा, चयन प्रक्रिया बदली, 11127 रेलवे एएलपी भर्ती में हुए 4 बड़े बदलाव, Career Hindi News - Hindustan
More

RRB ALP Vacancy : CBT से GS हटा, चयन प्रक्रिया बदली, 11127 रेलवे एएलपी भर्ती में हुए 4 बड़े बदलाव

RRB ALP Vacancy: 2026 की रेलवे एएलपी भर्ती में CBT-1 सिलेबस से जनरल अवेयरनेस के विषय को पूरी तरह हटा दिया गया है। अब 2026 की परीक्षा में केवल तीन विषयों से ही प्रश्न पूछे जाएंगे- गणित , मेंटल एबिलिटी और सामान्य विज्ञान ।

Sat, 16 May 2026 04:14 PMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
RRB ALP Vacancy : CBT से GS हटा, चयन प्रक्रिया बदली, 11127 रेलवे एएलपी भर्ती में हुए 4 बड़े बदलाव

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की ओर से सहायक लोको पायलट (एएलपी) के 11,127 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए शुक्रवार से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई। अभ्यर्थी 14 जून तक आवेदन कर सकेंगे। भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता हाईस्कूल के साथ आईटीआई निर्धारित की गई है। इंजीनियरिंग डिग्री और डिप्लोमा धारक भी आवेदन के पात्र होंगे। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयन प्रक्रिया तीन चरणों में होगी। इसमें प्रारंभिक कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी-1), मुख्य परीक्षा (सीबीटी-2) और कौशल परीक्षा शामिल होगा।

1. सीबीटी-1 सिलेबस में किया गया है बदलाव

सीबीटी -1 के विषयों में बदलाव किया गया है। जनरल अवेयरनेस को अब सीबीटी-1 से हटा दिया गया है। जबकि 2025 की एएलपी भर्ती में जनरल अवेयरनेस का सेक्शन था। पिछले साल सीबीटी-1 की परीक्षा में चार मुख्य विषय शामिल थे- गणित, मेंटल एबिलिटी , सामान्य विज्ञान और जनरल अवेयरनेस। जनरल अवेयरनेस के तहत करंट अफेयर्स, विज्ञान व तकनीक, खेल, संस्कृति, अर्थशास्त्र और राजनीति आदि से जुड़े प्रश्न पूछे जाने थे। अब 2026 की भर्ती में CBT-1 सिलेबस से जनरल अवेयरनेस के विषय को पूरी तरह हटा दिया गया है। अब 2026 की परीक्षा में केवल तीन विषयों से ही प्रश्न पूछे जाएंगे- गणित , मेंटल एबिलिटी और सामान्य विज्ञान (10वीं कक्षा के स्तर की भौतिकी, रसायन और जीव विज्ञान)। सीबीटी-1 75 अंक का रहेगा। यह क्वालिफाइंग रहेगा। CBT-2 के विषयों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

सीबीटी-1: 60 मिनट में 75 प्रश्न हल करने होंगे। CBT-2: यह दो भागों में बंटा है (कुल 2 घंटे 30 मिनट)। पार्ट-A में 90 मिनट में 100 प्रश्न और पार्ट-B में 60 मिनट में 75 प्रश्न हल करने होंगे।

नेगेटिव मार्किंग: CBT-1 और CBT-2 में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जाएंगे, जबकि CBAT में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रेलवे जूनियर इंजीनियर CBT-1 रिजल्ट जारी, यहां Roll Number से करें चेक

2. फाइनल मेरिट लिस्ट के वेटेज में बदलाव

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती की चयन प्रक्रिया और फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार करने के फॉर्मूले में ऐतिहासिक बदलाव कर दिया है। अब फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार करते समय CBT-2 (पार्ट-ए) और CBAT (कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट) दोनों के अंकों को बराबर महत्व दिया जाएगा। अब मेरिट में CBT-2 के 50% अंक और CBAT के 50% अंकों को जोड़ा जाएगा।

पुराना नियम: इससे पहले तकनीकी परीक्षा यानी CBT-2 को 70% वेटेज मिलता था, जबकि एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT) का हिस्सा केवल 30% होता था।

