BPSC TRE 4 Vacancy: Bihar Teacher Recruitment for 46000 Posts This Month Why Advertisement Delayed What New BPSC TRE 4 Vacancy : 46000 पदों पर चौथी बिहार शिक्षक भर्ती इसी माह, क्यों अटका विज्ञापन, इस बार क्या नया, Career Hindi News - Hindustan
More

BPSC TRE 4 Vacancy : 46000 पदों पर चौथी बिहार शिक्षक भर्ती इसी माह, क्यों अटका विज्ञापन, इस बार क्या नया

बीपीएससी टीआरई 4.0 का विज्ञापन इसी माह आएगा। लगभग 46 हजार शिक्षकों की भर्ती होगी। बीपीएससी ने विज्ञापन का प्रारूप बना कर शिक्षा विभाग को भेजा है। शिक्षा विभाग से प्रारूप पर सहमति के साथ बीपीएससी को लौटने के बाद विज्ञापन जारी होगा।

Thu, 12 March 2026 07:04 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
BPSC TRE 4 Vacancy : 46000 पदों पर चौथी बिहार शिक्षक भर्ती इसी माह, क्यों अटका विज्ञापन, इस बार क्या नया

चौथे चरण के तहत बिहार के स्कूलों में लगभग 46 हजार शिक्षकों की भर्ती के लिए इसी माह यानी मार्च में वैकेंसी आएगी। राज्य में प्राथमिक से लेकर उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा एक से 12 तक के लगभग 46 हजार शिक्षकों की बहाली के लिए बीपीएससी (बिहार लोक सेवा आयोग) ने विज्ञापन का प्रारूप बना कर शिक्षा विभाग को भेजा है। शिक्षा विभाग से प्रारूप पर सहमति के साथ बीपीएससी को लौटने के बाद विज्ञापन जारी होगा। शिक्षा विभाग को लगभग 10 दिन पूर्व बीपीएससी ने टीआरई 4 के लिए रिक्ति का विज्ञापन तैयार कर शिक्षा विभाग को भेजा था। मगर अभी तक शिक्षा विभाग ने बीपीएससी को प्रारूप नहीं लौटाया गया है। माना जा रहा है कि एक सप्ताह के अंदर शिक्षक भर्ती के लिए विज्ञापन का प्रारूप बीपीएससी को लौट जाएगा। विज्ञापन का प्रारूप लौटने में देरी होने की स्थिति में ही वैकेंसी आने में देर हो सकती है।

वैसे बीपीएससी ने 20 मार्च तक ही टीआरई 4 की रिक्ति जारी करने का लक्ष्य रखा है। बीपीएसीसी के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार शिक्षा विभाग से जितनी जल्दी विज्ञापन का प्रारूप लौटेगा, उतनी जल्दी ही रिक्ति जारी हो जाएगी। इस माह के अंत तक तो विज्ञापन जारी हो जाएगा।

कहां कितने पद

उच्च और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में 25 हजार 857 पदों की रिक्ति होगी। जबकि प्रारंभिक स्कूलों में कक्षा 1 से 5 तक के लिए विद्यालय अध्यापक के 10 हजार 778 पदों की रिक्ति होगी। कक्षा 6 से 8 तक के लिए विद्यालय अध्यापक की कुल रिक्ति 8563 होगी।

कितनी रिक्ति :

कक्षा 1 से 5- 10778

कक्षा 6 से 8 - 8563

कक्षा 9 से 10 - 9083

कक्षा 11 से 12 - 16774

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:TRE 4 के जिक्र के साथ बीपीएससी का 48 भर्तियों का कैलेंडर जारी, लेकिन 72वीं गायब

टीआरई में इस बार क्या होंगे बड़े बदलाव

1- बिहार शिक्षक भर्ती (TRE 4.0) में इस बार डोमिसाइल नीति लागू होगी। इस बार कुल रिक्तियों में से 85 फीसदी सीटें बिहार के मूल निवासियों के लिए आरक्षित रहेंगी। शेष 15 फीसदी सीटों पर ही अन्य राज्यों के अभ्यर्थी दावेदारी कर सकेंगे।

2. TRE-4 भर्ती में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। इसका लाभ बिहार के मूल निवासियों को मिलेगा।

3. इस बार एक अभ्यर्थी का केवल एक ही रिजल्ट जारी होगा। पहले अलग-अलग कक्षाओं के लिए एक ही अभ्यर्थी के कई रिजल्ट आते थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार टीआरई 4 में होगी 407 कम्प्यूटर शिक्षकों की भर्ती

फिलहाल बिहार में करीब 6 लाख शिक्षक कार्यरत हैं। पिछले दो वर्षों में TRE-1, TRE-2 और TRE-3 के तहत लगभग 2.27 लाख शिक्षकों की भर्ती की गई है। इसके अलावा करीब 3 लाख नियोजित शिक्षक सक्षमता परीक्षा पास कर राज्यकर्मी बन चुके हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:BPSC TRE 4.0: 46,595 पदों पर बंपर भर्ती, सितंबर में परीक्षा और नवंबर में रिजल्ट

बीती परीक्षाओं की तरह ही टीआरई 4 में भी आठ से 10 लाख के बीच अभ्यर्थियों के भाग लेने की संभावना है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपने सभी शैक्षणिक और आरक्षित श्रेणी के डॉक्यूमेंट तैयार रखें। इस बहाली से राज्य के माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की कमी काफी हद तक दूर होने की उम्मीद है। यह भर्ती उन लाखों युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है जो बिहार की शिक्षा व्यवस्था का हिस्सा बनकर अपना भविष्य संवारना चाहते हैं।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और Board Results 2026 ( UP Board Result 2026, MP Board Result 2026, CBSE 2026 Result) देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।