Rojgar Mela : Bihar Patna Job Fair Women Secure Jobs with a Package of 5 40 Lakhs Offer Letters Rojgar Mela : पटना रोजगार मेले में 2 महिलाओं को 5.40 लाख पैकेज पर नौकरी, 6135 को ऑफर लेटर, Career Hindi News - Hindustan
More

Rojgar Mela : पटना रोजगार मेले में 2 महिलाओं को 5.40 लाख पैकेज पर नौकरी, 6135 को ऑफर लेटर

महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा ज्ञान भवन में आयोजित महिला मेगा जॉब फेयर में इन दोनों को पांच लाख 40 हजार का पैकेज पर नौकरी मिली है। यह नौकरी हेल्थ केयर के क्षेत्र में काम कर रही कंपनी मेडिमिक्स ने दी है।

Wed, 18 March 2026 06:57 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, पटना, मुख्य संवाददाता
share
Rojgar Mela : पटना रोजगार मेले में 2 महिलाओं को 5.40 लाख पैकेज पर नौकरी, 6135 को ऑफर लेटर

अवसर मिलते ही महिलाएं उड़ान भरने लगती हैं। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है अंशु कुमारी और नेहा भगत ने। महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा ज्ञान भवन में आयोजित महिला मेगा जॉब फेयर में इन दोनों को पांच लाख 40 हजार का पैकेज पर नौकरी मिली है। यह नौकरी हेल्थ केयर के क्षेत्र में काम कर रही कंपनी मेडिमिक्स ने दी है। सबसे ज्यादा पैकेज पर इस कंपनी ने नौकरी दी। महिला एवं बाल विकास निगम की प्रबंध निदेशिका बंदना प्रेयषी ने मंगलवार को महिला रोजगार मेले के समापन समारोह के दौरान बताया कि मेले में राज्य भर की महिलाओं ने ऑनलाइन पंजीकरण किया था। कुल 19 हजार महिलाओं ने पंजीकरण किया था। इसमें 11,586 महिलाएं मेला में रोजगार के लिए आईं। इसमें 6135 लड़कियों को ऑफर लेटर दिया गया।

मेले में चयनित महिलाओं को औसतन दो लाख 40 हजार के पैकेज दिया गया

समापन समारोह के मुख्य अतिथि समाज कल्याण विभाग के मंत्री मदन सहनी ने कहा कि अब तक श्रम संसाधन विभाग ही रोजगार मेला का आयोजन करता था। लेकिन महिला एवं बाल विकास निगम ने यह बेहतर शुरुआत की है। इससे महिलाओं को रोजगार से जोड़ने का अवसर मिलेगा। विकास आयुक्त मिहिर कुमार ने कहा कि जिन महिलाओं को नौकरी मिली है। उनकी मॉनिटरिंग भी की जाएगी। इससे किसी भी महिला के साथ गड़बड़ी ना हो। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:46000 पदों पर चौथी बिहार शिक्षक भर्ती इसी माह, क्यों अटका विज्ञापन

मौके पर कौशल विकास के कौशल किशोर ने कहा कि मेले का आयोजन आगे भी किया जाएगा। एआई के माध्यम से भी अब महिलाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:TRE 4 के जिक्र के साथ बीपीएससी का 48 भर्तियों का कैलेंडर जारी, लेकिन 72वीं गायब

हेल्थ केयर में 1250 और टेक्सटाइल में 1114 को मिली नौकरी

महिला रोजगार मेला में सबसे ज्यादा हेल्थ केयर सेक्टर में महिलाओं को नौकरी मिली। इस क्षेत्र में 1250 महिलाओं को नौकरी मिली। टेक्सटाइल क्षेत्र में 1114 और इलेक्ट्रॉनिक्स में 800 महिलाओं को नौकरी मिली है। समापन समारोह में मंच से 15 महिलाओं को सम्मानित किया गया। सबसे अधिक नौकरी देने वाली तीन कंपनी 2050 हेल्थकेयर, फ्लिपकार्ट और मेडिमिक्स के पदाधिकारी को सम्मानित किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रोजगार मेले में 87 युवाओं का चयन,187 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट

निजी स्कूल और कॉलेज भी किए जाएंगे शामिल

मंत्री के निर्देश पर अब महिला रोजगार मेले में निजी स्कूल व कॉलेज को भी शामिल किया जाएगा। इससे और अधिक महिलाओं को अवसर मिलेगा। कई महिलाओं को मंच पर नियुक्ति पत्र दिया गया।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।