3. CBAT के लिए मेडिकल सर्टिफिकेट की प्रक्रिया में बदलाव:

2025 में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को CBAT के दौरान एक 'विज़न सर्टिफिकेट' (Annexure-VIA) मूल रूप में प्रस्तुत करना होता था।

2026 में बदलाव: ऑनलाइन आवेदन के स्तर पर ही एक "सेल्फ-स्क्रीनिंग मेडिकल डिक्लेरेशन" (Self-Screening Medical Declaration) अनिवार्य कर दिया गया है। इसके आधार पर एक मेडिकल रिपोर्ट जनरेट होगी , जिसे जनरल फिजिशियन और नेत्र विशेषज्ञ से हस्ताक्षरित करवाकर CBAT के दिन जमा करना अनिवार्य है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रेलवे ने खोला नौकरियों का पिटारा, ALP के 11127 पदों पर भर्ती; आवेदन आज से शुरू

4. टाई-ब्रेकिंग नियम में बदलाव:

2025 में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) के लिए मेरिट बनाते समय यदि दो उम्मीदवारों के अंक समान होते थे, तो केवल अधिक उम्र वाले उम्मीदवार को मेरिट में ऊपर रखा जाता था।

2026 में बदलाव: उम्र का नियम लागू रहेगा, लेकिन यदि दोनों उम्मीदवारों की उम्र भी समान हो जाती है, तो उनके नाम (प्रथम नाम) के अंग्रेजी वर्णमाला क्रम (A से Z) के अनुसार मेरिट तय करने का नया नियम जोड़ा गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में रेलवे भर्ती परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़ा बिहार का युवक

किस जोन में कितनी है वैकेंसी

2026 की एएलपी (ALP) भर्ती के तहत कुल 11,127 वैकेंसी भरी जाएंगी।

अहमदाबाद: WR जोन में 147 रिक्तियां हैं।

अजमेर: NWR जोन में 600 और WCR जोन में 118 रिक्तियां हैं।

प्रयागराज: NCR जोन में 457 और NR जोन में 153 रिक्तियां हैं।

बेंगलुरु: SWR जोन में 200 रिक्तियां हैं।

भोपाल: WCR जोन में 423 और WR जोन में 30 रिक्तियां हैं।

भुवनेश्वर: ECoR जोन में 801 रिक्तियां हैं।

बिलासपुर: CR जोन में 322 और SECR जोन में 200 रिक्तियां हैं।

चंडीगढ़: NR जोन में 187 रिक्तियां हैं।

चेन्नई: SR जोन में 186 रिक्तियां हैं।

गोरखपुर: NER जोन में 105 रिक्तियां हैं।

गुवाहाटी: NFR जोन में 676 रिक्तियां हैं।

जम्मू-श्रीनगर: NR जोन में 400 रिक्तियां हैं।

कोलकाता: ER जोन में 344 और SER जोन में 497 रिक्तियां हैं।

मालदा: ER जोन में 270 और SER जोन में 289 रिक्तियां हैं।

मुंबई: CR जोन में 1078, SCR जोन में 78 और WR जोन में 37 रिक्तियां हैं।

मुजफ्फरपुर: ECR जोन में 42 रिक्तियां हैं।

पटना: ECR जोन में 103 रिक्तियां हैं।

रांची: ECR जोन में 555 और SER जोन में 745 रिक्तियां हैं।

सिकंदराबाद: ECoR जोन में 824 और SCR जोन में 596 रिक्तियां हैं।

सिलीगुड़ी: NFR जोन में 600 रिक्तियां हैं।

तिरुवनंतपुरम: SR जोन में 64 रिक्तियां हैं।

इन सभी जोन्स की रिक्तियों को मिलाकर 2026 की भर्ती के लिए कुल वैकेंसी की संख्या 11,127 है

आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर भर्ती की साइको परीक्षा स्थगित

प्रयागराज। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने सेक्शन कंट्रोलर भर्ती के तहत होने वाली कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (सीबीएटी/साइको टेस्ट) को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है। यह परीक्षा 24 मई 2026 को प्रस्तावित थी। भर्ती के जरिए लेवल-6 के कुल 368 पद भरे जाने हैं। सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि नई परीक्षा तिथि जल्द जारी की जाएगी।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।