रोजगार मेले में 87 युवाओं का चयन,187 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट
फोटो 14दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम मेले का उदघाटन करते डीडीसी दिलेश्वर महतो व अन्य। फोटो 14दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम मेले का उदघाटन करते डीडीसी दि

गुमला संवाददाता । जिला नियोजनालय-सह-मॉडल कैरियर सेंटर, गुमला के तत्वावधान में मंगलवार को नगर भवन परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। दिन के दस बजे से शाम चार बजे तक चले इस मेले में गुमला सहित झारखंड की 14 प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन डीडीसी दिलेश्वर महतो और जिला नियोजन पदाधिकारी अनामिका तिर्की ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। रोजगार मेले में कुल 317 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। जिनमें से 187 को शॉर्टलिस्ट किया गया। अंतिम रूप से 87 युवक-युवतियों का विभिन्न पदों के लिए चयन किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर भी प्रदान किए गए।
जिससे युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। डीडीसी ने अपने संबोधन में कहा कि जिला नियोजनालय द्वारा प्रत्येक तीन माह में इस प्रकार के रोजगार मेलों का आयोजन किया जाता है।जिसका युवाओं को अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को न सिर्फ रोजगार के अवसर प्रदान करते हैं, बल्कि उन्हें अपने कौशल को प्रदर्शित करने का भी मंच देते हैं।जिला नियोजन पदाधिकारी अनामिका तिर्की ने कहा कि स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है,ताकि युवाओं को बाहर पलायन न करना पड़े। कार्यक्रम के सफल संचालन में विभागीय कर्मियों व सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन